Category: राजस्थान
Pre-D.El.Ed. 2024: 92% परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
जयपुर। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा द्वारा आयोजित प्री-डीएलएड परीक्षा राज्य के 1917 केन्द्रों पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 6 लाख 45 हजार 254 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से पांच लाख 95 हजार 47 परीक्षार्थी उपस्थित (92.19 फीसदी) रहे और केवल 50 हजार 407 परीक्षार्थी अनुपस्थित (7.81 फीसदी) रहे। कुलपति प्रोफेसर कैलाश सोडाणी और स्कूल शिक्षा शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने कंट्रोल रूम से सतत निगरानी की तथा परीक्षा केन्द्रों का जायजा भी लिया। कुलपति प्रोफेसर सोडाणी ने बताया कि जालौर में एक और बाड़मेर में चार डमी परीक्षार्थी पकड़े गए जिनके खिलाफ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की ... Read more
अब साल में 2 बार होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा
नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड को लेकर एक बड़ा अपडेट मिला है। देश के सीबीएसई स्कूलों में अब छात्रों की साल में 2 बार परीक्षा होगी। इसे लेकर शिक्षा मंत्रालय एवं स्कूलों के बीच 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने पर सहमति बन गई है। अब साल में दो बार सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। दसवीं और 12वीं के छात्र अब अपनी सुविधा के अनुसार इन परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। ऐसे छात्र जो अपने रिजल्ट को बेहतर करना चाहेंगे, वे भी दोनों सेशन की परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। शिक्षा मंत्रालय की ... Read more
नीट पेपर लीक मामले में केवल छोटी मछलियों को पकड़कर, बड़े मगरमच्छों को क्यों छोड़ा जा रहा है : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि सरकार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) में पेपर लीक मामले की जानकारी थी और सारे सबूत होने के बावजूद झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह किया गया तथा इस मामले के आरोपियों को बचाने का बराबर प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोधरा के पुलिस उपाधीक्षक ने सत्र न्यायालय में जो हलफनामा दाखिल किया है, उसमें कहा गया है कि पेपरलीक हुआ है और इसके लिए पहले से सेटिंग की गई और उसके तहत छात्रों को गोधरा का एक खास परीक्षा ... Read more
अब बताओ कितने स्टूडेंट्स को मिला जॉब
कोटा। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन यूजीसी ने देशभर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पारदर्शिता तथा अधिकतम जानकारी से जोड़ने के लिए अहम कदम उठाया है। सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी से यूजीसी ने कहा है कि ऐसी वेबसाइड तैयार करें जिसे ओपन करने के लिए कोई लॉगिन, आईडी, पासवर्ड की जरूरत न हो। जिस पर छात्रों के लिए संस्था से जुड़ी कोई भी जानकारी सर्च करने की व्यवस्था हो। बेवसाइट पर सभी जानकारी पारदर्शिता और प्रमाण के साथ दी गई हो। 10 बिंदुओं का जिक्र करते हुए यूजीसी ने गाइड लाइन जारी की है। ताकि विद्यार्थी अपनी पसंद के कॉलेज चुन ... Read more
दस्त से हर साल 3900 बच्चों की होती है मौत
जयपुर। डायरिया से होने वाली मौतों को खत्म करने के लिए एक जुलाई से 31 अगस्त तक प्रदेश में स्टॉप डायरिया अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में हर साल पांच साल से कम उम्र के 3900 बच्चों की मौत डायरिया यानी दस्त लगने से होती है। हालांकि यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से कम है। देश में हर साल 5.8 फीसदी बच्चे इसके कारण मौत का शिकार बन जाते हैं। एसीएस शुभ्रा सिंह ने स्वास्थ्य भवन में स्टॉप डायरिया अभियान-2024 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। कहा कि आगामी दो माह मौसमी एवं जलजनित बीमारियों को देखते हुए ... Read more
परिवार समाज शिक्षक सरकार सब दोषी
कोटा। वर्तमान शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त व रोजगारमुखी शिक्षा क्यों नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर दैनिक नवज्योति की ओर से शिक्षाविदों की एक परिचर्चा आयोजित की गई। मंथन से निकल कर आया कि शिक्षा का वर्तमान ढ़ांचा जो तैयार किया गया है वो रोजगारमुखी नहीं है। यह ढ़ांचा बोरोजगारों की भीड़ बढ़ाने वाला है। अंको की होड बढ़ रही है, योग्यता की होड कम हो गई है। योग्यता के कोई मापदन्ड नहीं हैं। कोई आटोनॉमस बॉडी नहीं है। एक ऐसी संस्था हो जिसमें देश के नामी शिक्षाविद शामिल हों वह ऐसी नीति तैयार करें जो ... Read more
बारिश में आरटीओ के उपकरण हुए खराब
कोटा। शहर में सोमवार को हुई प्री मानसून की मूसलाधार बारिश के कारण जगपुरा स्थित परिवहन विभाग कार्यालय के स्वचालित उपकरण खराब हो गए। जिससे मंगलवार को परिवहन कार्यालय के लाइसेंस से संबंधित कार्य ठप पड़ गए हैं। गौरतलब है कि कोटा में सोमवार को तेज मूसलाधार बारिश हुई थी जिससे शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। इसके साथ ही परिवहन कार्यालय में स्थित ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट लेने वाले हाई डेफिनेशन कैमरा खराब हो गए। विभाग के सूत्रों के अनुसार अधिकतर उपकरण बिना किसी ढकान के लगे हुए थे। ऐसे में तेज बारिश का पानी कैमरों के भीतर ... Read more
‘नशे का सेवन करता है अनमोल जीवन का शिकार’
जीवन अनमोल है। नशे के सेवन से यह अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसम्बर, 1987 को प्रस्ताव पारित कर हर वर्ष 26 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ मनाने का निर्णय लिया था। इस दिन विश्वभर में नशीली वस्तुओं और पदार्थों के निवारण हेतु चेतना फैलाने के साथ ही नशे के आदी लोगों के उपचार को भी प्रोत्साहित किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर मादक पदार्थों के उत्पादन, तस्करी एवं सेवन के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराया जाता ... Read more
RPSC ने जारी की सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षाओं की उत्तरकुँजियां
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा-2023 के 7 विषय पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, ड्राइंग एंड पेंटिंग, म्यूजिक (वॉकल), फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर तथा साइकोलॉजी विषय की मॉडल उत्तरकुँजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 26 से 28 जून तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्रों के क्रमानुसार ही ... Read more
कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से जेट परीक्षा की ओएमआर सीट गायब
जोधपुर। शहर के कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से जेट परीक्षा की ओएमआर सीट गायब हो गई। इस बारे में जेट समन्यवक की तरफ से मंडोर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने इस बारे में अब जांच आरंभ की है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेट का आयोजन 2 जून 24 को किया गया था। परीक्षा के केंद्र के केंद्र जोधपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर एवं उदयपुर में थे। कुल 94 परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन हुआ था। कोटा के विद्याश्रम स्कूल नया नोहरा बारा रोड पर भी परीक्षा केंंद्र पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद सभी केंद्राधीक्षकों की ... Read more