Category: Uncategorized

SEBI ने यूट्यूबर रवींद्र बालू भारती को शेयर बाजार से किया बैन, 12 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश

SEBI के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन के बैगर निवेश सलाहकार सेवाओं में संलग्न होना नियामकीय मानदंडों का उल्लंघन करता है. नई दिल्ली: कैपिटल मार्केट सेबी ने यूट्यूब ‘इंफ्लूएंसर’ रवींद्र बालू भारती की अगुवाई वाले रवींद्र भारती एजुकेशन इंस्टिट्यूट को शेयर बाजार में ट्रेडिंग से बैन कर दिया है. इसके साथ ही गैरकानूनी ढंग से अर्जित 12 करोड़ रुपये लौटाने का निर्देश दिया है. यह राशि किसी नेशनलाइज्ड बैंक में विशेष रूप से इसी मकसद से खोले गए एस्क्रो खाते में जमा करने का निर्देश दिया गया है. यह भी पढ़ें सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने रवींद्र बालू भारती की ... Read more

Analysis : PM मोदी के मिशन-370 में मदद करेंगे आदिवासी? आखिर कांग्रेस से क्यों खिसका ये वोट बैंक

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर पक्ष और विपक्ष ने पूरी ताकत झोंक दी है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और राहुल गांधी दोनों ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया. पीएम मोदी बस्तर तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सिवनी में थे. कई राज्यों में आदिवासी वोट चुनाव परिणामों पर बड़ा प्रभाव डालते हैं. आजादी के बाद से ही आदिवासी वोटों पर कांग्रेस का एकाधिकार रहा था. लेकिन पिछले दस साल में बीजेपी ने कांग्रेस से आदिवासी वोटों को अपने पाले में डालने में सफलता प्राप्त की है. आइए समझने की कोशिश करते ... Read more

शोधकर्ताओं ने भीषण गर्मी में मजदूरों पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों को लेकर आगाह किया

विभाग ने कहा कि मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में गर्मी सामान्य से अधिक दिन जारी रहने का अनुमान है. प्रतिकूल मौसम की चेतावनी के बाद, शोधकर्ता बाहर काम करने के नए तरीकों की वकालत कर रहे हैं, जिसमें काम के घंटों में छूट और अनिवार्य ब्रेक शामिल हैं, ताकि श्रमिकों को गर्मी के प्रभावों से बचने में मदद मिल सके. आईआईटी गांधीनगर में विक्रम साराभाई चेयर प्रोफेसर विमल मिश्रा ने कहा, ‘शुष्क गर्मी से निपटना अपेक्षाकृत आसान होता है. जब शरीर गर्म होता है और हम पानी पीते हैं, तो वाष्पीकरण होता है और शरीर ठंडा हो जाता है. ... Read more

बच्चों की मेमोरी बढ़ाने के लिए ये 7 चीजें जरूर करें पेरेंट्स, याद्दाश्त में भी होगा सुधार

बच्चों की याददाश्त को बढ़ाना उनकी बुद्धिमत्ता को सुधारने का एक बड़ा स्टेप है. यह उन्हें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद कर सकता है, साथ ही उनके सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन को भी सुखद बना सकता है. पेरेंट्स अक्सर सवाल करते हैं कि बच्चों की याद्दाश्त को कैसे सुधारें या बच्चों की मेमोरी बढ़ाने के लिए क्या करें? यहां हम कुछ टिप्स बता रहे हैं जो बच्चों की याददाश्त को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. बच्चों की मेमोरी बढ़ाने के उपाय | Ways to increase children’s memory 1. रेगुलर एक्सरसाइज: व्यायाम न केवल बच्चों की फिजिकल ... Read more

दिल्ली शिक्षा विभाग ने कक्षा 6 से 9 के लिए नॉन-प्लैन एडमीशन की घोषणा की

Delhi Schools Non-Plan Admission 2024: साइकिल I – 8 अप्रैल से 17 अप्रैल के लिए निर्धारित है. शिक्षा निदेशालय (DoE), दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6 से 9 में नॉन-प्लैन एडमीशन के लिए कार्यक्रम की घोषणा की है. पंजीकरण प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू होने वाली है. प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है. डीओई के अनुसार, “वर्तमान में सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में एनएसओ के तहत पढ़ रहे छात्रों को अपने स्थानांतरण/पुन: प्रवेश के संबंध में आगे की सहायता के लिए उस स्कूल से संपर्क करना होगा, जिसमें वो ... Read more

US: बच्चे को कथित टॉयलेट सीट का पानी पीने पर मजबूर करने के आरोप में महिला गिरफ्तार

मासूम को उसके एक रिश्तेदार के पास रखा गया है. न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास में एक महिला कथित तौर पर एक बच्चे को बाथरूम में घसीटकर ले गई और टॉयलेट सीट का पानी पीने पर उसे मजबूर किया. बच्चा आरोपी महिला की केयर में था. इनका रिश्ता क्या था, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. आरोपी क्लाउडिया वेलेडियाज़-बोनिफ़ाज़ी (Claudia Velediaz-Bonifazi) को पुलिस ने पकड़ लिया है. यह भी पढ़ें पुलिस बयान के अनुसार, बच्चे ने अपने स्कूल के टीचर को इस घटना की जानकारी दी और बताया कि आरोपी महिला  “उसे बालों से ... Read more

Exclusive : ‘कांग्रेस ने देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के विकास को भी रोके रखा’- NDTV से CM मोहन यादव

नई दिल्ली: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. जैसे-जैसे आम चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, देश में सियासा पारा चढ़ रहा है. नेता एक बाद एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं. मध्य प्रदेश में चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है.  राज्य के CM मोहन यादव ने NDTV से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि कांग्रेस ने देश के साथ-साथ मध्य प्रदेश के विकास को भी रोककर रखा था. मध्य प्रदेश के ... Read more

बेटी का स्कूल बैग खरीदने के लिए परेशान था उबर ड्राइवर, गाड़ी में बैठी सवारी ने दिया ऐसा सरप्राइज, जो अनमोल है

किरण वर्मा नाम के एक शख्स ने 3 अप्रैल को फेसबुक पर एक पोस्ट में एक उबर ड्राइवर (Uber Driver) के साथ अपनी दिल छू लेने वाली मुलाकात को साझा किया. अपने पोस्ट में किरण ने उल्लेख किया कि सवारी के दौरान, ड्राइवर को परेशान करने वाले कॉल आ रहे थे, जिसे वह नजरअंदाज कर रहा था. जब उन्होंने उनसे कॉल रिसीव करने के लिए कहा, तो किरण को समझ आया कि एक पिता के रूप में वह शख्स किस संघर्ष से गुजर रहा है. इसलिए, उसने उसे सरप्राइज़ करने का फैसला किया. खैर, यह कॉल उनकी बेटी का था ... Read more

दिल्ली शराब नीति घोटाला : कोर्ट से आज भी नहीं मिली मनीष सिसोदिया को राहत, 18 अप्रैल तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

फाइल फोटो नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज़ ऐवन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है. कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत को 18 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है. राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में अब मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी. इसके साथ ही कोर्ट ने ईडी से बताने को भी कहा है कि अब तक एक-एक आरोपी द्वारा दस्तावेज़ों की जांच के लिए कितना समया लगा है.  यह भी पढ़ें बता दें कि मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को अपनी विधानसभा (पटपड़गंज) के लोगों के लिए एक चिट्ठी लिखी. चिट्ठी ... Read more

“मदरसा शिक्षा पूरी तरह से धर्म या धार्मिक अध्‍ययन के बारे में नहीं…” : सलमान खुर्शीद

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के 22 मार्च के फैसले पर रोक लगा दी, जिसमें ‘यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट 2004’ को असंवैधानिक और धर्मनिरपेक्षता और मौलिक अधिकारों का उल्लंघन बताया गया था.  सलमान खुर्शीद ने कहा, “यह एक दूरगामी स्थिति है जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने मदरसा बोर्ड के उद्देश्य और मदरसा शिक्षा की पृष्ठभूमि में बहुत विस्तार से विचार किया है. तथ्य यह है कि मदरसा शिक्षा पूरी तरह से धर्म या धार्मिक अध्ययन के बारे में नहीं है, बल्कि इसका अन्य महत्वपूर्ण आधुनिक विषयों से काफी कुछ लेना-देना है.”  उन्‍होंने कहा, “”छात्रों और ... Read more