Category: राजस्थान

रवांडा में मूसलाधार बारिश से 49 लोगों की मौत, बिजली गिरने के हादसे

किगाली। अफ्रीकी देश रवांडा में पिछले 2 महीने से जारी मूसलाधार बारिश से अब तक करीब 49 लोगों की मौत हो गयी और 79 अन्य घायल हो गये। आपातकालीन प्रबंधन के प्रभारी मंत्री अल्बर्ट मुरासिरा ने बताया कि यहां मूसलाधार बारिश के साथ ही बिजली गिरने और भूस्खलन जैसी घटनाएं हुई। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से करीब 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य लोगों की मौत जर्जर मकान गिरने से हुयी। सरकार ने देश भर में लगभग पांच हजार निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। मूसलाधार बारिश से आयी आपदाओं के कारण घर, पुल, स्कूल भवन, ... Read more

आप ने शुरू किया जेल का जवाब वोट से हस्ताक्षर अभियान, भाजपा का करेंगे सफाया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जेल का जवाब वोट से हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया समूह के प्रत्याशी कुलदीप कुमार और जंगपुरा से आप विधायक प्रवीण कुमार ने यहाँ लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट से इस अभियान की शुरूआत की। इस दौरान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों के लिए मुफ्त और 24 घंटे बिजली, पानी, अच्छे स्कूल-अस्पताल समेत ढेरों काम किया है। ऐसे मुख्यमंत्री को भाजपा द्वारा जेल में डाले जाने से दिल्ली की जनता में भारी आक्रोश है। दिल्ली वाले अपने बेटे केजरीवाल ... Read more

Rajasthan Police के कर्मचारियों के बच्चों को अनएकेडमी कोचिंग देगा 50 प्रतिशत छूट

जयपुर। पुलिस कर्मियों के कक्षा 9 से स्नातक तक के बच्चों को स्कूल के साथ-साथ नीट, आईआईटी, जेईई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग में अनअकेडमी कोचिंग संस्थान 50 फीसदी की छूट देगा। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि पुलिस कर्मियों के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाने में ये पहल काफी सहायक सिद्ध होगा। इससे न केवल पुलिस कर्मियों के बच्चों को नीट, जेईई आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मदद मिलेगी बल्कि पुलिसकर्मी भी अपनी परिवारिक जिम्मेदारी अच्छे से वहन कर सकेंगे और इसका सकारात्मक प्रभाव पुलिस कर्मचारियों की कार्यक्षमता पर ... Read more

नंद घर मुहिम से जुड़े मनोज बाजपेयी

मुंबई । बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता मनोज वाजपेयी नंद घर मुहिम से जुड़ गये हैं जिसका उद्देश्य सात करोड़ बच्चों और दो करोड़ महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाना है। 14 लाख आंगनवाड़ियों में सुधार करने के लक्ष्य के तहत नंद घर ने अभिनेता मनोज वाजपेयी के साथ पूरे देश में एक विशेष कैंपेन की शुरुआत की है जिसका शीर्षक है यदि  बचपन से पूछा खाना खाया तो देश का कल बनाया।नंद घर द्वारा चलाए जा रहे इस कैंपेन का उद्देश्य भावी पीढ़ी को पोषित करना है जिसमें समग्र स्वास्थ्य देखभाल गुणवत्तापूर्ण पोषण और बच्चों को सर्वोत्तम प्री-स्कूल शिक्षा ... Read more

Bribe : दौसा जिले में ग्राम विकास अधिकारी 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने दौसा जिले में पंचायत सिमित सिकन्दरा की ब्राह्मण बैराड़ा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी नितेश शर्मा को बुधवार को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ब्यूरो के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एसीबी की एसआईयू जयपुर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि स्कूल में कमरों एवं नालों के निर्माण कार्य के बिलों का भुगतान करने की एवज ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत बैराड़ा ने कमीशन के 32 हजार 500 रुपए रिश्वत की मांग कर रहे हैं। इस पर एसीबी टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन करने ... Read more

शिक्षा का मंदिर खंडहर में तब्दील: सात सालों से टीन शेड के नीचे पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी

मनोहरथाना। मनोहरथाना से 15 किलोमीटर दूर राजकीय प्राथमिक आफूखेड़ी का भवन जर्जर हो चुका है। ऐसे में 7  सालों से आफूखेड़ी गांव के बच्चों को गांव में  एक घर के बाहर चबूतरे पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है। वैसे तो स्कूल में 25 बच्चों का नामांकन है और यहां महज एक ही अध्यापक बच्चों को पढ़ाता है। स्कूल भवन के दरवाजे और खिड़कियां तक नहीं है। स्कूल भवन खंडहर प्रतित होता है। विगत दस सालों से स्कूल भवन बदहाल स्थिति में है। ग्रामीण बताते है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी आंखें मूंदे बैठे है। ऐसे में बच्चों ... Read more

Bomb Threat : बम की धमकी के बाद दिल्ली के स्कूल बंद, अफवाह का संदेह

नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई स्कूलों को बुधवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। दिल्ली के सभी स्कूलों को खाली करा लिया गया और छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। दिल्ली पुलिस ने ”एक्स” पर पोस्ट में कहा दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस ने प्रोटोकॉल के तहत ऐसे सभी स्कूलों की गहन जांच की है। कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि ये मेल फर्जी हैं। ... Read more

दिल्ली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को घर भेजा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर अधिकांश स्कूलों को खाली करा लिया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की द्वारका और वसंत कुंज शाखा, पूर्वी मयूर विहार में मदर मैरी स्कूल, चाणक्यपुरी में संस्कृति स्कूल, पुष्प विहार में एमिटी स्कूल और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में डीएवी स्कूल शुरुआती 11 स्कूलों में से हैं। बम से उड़ाने की धमकी मिली है. डीपीएस नोएडा को भी इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और द्वारका के पुलिस उपायुक्तों ने बताया कि ... Read more

रिवर फ्रंट की आॅनलाइन बुकिंग पर अव्यवस्था का ताला

कोटा। नगर विकास न्यास की ओर से विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चम्बल रिवर फ्रंट तो बना दिया लेकिन वहां घूमने आने वालों के लिए अभी तक भी ऑनलाइन बुकिंग की वेबसाइट चालू नहीं की है। जिससे बाहर से आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  नगर विकास न्यास ने चम्बल नदी के दोनों छोर पर करीब साढ़े पांच कि.मी. लम्बा चम्बल रिवर फ्रंट बनाया है। करीब 1442 करोड़ रुपए की लागत से रिवर फ्रंट तो बना दिया लेकिन वहां घूमने आने वालों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा अभी तक शुरू नहीं की है। जिससे लोगों ... Read more

कन्या छात्रावास के बाहर गंदगी के ढेर, बदबूदार वातावरण में रहने की मजबूरी

कोटा। यहां छावनी स्थित तिलक नगर में बने सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के राजकीय अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में रहने वाली कालेज व स्कूली छात्राओं को बदबूदार वातावरण में रहने की मजबूरी है। छात्रावास के सामने कचरे के ढेर लगे हुए हैं, जिससे पूरा माहौल बदबू से गंध मार रहा है। इतना ही नहीं यहां पर कचरे में मुंह मारते आवारा पशु और श्वान कचरे को दूर तक फैलाते रहते हैं। गंदगी के ढेर से जहां मच्छर पनपते हैं, ऐसे में छात्रावास में रहने वाली छात्राओं के बीमार होने की संभावना ज्यादा रहती है। हालांकि इस बारे में विभाग ... Read more