Category: Uncategorized
“यदि आप गंदी राजनीति चाहते हैं..”: केजरीवाल ने CM योगी पर निशाना साधते हुए गुजरात में की वोट अपील
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंदी में रिट्वीट करते हुए कहा, “अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना. अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना.” यूपी सीएम योगी अदित्यनाथ ने ट्वीट किए वीडियो में लिखा था, “यह जो आम आदमी पार्टी का नमूना आया है न दिल्ली से, यह तो आतंकवाद का सच्चा हितैषी है..” अगर गंदी गाली गलौज चाहिए, गुंडागर्दी चाहिए, भ्रष्टाचार चाहिए, गंदी राजनीति चाहिए तो इनको वोट दे देना। अगर स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सड़कें चाहिए तो मुझे वोट दे देना। ... Read more
MCD चुनाव 2022 : पार्टियों ने युवा उम्मीदवारों पर जताया है भरोसा, जानें कौन है सबसे कम उम्र का कैंडिडेट
MCD 2022: चुनाव में पार्टियों ने युवाओं को दिया है मौका नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD चुनाव 2022) को लेकर सियासी पारा चरम पर है. लिहाजा, पार्टियों के बीच स्थानीय मुद्दों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने के बीच जनता को अपने नए वादों से रिझाने का दौर भी जारी है. इस बार MCD चुनाव में पार्कों के सौंदर्यीकरण, डिस्पेंसरी को बेहतर करने, नालियों की सफाई और कूड़े के निस्तारण के मुद्दे अहम रूप से छाए हुए हैं. यह MCD चुनाव दो वजहों से बेहद खास माना जा रहा है. पहला तो ये कि चाहे आम आदमी पार्टी हो या ... Read more
“बीजेपी ऑफिस में लिखी हुई रिपोर्ट”: 1,300 करोड़ के क्लासरूम घोटाले के आरोप पर AAP
दिल्ली सरकार के सतर्कता निदेशालय (डीओवी) द्वारा दिल्ली सरकार के स्कूलों के लिए कक्षाओं के निर्माण में कथित अनियमितताओं की जांच ‘स्पेशलाइज्ड एजेंसी’ द्वारा कराने की सिफारिश के तुरंत बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है और बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें उन्होंने आरोप लगाया कि एफआईआर, आरोप पत्र, विजिलेंस रिपोर्ट सभी कुछ बीजेपी के ऑफिस में लिखा जाता है और मीडिया को वितरित कर दिया जाता है. ये मंत्रियों को नहीं दिया जाता. केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने 17 फरवरी, 2020 की रिपोर्ट में राष्ट्रीय राजधानी ... Read more
दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति मामले पर यूपी सरकार से SC नाराज, लगायी फटकार
नई दिल्ली: देश भर के सामान्य स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के द्वारा दाखिल हलफनामे पर नाराजगी जताई है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के हलफनामे पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर आपसे आपका विभाग नही चल पा रहा है तो हम दूसरी एजेंसी को नियुक्त कर देते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विशेष जरूरतों वाले दिव्यांग बच्चों के लिए बहुत संवेदनशील मामला है. यह मामला उन बच्चों के जीवन को आगे बढ़ाने का एक बड़ा सहारा है. ऐसे में सरकारों को इस मामले में गम्भीरता से कदम ... Read more
Pakistan: हिंदू महिलाएं मेवे बेच कर रहीं गुजर…अपहरण, गैरकानूनी शादियां हैं बड़ी चुनौती
सविता की तरह करीब 200 महिलाएं एम्प्रेस मार्केट में मेवे बेचकर अपनी आजीविका कमाती है. हालांकि, इन महिलाओं के लिए जिंदगी इतनी आसान नहीं है. अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से होने के कारण उन्हें अक्सर पश्तून कारोबारियों के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है और ताने सहने पड़ते हैं. वह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी की सदस्य हैं जो चहल-पहल वाले सदर इलाके में एम्प्रेस मार्केट बिल्डिंग के बाहर फुटपाथ पर सूखे मेवे बेचती हैं. उसने कहा, ‘‘मेरी दादी और नानी ने 1965 के युद्ध के बाद यहां काम करना शुरू किया था और फिर मेरी मां, बहन और अब मैं यह काम ... Read more
मध्य प्रदेश पहुंची भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी बोले- लोगों के मन से डर मिटाना हमारा लक्ष्य
राहुल गांधी ने बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित किया. भोपाल: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) ने बुरहानपुर के रास्ते बुधवार सुबह मध्य प्रदेश पहुंच गई. इस दौरान राहुल गांधी ने बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित किया. राहुल ने कहा कि यात्रा के पीछे दो-तीन लक्ष्य है. यह यात्रा उस नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है, जिसे हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है. डर मिटाना हमारा लक्ष्य है. इस हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरूरत नहीं है. यह भी पढ़ें राहुल गांधी ने कहा, ‘बीजेपी का तरीका यही है. ... Read more
केजरीवाल सरकार ठग, दिल्ली की जनता नगर निगम चुनाव में उसको आईना दिखाएगी : धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, केजरीवाल सरकार ने शराब नीति से भ्रष्टाचार किया है. नई दिल्ली : MCD elections: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यलय पहुंचे. यहां उन्होंने केजरीवाल सरकार पर दिल्ली की जनता के भरोसे का कत्ल करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने शराब नीति से जिस तरह भ्र्ष्टाचार किया है, उसे दिल्ली वाले कभी नहीं भूलेंगे. इस सरकार ने शिक्षा के फंड से चेहरा चमकाने का काम किया है. यह भी पढ़ें धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पाखंडियों का चेहरा धीरे-धीरे बेनकाब हो रहा है. झूठ ... Read more
बंगाल के एक स्कूल में कुछ छात्रों ने ‘हिजाब के विरोधस्वरूप’ पहना भगवा पटका, विवाद के चलते परीक्षा रद्द
प्रतीकात्मक फोटो कोलकाता : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में सरकार द्वारा संचालित स्कूल में छात्रों के दो समूह उस समय आमने- सामने आ गए जब एक समूह ने परीक्षा के दौरान ‘नामाबली’ (भगवा पटका) पहनने की मांग की. घटना की एक कथित वीडियो में पटका पहने कुछ छात्रों का एक छोटा समूह और कुछ लोग स्कूल के फाटक पर जमा दिख रहे हैं, जबकि छात्रों का एक और समूह अंदर खड़ा है. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी भी तरह की झड़प को रोकने के लिए विद्यालय के अधिकारी और पुलिस वहां मौजूद थे. ‘पीटीआई-भाषा’ मंगलवार को बनाए ... Read more
कर्नाटक : पूर्व CM कुमारस्वामी ने कांग्रेस MLA के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए माफी मांगी
एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस MLA के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए माफी मांगी बेंगलुरू : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने कांग्रेस विधायक एवं राज्य विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार का जिक्र करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए बुधवार को माफी मांगी. निजी बातचीत से जुड़ा उनका एक वीडियो वायरल होने के बाद कुमारस्वामी ने माफी मांगी. कुमारस्वामी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार के लिए जिस शब्द का इस्तेमाल किया, उससे मुझे भी ठेस पहुंची है. ऐसे अपशब्द का इस्तेमाल करना न तो ... Read more
OSSTET 2022: ओएसएसटीईटी परीक्षा के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख आज, रात 11.59 बजे तक भरे जाएंगे फॉर्म
OSSTET 2022: ओएसएसटीईटी परीक्षा के लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख आज नई दिल्ली: OSSTET 2022: ओडिशा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन द्वारा ओडिशा सेकेंडरी स्कूल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2022 का आयोजन किया जाता है. ओएसएसटीईटी 2022 के लिए आवेदन फॉर्म भरने की आज, 23 नवंबर 2022 अंतिम तारीख है. जो उम्मीदवार ओएसएसटीईटी 2022 परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in से जाएं और रात 11.59 बजे तक आवेदन फॉर्म भर लें. OSSTET परीक्षा तिथियां अभी तक जारी नहीं की गई हैं. हालांकि संभावना है कि बोर्ड जल्द ही ओएसएसटीईटी परीक्षा की तिथियां जारी करेगा. SSC GD Result ... Read more