Category: राजस्थान

आरएसओएस में कक्षा 10 व 12 में प्रवेश शुल्क होगा कम 

जयपुर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के शुल्क अब काम की जाएगी, इसको लेकर राज्य सरकार के निर्देश पर स्टेट ओपन स्कूल प्रशासन ने निर्णय लिया है, जिसका फायदा स्टेट ओपन स्कूल में एडमिशन लेने वाले लाखों विद्यार्थियों को होगा। शासन सचिव स्कूल शिक्षा कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के निष्पादक मण्डल की 15वी बैठक शिक्षा संकुल में हुई। माध्यमिक शिक्षा एवं राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में सन्दर्भ केन्द्रों की संख्या बढ़ाने के साथ आरएसओएस में कक्षा 10 व 12 ... Read more

राजस्थान सरकार अब प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर कसेगी नकेल

जयपुर – राजस्थान सरकार उच्च शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी पर नकेल कसेगी। इसके लिए एक गाइडलाइन जारी की है, जिसके आधार पर अब प्राइवेट यूनिवर्सिटीज को भी छात्रों को मेरिट के आधार पर ही एडमिशन देने होंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने यूजीसी नॉर्म्स का हवाला देते हुए निर्देश दिए हैं कि प्राइवेट यूनिवर्सिटी कैंपस से बाहर अपनी ब्रांच स्थापित नहीं कर सकेगी और न ही किसी को संबद्धता जारी कर सकेगी। नए सत्र 2024-25 किसी भी प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए आसान नहीं रहने वाला है। इसी गाइडलाइन के तहत कोई भी निजी विश्वविद्यालय कैंपस से बाहर अपनी ब्रांच स्थापित नहीं ... Read more

SMS Hospital का बनेगा सेल्फ सस्टेनेबल, अब हटेंगे अतिक्रमण, अवैध निर्माण

जयपुर। चिकित्सा विभाग एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने कहा कि रोगी को केंद्र में रखकर गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए जरूरी कार्यों को आरएमआरएस की राशि का युक्ति संगत उपयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाए। इसके साथ ही एसएमएस अस्पताल को सेल्फ  सस्टेनेबल बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भिजवाया जाए। अस्पताल परिसर से अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण हटाए जाएं। साथ ही अस्पताल में मानव संसाधन बढ़ाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए। पार्किंग व्यवस्था के लिए प्लान को अंतिम रूप देकर जल्द भिजवाएं। सिंह शुक्रवार को एसएमएस अस्पताल में आरएमआरएस ... Read more

राजस्थान के लिए तैयार किया जा रहा रोड सेफ्टी स्ट्रेटजी एवं एक्शन प्लान प्रोजेक्ट

जयपुर। राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना की क्रियान्विति के क्रम में मुख्य सचिव सुधांशु पंत की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में स्टेट रोड सेफ्टी स्ट्रेटजी एंड एक्शन प्लान को लेकर बैठक हुई। बैठक में राजस्थान में आगामी 10 वर्षों के लिए सड़क सुरक्षा के समस्त आयामों को शामिल करते हुए स्टेट रोड सेफ्टी स्ट्रेटजी एंड एक्शन प्लान के तैयार प्रारूप पर विभिन्न सड़क सुरक्षा हितधारक विभागों के साथ चर्चा हुई।  पंत ने प्रारूप का परीक्षण कर उसमें सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण घटकों को शामिल करने के लिए हितधारक विभागों को जरूरी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसीएस परिवहन ... Read more

रिजल्ट में गड़बड़झाले का सोशल मीडिया पर चलाया अभियान, एनटीए ने दी नीट को लेकर सफाई

जयपुर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस एग्जाम (नीट यूजी-2024) का परिणाम जारी कर दिया, लेकिन इस परिणाम में भी गड़बड़झाला करने का आरोप लगा है। परीक्षा में 69वीं रैंक लाने वाले कैंडिडेट के स्कोर कार्ड में 718 अंक दिखाए गए हैं, जबकि यह अंक परिणाम के अनुसार नहीं आ सकते हैं। इसको लेकर कैंडिडेट ने अब सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ दिया है। एनटीए ने इस पर स्पष्टीकरण भी जारी किया है। इसके तहत एनटीए ने बताया है कि 5 मई को हुई परीक्षा के आयोजन के दौरान टाइम ... Read more

वाहिनियों में लगाने होंगे सीसीटीवी और सुझाव पेटी

कोटा। शिक्षा विभाग अब निजी स्कूलों पर नकेल कसने जा रहा है। स्कूल की बाल वाहिनियों में दुर्घटना, अनियमितता, मारपीट, छेड़छाड़ सहित अन्य वारदातों की रोकथाम को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। साथ ही बाल वाहिनियों के निरीक्षण के लिए स्कूल में एक यातायात समिति गठित करने होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूलों को नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें स्कूल बस का रंग सुनहरी पीला, बस के आगे-पीछे स्कूल बस लिखना, साथ ही अनुबंधित बस, आॅटो, कैब या वैन पर आॅन स्कूल ड्यूटी लिखने के साथ ही पीछे व साइड में 150 मिली मीटर ... Read more

125 बच्चों ने इंडिया गेट, प्रधानमंत्री संग्रहालय और नेहरु प्लेनेटेरियम का किया भ्रमण 

जयपुर। राउंड टेबल इंडिया के जयपुर अध्याय यूनाइटेड राउंड टेबल-272 ने सरकारी स्कूल के 125 बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के तहत सभी बच्चों को सुबह साढ़े 6 बजे जयपुर से दिल्ली की ओर उड़ान पर ले जाया गया, जहां उन्हें इंडिया गेट, प्रधानमंत्री संग्रहालय और नेहरु प्लेनेटेरियम दिखाए गए।इन सभी स्थानों का भ्रमण कर सभी बच्चे रात 10 बजे जयपुर वापस लौट आए।  अध्यक्ष जीवेश अग्रवाल ने कहा कि राउंड टेबल इंडिया  का उद्देश्य देश के भविष्य को क्षमतापूर्वक और प्रतिष्ठित बनाना है, और वे इन युवाओं को शिक्षा देना चाहते हैं कि जितना हो ... Read more

प्रदेश के स्कूल संचालकों-संस्था प्रधानों की ओर से सत्रांक नहीं भेजने का खामियाजा भुगत रहे विद्यार्थी 

जयपुर। प्रदेश के संस्था प्रधानों की लापरवाही का खामियाजा राज्य के 13 हजार से अधिक बच्चे भुगत रहे हैं। पांचवीं और आठवीं के इन बच्चों का परिणाम बोर्ड ने रोक दिया है। वजह, स्कूलों के संस्था प्रधानों ने बच्चों के सत्रांक नहीं भेजे थे।  अब पंजीयक कार्यालय ने फिर से विद्यार्थियों के सत्रांक भेजने का आदेश जारी किया है। स्कूलों के प्रधानों से तीन जून तक सत्रांक मांगे गए हैं। पंजीयक ने आदेश में कहा है कि विद्यालय लॉगिन पर सत्रांक प्रविष्टि मॉड्यूल खोल दिया गया है। शाला प्रधान 3 जून तक सत्रांक प्रविष्ट कर सकेंगे। गौरतलब है कि इन ... Read more

युवाओं को नशे से छुड़ाना हमारी जिम्मेदारी: सीएम

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशीले पदार्थों के चंगुल से मुक्त कराना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग को राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक कमेटियों का गठन कर नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  कार्रवाई और तेज करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम गृह विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। नशे की दवाइयों पर लगे रोक शर्मा ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में नशीले पदार्थों के ... Read more

नई शिक्षा नीति से प्रदेश में स्थापित होगा वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम : बैरवा

जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि  प्रदेश में जल्द ही नई शिक्षा नीति (एनईपी) चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। नई शिक्षा नीति से राजस्थान में वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिस्टम स्थापित होगा जिससे प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एजुकेशन हब के रूप में पहचान मिल सकेगी। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति का आधार 16 वर्ष की उम्र तक छात्र छात्राओं को तनाव रहित शिक्षा का माहौल प्रदान करना है, जिससे आत्महत्या जैसी गतिविधियों पर पूर्णत: रोक लगाई जा सके। उपमुख्यमंत्री शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित एजुकेशन कांक्लेव में नई शिक्षा नीति के ... Read more