Category: Uncategorized
दिल्ली के तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस कर रही जांच
नई दिल्ली: दिल्ली के कई स्कूलों में शुक्रवार को फिर बम ब्लास्ट करने की धमकी मिली. ईस्ट ऑफ कैलाश डीपीएस, सलवान स्कूल, मॉडर्न स्कूल, कैंब्रिज स्कूल में बम ब्लास्ट की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद दिल्ली दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. इस हफ्ते में स्कूलों में बम की ये दूसरी धमकी है. इससे पहले सोमवार को कई स्कूलों में बम रखे होने की धमकी दी गई थी. इसके बाद कई स्कूलों को खाली भी करवा लिया गया था, लेकिन पुलिस को जांच में कुछ ... Read more
मां ने स्कूल जाने के लिए जगाया तो बेटे ने कर दी हत्या, 5 दिन तक रहा लाश के साथ
नई दिल्ली: सुबह-सुबह जब एक महिला अपने 11वीं क्लास में पढ़ने वाले बेटे को स्कूल जाने के लिए जगाने के लिए उसके बेडरूम में गई तो उसे नहीं पता था कि वह बेटा ही उसकी मौत का कारण बन जाएगा. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तीन दिसंबर को महिला आरती देवी वर्मा अपने 17 साल के बेटे अमन से स्कूल जाने के लिए उठने को कहा. लेकिन अमन का मन स्कूल जाने का नहीं था. वह उठने के लिए कहने पर गुस्से में आ गया और अपनी मां को जमीन पर धकेल दिया. इससे आरती देवी की सिर दीवार से ... Read more
केरल के पलक्कड़ में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने 4 लड़कियों को कुचला
केरल के पलक्कड़ जिले में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. कल्लदीकोडे में एक ट्रक ने स्कूली छात्रों के एक समूह को टक्कर मार दिया. हादसे में 4 लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, सीमेंट लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था. जिससे स्कूल छात्र-छात्राएं इसकी चपेट में आ गए थे. हादसे में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है. ये हादसा कोझिकोड-पलक्कड़ स्टेट हाइवे पर गुरुवार शाम 4 बजे हुआ. ट्रक करिम्बा के पास पलट गया था. ट्रक पहले पेड़ से टकराई फिर अनियंत्रित होकर पलट गई. जिस समय हादसा हुआ, उस ... Read more
टॉप-रेटेड ट्रॉली बैग से लेकर स्टाइलिश मेंस वॉलेट तक, Amazon पर बेहद सस्ते दामों में मिल रही हैं ये चीजें
यदि आप स्टाइलिश और प्रैक्टिकल ट्रेवल गियर, वॉलेट या बैग पर शानदार डील की तलाश में हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं. अमेज़ॅन ने एक सीमित समय की सेल शुरू की है, जिसमें टॉप-रेटेड वस्तुओं पर शानदार छूट दी गई है जो स्टाइल और फ़ंक्शन दोनों को जोड़ती है. पर्सनलाइज़ वॉलेट से लेकर ड्यूरेबल सामान सेट तक, ये डील्स आपके ट्रेवल गेम और डेली एक्सेसरीज को बिना खर्चा बढ़ाए बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. चाहे आप किसी प्रियजन को गिफ्ट दे रहे हों या खुद का इलाज कर रहे हों, ये सबसे अधिक बिकने वाले बैग, ... Read more
बार्क साइंटिस्ट के 17 साल के बेटे ने मां की हत्या की, 5 दिन तक पिता से छिपाए रखी बात
गोरखपुर: भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटेर (Barc) में काम करने वाले एसिस्टेंट साइंटिस्ट के 17 वर्षीय बेटे को उसकी मां की हत्या के आरोप में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक बेटे ने 5 दिनों तक अपने पिता से मां की हत्या की बात को छिपाकर रखी जो तमिलनाडु के कलपक्कम में काम कर रहे हैं. 11वीं के छात्र ने गुस्से में मां को दिया धक्का टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जांचकर्ताओं ने बताया कि 11वीं कक्षा के छात्र ने अपनी मां को गुस्से में धक्का दिया था क्योंकि दोनों की किसी बात ... Read more
महायुति में कैबिनेट बंटवारे का फॉर्मुला तय, जानें बीजेपी और शिवसेना को मिल रहे कितने मंत्री पद
महाराष्ट्र में महायुति के कैबिनेट बंटवारे का फॉर्मुला तय हो गया है. जानकारी के मुताबिक बीजेपी को 20 मंत्री पद, शिंदे-शिवसेना को 12 मंत्री पद और एनसीपी अजित पवार को 10 मंत्री पद दिए जाएंगे. इसे लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने अमित शाह के साथ बैठक की थी और इसी बैठक में कैबिनेट बंटवारे का फॉर्मुला तय किया गया है. बता दें कि 5 दिसंबर को देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की शपथ ली थी. उनके साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी. उस वक्त फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा ... Read more
बच्ची की तोड़ी 25 हड्डियां, जख्मों पर डाला खौलता पानी और ले ली जान… पिता-सौतेली मां दोषी करार
लंदन: इंग्लैंड के सरे शहर के वोकिंग इलाके में 10 साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या करने वाले पिता और सौतेली मां को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. स्कूली छात्रा के साथ दोनों ने दो साल तक क्रूरता की. बच्ची के मुंह में टेप लगाकर उसे क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटा था. लहूलुहान बच्ची के जख्मों पर खौलता पानी भी गिराया गया था. फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई थी. पिता उर्फान शरीफ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोप कबूल कर लिए थे. कोर्ट ने उर्फान शरीफ (42), उसकी दूसरी पत्नी बतूल (30) को दोषी ... Read more
राज्यसभा में सरकार के प्रवक्ता बन गए जगदीप धनखड़, हेडमास्टर की तरह करते हैं बर्ताव: खरगे
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार (11 दिसंबर) को 12वां दिन है. आज भी लोकसभा में जॉर्ज सोरोस और वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हंगामा हुआ. जबकि राज्यसभा में सभापति के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर INDIA ब्लॉक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने धनखड़ को सरकार का प्रवक्ता बता दिया है. उन्होंने कहा कि सभापति सदन में किसी स्कूल के हेडमास्टर की तरह बर्ताव करते हैं. वो कभी खुद को RSS का एकलव्य बताते हैं, तो कभी ... Read more
SEBI ने यूट्यूबर रवींद्र बालू भारती और उसकी फर्म पर लगाई रोक, 9.5 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश
SEBI ने शुभांगी रवींद्र भारती, राहुल अनंत गोसावी और धनश्री चंद्रकांत गिरि को चार अप्रैल, 2025 तक सिक्योरिटीज मार्केट में भागीदारी से रोक दिया. नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने सोशल मीडिया पर फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट से संबंधित सलाह देने वाले रवींद्र बालू भारती (Ravindra Balu Bharti ) और उनकी कंपनी रवींद्र भारती एजुकेशन इंस्टिट्यूट पर शेयर बाजार से जुड़े काम करने पर रोक लगा दी है. रवींद्र बालू भारती और उनकी फर्म पर यह रोक अगले साल अप्रैल तक के लिए लगाई गई है.इसके साथ ही सेबी ने भारती और उनकी कंपनी रवींद्र भारती एजुकेशन इंस्टिट्यूट को गैरकानूनी ढंग ... Read more
गर्ल्स हॉस्टल में रह रही थी शिक्षिका, ट्रांसजेंडर होने की बात कह स्कूल से निकाला; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
नई दिल्ली: ट्रांसजेंडर शिक्षिका को उसकी लैंगिक पहचान उजागर होने के बाद यूपी और गुजरात के निजी स्कूल से निकालने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह एक महत्वपूर्ण मामला है, जिसको हम तय करेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर शिक्षिका ने याचिका दाखिल किया था. इसकी सेवा गुजरात और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग निजी स्कूलों ने उसकी लैंगिक पहचान उजागर होने के बाद समाप्त कर दी थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में यूपी और गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब ... Read more