Category: Uncategorized

“मदरसा शिक्षा पूरी तरह से धर्म या धार्मिक अध्‍ययन के बारे में नहीं…” : सलमान खुर्शीद

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के 22 मार्च के फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें ‘यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004’ को असंवैधानिक और धर्मनिरपेक्षता और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया था.  सलमान खुर्शीद ने कहा, “यह एक दूरगामी स्थिति है जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने मदरसा बोर्ड के उद्देश्य और मदरसा शिक्षा की पृष्ठभूमि में बहुत विस्तार से विचार किया है. तथ्य यह है कि मदरसा शिक्षा पूरी तरह से धर्म या धार्मिक अध्ययन के बारे में नहीं है, बल्कि इसका अन्य महत्वपूर्ण आधुनिक विषयों से काफी कुछ लेना-देना है.”  उन्‍होंने कहा, “”छात्रों और ... Read more

ताइवान में आए 25 साल के भीषण भूकंप में लापता 2 भारतीय सुरक्षित: केंद्र सरकार

नई दिल्ली: ताइवान में 3 अप्रैल को आए 25 साल के सबसे भीषण भूकंप (Taiwan Earthquake) में कम से कम 10 लोगों की जान चली गई और 700 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस दौरान कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें दो भारतीय भी शामिल थे. हालांकि दोनों भारतीय पूरी तरह से सुरक्षित हैं, ये जानकारी विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को दी. उन्होंने कहा कि ताइवान में आए तेज भूकंप के बाद पहले लापता बताए गए दो भारतीय सुरक्षित हैं. ताइवान भूकंप के बाद लापता भारतीय सुरक्षित यह भी पढ़ें विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने ... Read more

इंसानियत की मिसाल, ताइवान में भूकंप के दौरान नर्सों ने इस तरह बचाई नवजात शिशुओं की जान, देख भावुक हुए लोग

ताइवान में भूकंप के दौरान बच्चों को बचाती नर्सों का वीडियो वायरल Nurses Protect Babies In Hospital During Earthquake: इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ताइवान के एक अस्पताल में कई नर्सों को नवजात शिशुओं को प्रोटेक्ट करते हुए देखा जा सकता है, क्योंकि देश में बीते बुधवार को 25 वर्षों में 7.4 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था. यह दृश्य अस्पताल की नर्सरी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया. वीडियो मानवता के प्रति विश्वास को बढ़ाता है. यह भी पढ़ें एक्स पर शेयर हुए इस वीडियो में नर्सों को यह सुनिश्चित करने के ... Read more

करोड़ों कमा रहे इंफ्लूएंसर ने शेयर की 12वीं की मार्कशीट, बताया कितने कम आए थे मार्क्स, उसी सब्जेक्ट में कमाया नाम

मार्कशीट नहीं है सबकुछ, सोशल इंफ्लूएंसर ने दी सीख जो लोग सोशल मीडिया पर या किताबों के जरिए कामयाबी हासिल करने के टिप्स देते हैं. फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं और अपनी शानदार भाषा से आपको इंप्रेस करते हैं, क्या कभी आपने सोचा कि उन्हें स्कूल में कितने मार्क्स आते होंगे. खासतौर से दसवीं और बारहवीं क्लास में. ये दो ऐसी क्लासेज हैं जिसमें अच्छे मार्क्स लाने का दबाव तकरीबन हर बच्चे पर होता है और हर माता पिता यही सीख देते हैं कि ये मार्कशीट बहुत इंपोर्टेंट होती है. लेकिन करोड़ों कमाने वाले एक शख्स ने इस बात को झुठला ... Read more

प्रियदर्शन के नाटक ‘बेटियां मन्नू की’ का मंचन, ऑडिटोरियम में गूंजता स्त्री अस्मिता का सवाल

दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के सम्मुख ऑडिटोरियम में मानो ‘मन्नू भंडारी’ की कहानियां जीवंत हो उठीं. बेटियां मन्नू की नाम से नाटक के लेखक जाने-माने पत्रकार और लेखक प्रियदर्शन हैं. प्रियदर्शन ने नाटक को जिस तरह से शब्दों में पिरोया वो दिलों को छू जाने वाला रहा. मन्नू भंडारी के उपन्यास ‘आपका बंटी’ और उनकी आठ कहानियों को मिला कर गूंथा गया यह नाटक हिंदी में एक अभिनव प्रयोग माना जा रहा है. ऐसा कोई दूसरा नाटक हिंदी में याद नहीं आता, जहां अलग-अलग कहानियों के किरदार आपस में भी संवाद करें. साथ ही अपने लेखक से भी ... Read more

PM मोदी की रैली से पहले जनता के बीच पहुंचीं ममता बनर्जी, खुद बनाकर पिलाई चाय; मजदूरों के बच्चों का जाना हाल

जलपाईगुड़ी: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok sabha election 2024) को लेकर जारी तैयारियों के बीच राजनेताओं का जनसंपर्क भी जारी है. गुरुवार को पीएम मोदी बंगाल में रैली को संबोधित करने वाले हैं. इस बीच बंगाल में ममता बनर्जी ने भी चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है. इसी क्रम मे सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) जलपाईगुड़ी पहुंची जहां उन्होंने एक स्थानीय चाय स्टॉल पर चाय बनाई और लोगों को पिलाया. तृणमूल कांग्रेस की तरफ से इसे लेकर तस्वीरें ट्वीट की गयी है.  Smt. @MamataOfficial brings warmth and conversation to a local tea stall, embracing the spirit of the residents over ... Read more

Byju’s में संकट के बीच बायजू रवींद्रन ने खोया अरबपति का टैग, जीरो हुआ नेट वर्थ

ED ने बायजू रवींद्रन के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है. नई दिल्ली: संकट से जूझ रही एडटेक कंपनी बायजूस ( Byju’s Crisis) के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने एक साल पहले दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में शामिल थी. 2023 की शुरुआत में उनकी कुल संपत्ति (Byju Raveendran Net Worth) 17,545 करोड़ (2.1 बिलियन डॉलर) थी. लेकिन अब उनका नेट वर्थ जीरो हो गया है. हाल ही में जारी फोर्ब्स बिलियनेयर इंडेक्स 2024 (Forbes Billionaire Index 2024) में इसकी जानकारी दी गई है. बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) की कुल संपत्ति में ये भारी गिरावट उनकी स्टार्टअप कंपनी Byju’s में ... Read more

योग्यता परीक्षा में असफल होने वाले नियोजित शिक्षकों को उनकी सेवाओं से नहीं हटाया जाए : पटना उच्च न्यायालय

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने विशिष्ट शिक्षक नियम 2023 बनाई है. पटना: पटना उच्च न्यायालय ने पंचायत शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को कहा कि योग्यता परीक्षा में असफल होने वाले शिक्षकों को सेवा से नहीं हटाया जाएगा. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति हरीश कुमार की पीठ ने दो अप्रैल को याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि जो लोग योग्यता परीक्षा में अर्हता प्राप्त करते हैं उनके लिए बेहतर सेवा शर्तें होंगी और जो अर्हता प्राप्त करने ... Read more

अरुणाचल : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र

अरुणाचल प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया. पार्टी ने घोषणापत्र में युवाओं के लिए नौकरियों का वादा करने के अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है. यह भी पढ़ें घोषणापत्र जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नबाम तुकी ने कहा कि इसे लोगों के विचारों, राय और शिकायतों पर विचार करने के बाद तैयार किया गया है. पूर्वोत्तर राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा की दो और विधानसभा की 50 सीटों के लिए एक ... Read more

बेंगलुरु : जल संकट का आसान समाधान, फिर भी क्‍यों होना पड़ रहा परेशान; एक्‍सपर्ट ने बताया रास्‍ता

बेंगलुर में पानी और हरियाली की कमी की वजह से गर्मी भी काफी बढ़ गई है. ऐसे में टैंकर्स लोगों का सहारा बने हैं, लेकिन जब बोरवेल सूखने लगे तो टैंकर्स ने मनमानी रकम वसूलनी शरू कर दी. सरकार ने रेट तय किया लेकिन वो कागजों तक सीमित नजर आता है. गर्मियों की छुट्टी से ठीक पहले कुछ स्कूल पानी की वजह से बंद करने पड़े.  IT इंजीनियर कुमार आदर्श भी बेबस महसूस करते हैं. उनका कहना है कि अगर कोई सॉफ्टवेयर होता जो इस समस्या का समाधान निकाल पाता, लेकिन ये भी संभव नहीं है. उन्‍होंने कहा कि इस ... Read more