Category: Uncategorized

Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर इन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला

मनोज तिवारी पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है. नई दिल्ली: दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा व आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार तय हो चुके हैं. भाजपा ने दिल्ली में छह नए चेहरों पर दाव लगाया है. वहीं कांग्रेस तीन में से दो सीटों पर अपने पुराने चेहरों के सहारे मैदान में है. आम आदमी पार्टी अपने मौजूदा विधायकों पर ज्यादा भरोसा कर रही है. यह भी पढ़ें दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन है. यही कारण है कि यहां चार सीटों पर भाजपा का मुकाबला आम आदमी पार्टी से और तीन सीटों पर ... Read more

आनंद कुमार ने गरीबों के लिए ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म शुरू करने का ऐलान किया

आनंद कुमार नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी के केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में “रीइमेजिनिंग इंडिया : शेपिंग द ग्लोबल इकोनॉमिक लैंडस्केप” विषय पर 2024 केलॉग इंडिया बिजनेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि, “अधिक से अधिक छात्रों तक पहुंचने के लिए मौजूदा टेक्नालॉजी अपनाने का वक्त आ गया है. सुपर 30 ने मुझे गरीबों की जिंदगी बदलने की आकांक्षाओं को बढ़ाने में मदद की और पास हुए कई छात्रों ने शिक्षा की शक्ति से शानदार प्रदर्शन किया व इससे पीढ़ीगत बदलाव ला सके.” आनंद कुमार ने स्वीकार किया कि जीवन बदल देने वाली कोविड महामारी के दौर में आए व्यवधान ... Read more

इस गांव में नहीं निकलती थी धूप, अंधेरे से बचने के लिए गांववालों ने लगाया तगड़ा जुगाड़, चीन को भी छोड़ा पीछे

अंधेरे से बचने के लिए गांव वालों ने बना डाला आर्टिफिशियल सूरज रोशनी और धूप जिंदगी हैं. इनके बिना जीवन बड़ा ही अटपटा लगता है. धरती पर रहने वाले हर प्राणी के लिए सूरज की किरणें बेहद जरूरी है. वहीं, अगर कड़ाके की ठंड पड़ रही हो तो यही सूरज की किरणें एक अलग ही सुखद अहसास देती हैं. इंसानी शरीर क्या, पेड़-पौधे और पशु-पक्षी भी धूप से ज्यादा दिन की दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकते, लेकिन एक जगह ऐसी भी है, जहां सूरज के दर्शन ही दुर्लभ हो गए हैं. दरअसल, इटालियन-स्विस सीमा (Italian-Swiss border) पर एक घाटी में ... Read more

30 हजार रुपये महीना स्कूल फीस दे रहे पिता का सोशल मीडिया पर छलका दर्द, लोगों ने बताया- ब्रांडेड एजुकेशन का सच

सोशल मीडिया पर 30 हजार रुपये महीना स्कूल फीस दे रहे पिता का छलका दर्द. Parents Share Concerns Over Rising School Fees : बच्चों के स्कूल में एडमिशन से लेकर उनकी पढ़ाई तक के खर्चे लगातार बढ़ रहे हैं. किसी अच्छे स्कूल में दाखिला कराने के लिए ही लाखों रुपये लग जाते हैं. इसके बाद फीस भी 15 से 20 हजार तक वसूली जा रही है. गुरुग्राम (Gurugram school fee) से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने बेटे की स्कूल फीस (school fee) बढ़ने को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट (viral news) किया, ... Read more

पाकिस्तान में जीवन-यापन की लागत पूरे एशिया में सबसे अधिक, महंगाई और बढ़ेगी : एडीबी

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान अपने प्राथमिक बजट लक्ष्य से पीछे रह सकता है. इस्लामाबाद: पाकिस्तान में 25 प्रतिशत मुद्रास्फीति दर के साथ जीवन-यापन की लागत पूरे एशिया में सबसे अधिक है. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. मनीला में बृहस्पतिवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 1.9 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है. एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि एशियाई विकास परिदृश्य ने अगले वित्त वर्ष के लिए एक निराशाजनक तस्वीर पेश की है, और इस दौरान 15 प्रतिशत मुद्रास्फीति दर और 2.8 प्रतिशत वृद्धि दर का ... Read more

अजमेर: रेप पीड़िता की टीसी काटने पर स्कूल की मान्यता रद्द:शिक्षा निदेशालय ने निकाला आदेश

प्रतीकात्मक तस्वीर अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत एक निजी स्कूल ने गैंगरेप पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया और छात्रा को 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं से वंचित कर दिया. इस मामले  में बीकानेर निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए निजी स्कूल की सीनियर सेकेंडरी की मान्यता रद्द कर दी है. वहीं, इस सत्र में पढ़ने वाले 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को दूसरे स्कूल में एडमिशन दिलाया जाएगा. यह भी पढ़ें अजमेर के गेगल थाना अंतर्गत एक्मे एकेडमी विद्यालय से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया ... Read more

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामला: NIA को बड़ी सफलता, कोलकाता से हिरासत में लिए गए 2 संदिग्ध

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले में दो संदिग्ध हिरासत में. नई दिल्ली: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे धमाका (Bengaluru Cafe Blast) केस में एनआईए को बड़ी सफलता मिली है. NIA ने दो संदिग्ध आरोपियों को आज सुबह कोलकाता से हिरासत में ले लिया. पिछले महीने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में हुए विस्फोट मामले में शुक्रवार को दो लोगों मुसाविर हुसैन शाज़ेब और अब्दुल मथीन ताहा को हिरासत में लिया गया है. मुसाविर हुसैन शाज़ेब पर कथित तौर पर कैफे में विस्फोटक उपकरण लगाने का आरोप है और अब्दुल मथीन ताहा को हमले का मास्टरमाइंड कहा जा रहा है.  कोलकाता से पकड़े गअ ... Read more

टीचर ने लड़कियों के साथ साथ लड़कों को भी सिखाया गुड टच बैड टच में फर्क, देखें VIDEO

Good Touch Bad Touch: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कमाल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर सिर्फ लड़कियों को नहीं, बल्कि लड़कों को भी गुड टच और बैड टच के बारे में समझाती नजर आ रही है. इंटरनेट पर यह वीडियो खूब देखा और पसंद किया जा रहा है. वीडियो देख चुके लोग टीचर की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि, हर स्कूल में खासकर बच्चियों को यह शिक्षा दी जाती है, लेकिन लड़कों को भी इस तरह शिक्षा देना अच्छी बात है. यह भी पढ़ें इंटरनेट पर यूजर्स का ध्यान खींच रहे इस ... Read more

महज 1 करोड़ से आपको क्या मिल सकता है: मजाक में एक्स पोस्ट से छिड़ी इकोनॉमी और मंदी पर बड़ी बहस

‘एक करोड़ रुपये से हम क्या-क्या नहीं कर सकते’ दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर अक्षत श्रीवास्तव नाम के यूजर ने चुटकी लेते हुए पोस्ट किया कि, मुंबई, दिल्ली या गुरुग्राम में एक अच्छा घर खरीदने के लिए 1 करोड़ रुपये पर्याप्त नहीं हैं. श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि, यह रकम माता-पिता के लिए अपने बच्चों को अच्छे एमबीए प्रोग्राम के लिए विदेश भेजने के लिए भी पर्याप्त नहीं है और न ही नई दिल्ली जैसे शहरों में इंटरनेशनल स्कूलों के लिए ही काफी हैं. ‘ज्यादा पैसे की छपाई और कर्ज से परचेजिंग पावर खत्म कर दिया’ उन्होंने एक्स पर ... Read more

UP : गाजियाबाद में फर्जी हथियार लाइसेंस और हथियारों के साथ सेवानिवृत JCO गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि परमेंद्र के अन्य साथी पुलिस की रडार पर हैं. (प्रतीकात्‍मक) गाजियाबाद (उप्र)  : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) पुलिस की अपराध शाखा ने मंगलवार को सैन्य पुलिस में तैनात एक सेवानिवृत्त जेसीओ (जूनियर कमीशंड अधिकारी) को फर्जी हथियार लाइसेंस और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, परमेंद्र (52) को मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र के सेंट्रल स्कूल इलाके से एक पिस्तौल, एक रिवाल्वर, मैगजीन, दो राइफल, एक डबल बैरल बंदूक और फर्जी हथियार लाइसेंस के साथ गिरफ्तार किया गया. यह भी पढ़ें अपर पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) सचिदानंद ने बताया कि ... Read more