Category: Uncategorized

“यात्रा का लक्ष्य पॉलिटिकल नहीं है…” : NDTV से भारत जोड़ो यात्रा के बारे में राहुल गांधी

इधर, मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एनडीटीवी से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा, ” मैं नमरोलॉजी में विश्वास नहीं करता हूं. तो नंबर्स पर इन चीजों को मैं बेस नहीं करता हूं. पर मैं आपको ये कह सकता हूं कि कन्याकुमारी से मध्य प्रदेश तक जनता का प्यार, भरोसा, जनता की शक्ति इस यात्रा को मिली है. जब यात्रा शुरु हुई थी, तो मीडिया ने कहा था कि केरल में तो यात्रा सक्सेसफुल रहेगी, मगर कर्नाटक में प्रॉब्लम आएगी. फिर हम कर्नाटक गए तो मीडिया ने कहा कि साउथ इंडिया में तो यात्रा अच्छी चलेगी, ... Read more

गुजरात के इस गांव में 1983 के बाद से पार्टियों के प्रचार पर है बैन, वोटिंग को लेकर सख्त नियम

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं, लेकिन राजकोट जिले में एक ऐसा गांव हैं जहां राजनीतिक पार्टियों के चुनाव प्रचार पर रोक है. राज समाधियाला गांव के लोगों ने राजनीतिक दलों के गांव में प्रवेश और प्रचार पर रोक लगा दी है. यह भी पढ़ें समाधियाला गांव में अगर कोई मतदान नहीं करता है तो उस पर  51रुपए का जुर्माना है. यह गांव अपने नियम-कायदों के लिए आदर्श गांव का तमगा हासिल कर चुका है. गांव के सरपंच बताते हैं कि राजनीतिक पार्टियां गांव में आएगी तो जातिवाद होगा. इसलिए साल 1983 से ही यहां राजनीतक पार्टियों के आने पर ... Read more

ज्ञानवापी परिसर का सर्वे ASI से कराए जाने के मामले में सुनवाई पूरी, इलाहाबाद HC ने फैसला सुरक्षित रखा

(फाइल फोटो) प्रयागराज: वाराणसी के विवादित ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण एएसआई यानी आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया से कराए जाने के आदेश से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हुई. सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने अपना जजमेंट रिजर्व किया. एएसआई सर्वेक्षण के आदेश पर रोक लगाए जाने की मांग वाली दोनों अर्जियों पर हाईकोर्ट ने जजमेंट रिजर्व किया है.  यह भी पढ़ें बता दें कि 1991 में वाराणसी की अदालत में दाखिल किए गए मुकदमे की पोषणीयता से जुड़ी तीन अर्जियों पर हाईकोर्ट पहले ही जजमेंट रिजर्व कर चुका है. पांचों याचिकाएं यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और ... Read more

यूपी में महिला टीचर के साथ बदतमीजी का वीडियो वायरल, हिरासत में 4 छात्र

छात्रों पर अश्लील कमेंट करने, जान से मारने की धमकी की धाराओं में केस दर्ज हुआ है.  मेरठ: मेरठ के एक कॉलेज में 12वीं के छात्रों ने अपनी टीचर के साथ बदतमीजी की. छात्रों की इस हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जिसके बाद स्कूल टीचर ने इस मामले में अपनी शिकायत दर्ज कराई. टीचर की शिकायत पर 4 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. टीचर से छेड़खानी करने वाले तीनों छात्रों के कॉलेज से काट दिए गए. इस मामले के आरोपियों में एक भाई-बहन भी शामिल हैं, छात्रों पर अश्लील कमेंट करने, जान से मारने की धमकी ... Read more

पंजाब के रूपनगर में ट्रेन की चपेट में आने से 3 बच्चों की मौत, जांच के दिए गए आदेश

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया…

ओवैसी ने MCD चुनाव के लिए किया प्रचार, बोले- “राजनीति में उसी को सुना जाता है, जिसका नुमाइंदा चुना जाता है..”

ओवैसी ने कहा कि जिस इलाके में मुसलमान, दलित, आदिवासी रहते हैं, वहां विकास नहीं होता. ये विकास इसलिए नहीं करवाया जाता है, क्योंकि यहां मुसलमान और दलित रहते हैं. ये तीन पार्टी कभी नहीं चाहेगी कि जमीनी सतह के लोग सियासी लीडर बना लें. आपने सालों से कांग्रेस को वोट दिया, फिर आम आदमी पार्टी को वोट दिया, लेकिन सोचिए आपको क्या हासिल हुआ. आपकी लीडरशिप कहां है. आप आम आदमी पार्टी को जीताते हैं, लेकिन वो विधायक गुंगे हो जाते हैं. एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा, “कोविड शुरू हुआ तो सबसे पहले तबलीगी जमात पर आरोप लगाए गए. दिल्ली ... Read more

जमात-ए-इस्लामी पर सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ रुपये की संपत्ति ज़ब्त

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी की करीब 200 संपत्तियों की पहचान की है. श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन जमात-ए-इस्लामी की करीब 90 करोड़ रुपये की 11 प्रमुख संपत्तियां जब्त की गईं हैं. अधिकारियों ने कहा कि संगठन पर शिकंजा कस दिया गया है. यह ऑपरेशन संगठन पर चल रही कार्रवाई का हिस्सा है. जमात-ए-इस्लामी पर कट्टरपंथ, अलगाववाद और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है. राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने जम्मू-कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी की करीब 200 संपत्तियों की पहचान की है. इस महीने की शुरुआत में, शोपियां जिले में एसआईए ने ... Read more

“जी-20 की अध्यक्षता मिलना भारत के लिए बड़ा अवसर”; मन की बात में बोले पीएम मोदी

देश के अलग-अलग हिस्सों में जी-20 से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना एक बड़ा अवसर है और देश को इसका पूरा उपयोग करते हुए ‘‘विश्व कल्याण” पर ध्यान केंद्रित करना है. आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 95 वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से इस अवसर से जुड़ने का भी आग्रह किया. यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि विश्व की आबादी में जी-20 की दो-तिहाई, विश्व व्यापार में तीन-चौथाई और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) ... Read more

“गालियों की राजनीति…” : योगी आदित्यनाथ के प्रहार का अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो वाले ट्वीट को हिंदी में री-ट्वीट करते हुए कहा, “गंदी गालियां, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार या गंदी राजनीति चाहिए तो उन्हें वोट दो. स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़क चाहिए तो मुझे वोट दो.” वहीं, योगी आदित्यनाथ के ट्वीट किए गए वीडियो का कैप्शन था- “आम आदमी पार्टी का यह नमूना जो दिल्ली से आया है, वास्तव में आतंकवाद का हमदर्द है.” अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना। https://t.co/kNtrOR2azB ... Read more

“800 अधिकारियों के बाद भी..”, ED की चार्जशीट पर मनीष सिसोदिया का तंज

ED की चार्जशीट पर मनीष सिसोदिया का तंज नई दिल्ली: दिल्ली के शराब घोटाला मामले में ED ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है. ED ने अपनी चार्जशीट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी नहीं बनाया है. ED द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट पर अब मनीष सिसोदिया ने तंज कसा है. उन्होंने शनिवार को इसे लेकर एक ट्वीट किया. मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा कि ये मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि इनकी तमाम साज़िशों और झूठी FIRs के बाद भी ये मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगा पा रहे. 800 अफ़सरों की टीम ने 500 जगह ... Read more