Category: राजस्थान
दिनभर आवारा मवेशियों का लगा रहता है जमावड़ा
रावतभाटा। रावतभाटा शहर के बीचों-बीच बसा वार्ड नंबर 37 पिछले काफी समय से बदहाली का शिकार है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी का वार्ड होते हुए भी कभी इस वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार वार्ड 37 के नया बाजार क्षेत्र में बच्चों के खेलने और लोगों के घूमने के लिए 2008 में बनाए गए सेंट्रल पार्क में कोई सुविधा नहीं है। बच्चों के लिए लगाए गए झूले भी नदारद हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण बच्चों के खेलने के लिए बना एक मात्र पार्क पूरी तरह खत्म हो गया। जिससे यहां शराबियों तथा ... Read more
कॉलेज में 4 हजार की डिग्री के लग रहे 40 हजार
कोटा। उच्च शिक्षा में सरकार का दोहरा रवैया बेटियों को शिक्षा से दूर करता नजर आ रहा है। एक ओर जहां बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही जा रही वहीं, दूसरी ओर महंगी शिक्षा के बोझ तले प्रतिभाएं कुचली जा रही है। हालात यह हैं, कोटा संभाग का सबसे बड़ा गर्ल्स कॉलेज जेडीबी आर्ट्स में दो साल की डिग्री कोर्स के लिए बेटियों को 4 हजार की जगह 40 हजार चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि, इसमें सेमेस्टर एग्जाम फीस नहीं जुड़ी है। यदि, वह भी जोड़ लिया जाए तो उनकी पीजी 50 हजार में पूरी होगी। सरकारी कॉलेज ... Read more
उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राज्य बजट में शामिल किए जाएंगे शिक्षकों के सुझाव: भजनलाल
धौलपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के मित्र एवं मार्गदर्शक तथा उनकी राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका बताते हुए कहा है कि उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इनके सुझाव राज्य बजट में शामिल किए जाएंगे। शर्मा रविवार को धौलपुर जिले के बाड़ी स्थित ग्राम बिजोली में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश महासमिति अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षित और सक्षम नागरिक ही राष्ट्र की प्रगति का आधार होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना और संस्कारों का समावेश कर उन्हें कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं और राष्ट्र निर्माण ... Read more
जेईसीआरसी में भारतीय अर्थव्यवस्था का पुनसंयोजन पर आर्थिक सम्मेलन
जयपुर। जेईसीआरसी विश्वविद्यालय के जयपुर स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में वर्तमान एनडीए सरकार के तहत भारतीय अर्थव्यवस्था का पुनसंयोजन विषय पर एक आर्थिक सम्मेलन का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता प्रो. राजीव जैन, पूर्व कुलपति, राजस्थान विश्वविद्यालय ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. निरंकार ने की, जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले मैक्रोइकोनॉमिक वेरिएबल्स पर प्रकाश डाला। राजस्थान इकोनॉमिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर उम्मेद सिंह और डॉ. एस.एस. नेहरा ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और भारतीय अर्थव्यवस्था में विनिर्माण क्षेत्र के महत्व पर बल दिया, जो इसकी वृद्धि के लिए आवश्यक है। विश्वविद्यालय के प्रेजिडेंट प्रो. विक्टर गंभीर, डीन प्रो. ... Read more
अब कॉलेजों में दो बार होंगे एडमिशन, दो बार प्लेसमेंट
कोटा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-यूजीसी ने सर्कुलर जारी कर उच्च शिक्षण संस्थानों को साल में दो बार एडमिशन किए जाने की इजाजत दे दी है। इस नई व्यवस्था के तहत अब कॉलेजों व यूनिवर्सिटीज में दो बार एडमिशन हो सकेंगे। पहला सत्र जुलाई-अगस्त में तो दूसरा, जनवरी-फरवरी में शुरू होगा। दोनों सत्र 12-12 महीने के होंगे। दोनों में दो बार प्रवेश और दो बार फाइनल परीक्षा होगी। वहीं, विद्यार्थियों को प्लेसमेंट के भी दो बार मौके मिलेंगे। यह व्यवस्था जनवरी-2025 के सत्र से लागू होगी। यूजीसी के इस फैसले से विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षण संस्थानों में रेगुलर मोड में ग्रेजुएशन, पोस्ट ... Read more
प्रदेशभर के महाविद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की जल्द होगी कार्रवाई: भजनलाल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई शीघ्र शुरू की जाएगी। कॉलेज शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालयों में एसीपी एवं सीएस के लाभ से संबंधित जितने भी प्रकरण हैं, उन्हें तुरंत निस्तारित किया जाएगा। भविष्य में प्रतिवर्ष एसीपी और सीएस लाभ के लिए प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। सरकार उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। शर्मा टैगोर इंटरनेशनल स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (उच्च शिक्षा) के 62वें प्रांतीय ... Read more
आंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष – योग से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ
कोटा। हर साल 21 जून को देश-दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ योग के फायदों के बारे में लोगों को जागरूक और प्रेरित करना है। क्योंकि,जिंदगी की भागदौड़ में हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते है। जिसके चलते हमारा शरीर बीमारियों से घिर जाता है। ऐसे में अपने शरीर और मन दोनों को सेहतमंद बनाए रखने के योगा को अपने डेली रूटीन में शामिल करें। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना ... Read more
प्रवेशोत्सव के नाम फिर आंकड़ों का खेल
कोटा । प्रदेश के स्कूलों में 24 जून से नया सत्र शुरू होने वाला है। शिक्षा विभाग की ओर नए सत्र में होने वाले प्रवेशोत्सव को लेकर तैयारियों भी शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई बैठक के दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें प्रमुख बिंदु सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने का रहा। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार विभाग ने सभी सरकारी विद्यालयों में पिछले सत्र की तुलना में इस सत्र में 20 फीसदी अधिक नामांकन बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। ताकि अधिक से अधिक ... Read more
म्यूजियम जल्द शुरू कर गांधी वाटिका स्टडीज विजिट पाठ्यक्रमों में जोड़े सरकार: गहलोत
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से एक बार फिर गांधी वाटिका म्यूजियम को शुरू करने का आग्रह करते हुए गांधी वाटिका की स्टडी विजिट को स्कूल- कॉलेजों के पाठ्यक्रम में जोड़ने की मांग रखी है। गहलोत ने जी- 20 समिट की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट कर कहा है कि ये तस्वीर पिछले वर्ष दिल्ली में आयोजित जी-20 समिट के दौरान की है, जिसमें दुनिया के शीर्ष 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष केवल एक जगह पर जाकर सम्मान में सिर झुकाकर खड़े हुए वो महात्मा गांधी की समाधि राजघाट है। जिस महान आत्मा का आज भी दुनिया ... Read more
पेट की आग झुलसा रही मासूमों का भविष्य
कोटा। प्रदेश के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 की कक्षाएं 26 जून से शुरू हो जाएंगी। वहीं सरकारी विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से प्रवेशोत्सव चलाया जाएगा। लेकिन शहर में सड़क किनारे और झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले अधिकांश बच्चे इस सत्र में भी विद्यालय नहीं जा पाएंगे। क्योंकि इनके प्रवेश विद्यालयों में हो पाए हैं ना किसी संस्थान की ओर से इन बच्चों की मदद के लिए कोई मुहिम चलाई गई है। हलांकि शिक्षा विभाग की ओर से चारागाह विद्यालय भी चलाए जाते हैं लेकिन वो गिने चुने ही हैं। ऐसे में जिन्हें ... Read more