Category: राजस्थान

Rahul Gandhi Press Conference: नीट का पेपर लीक हुआ, मोदी ने रूस-यूक्रेन की वार रूकवा दी लेकिन पेपरलीक नहीं रोक पाए

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एआईसीसी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में पेपरलीक एक बड़ी समस्या बन गई है। नीट का भी पेपरलीक हुआ है। देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पेपरलीक को मोदी रोक नहीं पा रहे है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।  राहुल गांधी ने आगे प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि एजुकेशन सिस्टम में बीजेपी का कब्जा हो गया है। हम संसद सत्र में पेपरलीक का मुद्दा उठायेंगे। हर परीक्षा में धांधली हो रही ... Read more

प्रतिभाशाली छात्रों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन के मिलेंगे अवसर

जयपुर। प्रदेश के प्रतिभाशाली छात्रों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन करने का अवसर राज्य सरकार देगी। इसके लिए सरकार ने स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फोर अकादमिक एक्सीलेंस छात्रवृति की पहल की है, जिसमें छात्रों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन के लिए छात्रवृति प्रदान की जाएगी। छात्र-छात्राओं से स्वामी स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फोर अकादमिक एक्सीलेंस के तहत छात्रवृति के लिए 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की वार्षिक आय 8 लाख रुपए प्रति वर्ष से कम (ई-1 श्रेणी) होनी आवश्यक है। इसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों के ... Read more

100 दिन के योग प्रोटोकॉल का समापन 21 जून को होगा

 जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओर से 100 दिन के योग प्रोटोकॉल का समापन 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा पर होगा। इस अवसर पर करीब एक हजार लोग योग प्रोटोकॉल के दौरान अनुलोम विलोम भ्रामरी प्राणायाम, ताड़ासन, पश्चिमोत्तनासन, पवनमुक्तासन सहित अनेक योगासनों का अभ्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में सेना, पुलिस, सरकारी विभागों के उच्च अधिकारी, विदेशी छात्र-छात्राएं स्कूली बच्चों सहित अन्य मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 6:00 बजे से लेकर 9:00 तक जंतर मंतर में आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने मीडिया को बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 100 ... Read more

नवाजुद्दीन सिद्दिकी की बेटी शोरा ले रही है एक्टिंग की ट्रेनिंग

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता नवाजउद्दीन सिद्दिकी की बेटी शोरा इन दिनों एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 14 साल की बेटी शोरा अपने पिता की तरह एक्टर बनना चाहती हैं। वह इन दिनों एक्टिंग ट्रेनिंग ले रही हैं। नवाजउद्दीन सिद्दिकी ने बताया कि मेरी बेटी इन दिनों ट्रेनिंग ले रही है। उसने खुद जाकर अपना एडमिशन लिया है। परफॉर्मिंग आर्ट फैकल्टी में टीचर के आगे हाथ जोड़कर उसने कहा कि वह एक्टिंग सीखना चाहती है। इस डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स स्कूल में लास्ट ईयर में एक प्ले करेंगे। इस प्ले के लिए वह खुद अपने कॉस्टयूम सिलेगी। अपने लिए ... Read more

दिलावर के बयान पर भड़के डोटासरा, प्राइवेट स्कूलों के सेल्समैन बनकर घूम रहे दिलावर

जयपुर। पूर्व शिक्षा मंत्री और पीसीसी चीफ गोविंद सिह डोटासरा को निकम्मा कहने पर भड़के डोटासरा ने दिलावर पर प्राइवेट स्कूलों के सेल्समैन होने का आरोप लगाया है। डोटासरा ने ट्वीट कर कहा है कि या तो शिक्षा मंत्री को समझ नहीं हैं, जानकारी की कमी है या फिर ये शिक्षा मंत्री के पद पर प्राइवेट स्कूलों के सेल्समैन बनकर घूम रहे हैं। दिलावर लगातार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को बंद करने और उनके खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं। क्या शिक्षा मंत्री को इतनी भी जानकारी नहीं कि पहले जिला मुख्यालय पर कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाओं ... Read more

Mahatma Gandhi English Medium Schools में प्रवेश की लॉटरी निकाली

जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में एडमिशन मिलने के बाद भी अगर स्टूडेंट्स या उनके अभिभावकों ने स्कूल में रिपोर्ट नहीं किया तो उस सीट पर अन्य स्टूडेंट को मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। विभाग ने आज लॉटरी निकाल दी है। एक जुलाई से नया सेशन शुरू होने वाला है, ऐसे प्रवेश प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी हो जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने मंगलवार को महात्मा गांधी विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली। राज्य के 3 हजार 737 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए प्रवेश के लिए 84 हजार 333 ... Read more

SSG Pareek को बम से उड़ाने की धमकी

जयपुर। कांति चंद्र रोड स्थित एसएस जी पारीक पीजी कॉलेज, एसएसजी पारीक पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन और एसएसजी पारीक महिला पीजी कॉलेज को आज मंगलवार को सुबह 11:00 बजे बम से उड़ने की धमकी मिली है इसके बाद कॉलेज प्रशासन के हाथ पांव फूल गए हैं और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी। इसके बाद जिला प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन एस्कॉर्ट के साथ कॉलेज में मौजूद है और जांच पड़ताल करने में लगा हुआ है हालांकि अभी कॉलेज में विद्यार्थियों की छुट्टियां चल रही है इसलिए कॉलेज में विद्यार्थी मौजूद नहीं है, लेकिन कॉलेज में करीब 100 की ... Read more

कांग्रेस की शेडो केबिनेट करेगी विधानसभा में सरकार का घेराव

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस एक दर्जन से अधिक मुद्दों पर भजनलाल सरकार को घेराव करेगी। कांग्रेस के करीब एक दर्जन विधायकों की शेडो केबिनेट सभी प्रमुख मुद्दों पर सरकार पर हमले बोलेगी। विधानसभा शुरू होने से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शेडो केबिनेट बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट प्रमुख रूप से सरकार को घेरेंगे। इसके अलावा कांग्रेस विधायक हरीश चौधरी, रुपिंदर कुन्नर, रोहित बोहरा, शांति धारीवाल, रफीक खान, अशोक चांदना, हरिमोहन शर्मा, रीटा चौधरी, श्रवण कुमार, राजेन्द्र पारीक, मनीष यादव, ... Read more

मल्टीपरपज स्कूल में पांच गुना ज्यादा आए आवेदन

कोटा। कोटा जिले में 52 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं। लेकिन, अभिभावकों व विद्यार्थियों का रुझान केवल चुनिंदा ही स्कूलों में ही नजर आया। दाखिले की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। जिले में सर्वाधिक 1900 आवेदन मल्टीपरपज स्कूल में आए हैं। यहां सीटों के मुकाबले 4 से 5 गुना आवेदन आए हैं। वहीं, दूसरे नम्बर पर वोकेशनल स्कूल रहा। यहां भी सीटों से तीन गुना आवेदन हुए हैं। जबकि, जिले के अन्य स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन की संख्या कम है। अब निदेशालय से लॉटरी निकाल सभी सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।  शिक्षाविदें का तर्क है, शहर ... Read more

एमिटी के जेंडर सेल का मेंसुरेशन हाइजीन और आईवीएफ पर मंथन

जयपुर। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के जेंडर सेल के द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति समग्र दृष्टिकोण पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक कार्यक्रम आयोजित किया। एमिटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के जेंडर सेल ने महिला स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता पर एक सत्र के साथ महिला कल्याण और आईवीएफ जागरूकता की अगुवाई की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रताप आईवीएफ  सेंटर, जयपुर की वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन कंवर के ज्ञानवर्धक संबोधन से हुई। डॉ. कंवर ने मासिक धर्म और आईवीएफ  की पेचीदगियों पर गहन चर्चा की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा इन विट्रो फर्टिलाइजेशन उन महिलाओं के लिए ... Read more