Category: Uncategorized
बीएसपी नेता का शव पार्टी के दफ्तर में नहीं दफनाया जा सकता : हाईकोर्ट
चेन्नई: बीएसपी (BSP) के तमिलनाडु प्रमुख के आर्मस्ट्रांग (k armstrong) के शव को राज्य की राजधानी में पार्टी के कार्यालय में नहीं दफनाया जा सकता. मद्रास हाईकोर्ट ने आज डीएमके सरकार के रुख को बरकरार रखते हुए यह फैसला सुनाया. आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को चेन्नई में उनके घर के पास हत्या कर दी गई थी. कोर्ट ने कहा कि के आर्मस्ट्रांग के शव को निकट के तिरुवल्लुवर जिले में एक एकड़ निजी स्वामित्व वाले भूखंड में दफनाया जा सकता है. कोर्ट ने कहा कि बीएसपी समर्थकों द्वारा शवयात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जानी चाहिए. इससे पहले मृत बीएसपी नेता की ... Read more
असम : डांट पड़ने से नाराज़ नाबालिग ने टीचर की चाकू घोंपकर की हत्या, गिरफ्तार
असम के शिवसागर में एक प्राइवेट स्कूल के 16 वर्षीय छात्र ने शनिवार को अपने खराब शैक्षणिक प्रदर्शन के कारण डांटे जाने पर कथित तौर पर अपने केमिस्ट्री टीचर की क्लास के अंदर चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है. बता दें कि 55 वर्षीय राजेश बरुआ बेजवाड़ा स्कूल में केमिस्ट्री टीचर होने के साथ-साथ मैनेजिरियल पोस्ट पर भी थे. पुलिस सूत्रों ने शनिवार सुबह बताया कि टीचर ने उसकी पढ़ाई और शैक्षणिक प्रदर्शन प्रदर्शन को लेकर उसे डांटा था और अपने माता-पिता को स्कूल लेकर आने ... Read more
उत्तराखंड में कुदरत का कोहरामः भारी बारिश से ऋषिकेश से ऊपर बुरा हाल, डरा रही अलकनंदा, रेड अलर्ट पर 9 जिले, जानें 20 अपडेट
देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश से खासकर चारधाम यात्रा मार्ग पर बुरा हाल है. कई जगह सड़कें कटने से सैकड़ों यात्री घंटों सड़कों पर ही फंसे रहे. इसको देखते हुए चारधामा यात्रा स्थगित कर दी गई है. प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से उत्तरकाशी और चमोली में कई गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बह गई हैं. चारधाम रूट भी लैंड स्लाइड से शनिवार को घंटों बंद रहा. केदारनाथ नेशनल हाइवे 20 घंटे तो बद्रीनाथ नैशनल हाइवे पर 9 घंटे तक गाड़ियां नहीं गुजर पाईं. उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री का हाल भी कुछ ऐसा ही रहा. बारिश के कारण ... Read more
जब अमिताभ बच्चन ने बताया क्यों नाम से हटा लिया था श्रीवास्तव, नहीं तो आज बच्चन नहीं अमिताभ श्रीवास्तव होते बिग बी
अमिताभ बच्चन के नाम की कहानी नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के वो सितारे हैं जिसकी तरफ हर कोई बड़ी ही शान से देखता है. उन्हें भगवान ने शानदार आवाज और दमदार पर्सनेलिटी से नवाजा है. एक्टिंग का टैलेंट भी इस कदर कूट कूट कर भरा है कि उन्हें लोग सदी के महानायक के नाम से जानते हैं. सिर्फ उनकी शख्सियत ही हटके नहीं है बल्कि उनका नाम भी सबसे अलग है. उनके और उनके परिवार के अलावा आप शायद ही ऐसे किसी शख्स को जानते हों जो बच्चन सरनेम का इस्तेमाल करते हों. आपको ये जान कर हैरानी ... Read more
पहाड़ों से मैदान तक मूसलाधार बारिश, इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट!
नई दिल्ली: Weather Update: देश में मॉनसून एक्टिव होने के साथ ही कई राज्यों में बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश के कारण आम जीवन प्रभावित है, जबकि असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उत्तराखंड में मानसून टूट कर बरस रहा है. नदियां उफान पर है और पिछले 24 घंटे में प्रदेश भर में सैकड़ों सड़कें भूस्खलन और मलबे के कारण बंद हो गईंं. अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट का एलान किया गया है. पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा मैदानी ... Read more
नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे युवा, NDTV की पड़ताल में देखिए कितना व्यापक है 'ड्रग्स का जाल'
नई दिल्ली: देश भर में ड्रग्स (Drugs) का जाल लगातार फैल रहा है. उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक ड्रग्स के खिलाफ सरकारें और एजेंसियां काम कर रही हैं. बावजूद इसके नशे के कारोबारी अपना जाल फैलाते जा रहे हैं. यहां तक की नशे का कारोबार युवाओं के बीच से अब स्कूली बच्चों तक ले जाने की कोशिश की जा रही है. नशे के कारोबारी नए-नए तरीके अपना रहे हैं. उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र और तेलंगाना तक फैलते ड्रग्स के जाल को लेकर देखिए एनडीटीवी की खास पड़ताल ‘ड्रग्स का जाल’. ड्रग्स कारोबारियों पर यूपी पुलिस का डंडा देश ... Read more
Tripura HIV Case: त्रिपुरा में 47 छात्रों की एचआईवी से हुई मौत, 828 संक्रमित जानिए क्या है इस बीमारी के लक्षण और क्यों है इतनी खतरनाक
Tripura HIV: त्रिपुरा राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (टीएसएसीएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, त्रिपुरा में एचआईवी से 47 छात्रों की मौत हो चुकी है और 828 में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है. टीएसएसीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमने अब तक 828 छात्रों को एचआईवी संक्रमण के लिए पंजीकृत किया है. इनमें से 572 छात्र अभी भी जीवित हैं और इस खतरनाक संक्रमण के कारण 47 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से कई छात्र देश भर के प्रतिष्ठित संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए त्रिपुरा से बाहर चले गए हैं.” त्रिपुरा एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने ... Read more
झारखंड: अभ्रक क्षेत्र में 684 गांवों के 20 हजार से ज्यादा बच्चे 'मजदूरी' के कलंक से मुक्त
नई दिल्ली: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने झारखंड की अभ्रक खदानों को ‘बाल श्रम मुक्त’ घोषित कर दिया है. शुक्रवार को कोडरमा में आयोजित एक कार्यक्रम में आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने ऐलान किया कि अभ्रक खदानों में काम करने वाले सभी बाल मजदूरों को न सिर्फ ‘मुक्ति’ दिलाई गई है, बल्कि इन सभी का स्कूलों में दाखिला भी कराया गया है. नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के नेतृत्व में बच्चों के अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था ‘बचपन बचाओ आंदोलन’ ने वर्ष 2004 में एक अध्ययन में पाया था कि झारखंड की अभ्रक खदानों में ... Read more
भविष्य की आस में जिंदगी से खिलवाड़! टपकती छत के नीचे छात्र, पटना की ये तस्वीर कर देगी हैरान
नई दिल्ली: इन दिनों देश में बारिश प्रकोप जारी है. इस कारण देश के कई राज्य बारिश की चपेट में हैं. कहीं जलभराव हो रहा है तो कहीं भू-स्खलन. इन सबके बीच लोग अपनी दिनचर्या में भी व्यस्त हैं. बिहार की राजधानी पटना से एक मार्मिक तस्वीर सामने आ रही है. दरअसल, इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि बच्चे स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं, मगर सवाल ये है कि छत से पानी टपक रहा है. छात्र और अध्यापक छाता लेकर क्लासरूम में बैठे हैं. देखें तस्वीर इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे एक क्लास ... Read more
Exclusive: 10 दिन की कांवड़ यात्रा पर दिक्कत नहीं तो 20 मिनट की नमाज पर क्यों? जानें चंद्रशेखर आजाद ने ये बयान क्यों दिया
आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आज़ाद (Chandrashekhar Azad ) का कांवड़ यात्रा और ईद को लेकर दिया गया बयान सुर्खियों में है. दरअसल, चंद्रशेखर ने कहा था कि कांवड़ यात्रा के लिए 10 दिन तक रास्ते बंद हो सकते हैं, लेकिन दिक्कत 20 मिनट की नमाज से होती है. इस पूरे मामले को सियासत शुरू हुई तो चंद्रशेखर आजाद ने एनडीटीवी से खास बातचीत में इस बयान को लेकर अपनी भावना जाहिर की. उन्होंने कहा कि मैं जो धार्मिक गैर-बराबरी देख रहा हूं, उसके खिलाफ और संविधान के अनुरूप ही मैंने ये बयान दिया है. ... Read more