Blog

चीन में स्कूल के एक छात्रावास में लगी आग, 13 लोगों की मौत

बीजिंग। चीन के हेनान प्रांत के नानयांग शहर के फैंगचेंग काउंटी में एक स्कूल छात्रावास में आग लगने से 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने सुबह यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रात 11 बजे स्थानीय अग्निशमन विभाग को दुशु टाउन के यानशानपु गांव में यिंगकाई स्कूल के छात्रावास में आग लगने की सूचना मिली। बचावकर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और 11:38 बजे आग बुझा दी गई।       एक व्यक्ति घायल हो गया और फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है। स्थानीय अधिकारियों ने आग लगने ... Read more

देहरादून में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, ट्रैफिक नियम न मानने वालों को पाठ पढ़ा रही पुलिस

अरशद खान/ देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी 34वां सड़क सुरक्षा माह (Road Safety Month) मनाया जा रहा है. यह सड़क सुरक्षा माह 14 फरवरी तक चलेगा. इसमें राजधानी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से स्कूलों, औद्योगिक क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. देहरादून पुलिस (Dehradun Police) द्वारा समाज के हर वर्ग को इस मुहिम के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान आमजन के बीच जाकर उन्हें सड़क सुरक्षा के उपायों को प्राथमिकता देने, लापरवाही ... Read more

22 जनवरी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत इन 7 राज्यों में रहेगी छुट्‌टी

नई दिल्ली. अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने अवकाश की घोषणा की है. साथ ही केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कार्यालयों में आधे दिन की छुट्‌टी घोषित की है. केंद्र सरकार के अनुसार, अवकाश का फैसला कर्मचारियों की भारी मांग के बाद लिया गया है. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार देश भर के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में दोपहर ढाई बजे तक छुट्टी रहेगी. इन राज्यों में 22 जनवरी को ... Read more

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: Uttarakhand के सभी स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद। CM Dhami। Dehradun

January 19, 2024, 21:41 IST News18 UP Uttarakhand Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: Uttarakhand के सभी स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद। CM Dhami। Dehradun22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तराखंड सरकार भी अपने स्तर से तैयारियों में जुटी है। इसके लिए लगातार सरकार व्यवस्थाएं करने और अपना योगदान देने में जुटी है। इस बीच सरकारी कार्यालय और स्क और अधिक पढ़ें

विधानसभा का सत्र शुरू, कलराज मिश्र के अभिभाषण में दिखा भजनलाल सरकार का विजन

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण के साथ ही 16वीं विधानसभा का सत्र शुरू हुआ। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार के विजन और प्राथमिकताओं का उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती सरकार के काम पर भी कई सवाल उठाए। राज्यपाल के अभी भाषण के दौरान ही रालोपा विधायक हनुमान बेनीवाल ने आरपीएससी को भंग करने की मांग करते हुए हंगामा किया। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि पूर्ववर्ती सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर रहा। चुनावी वैतरणी पार करने के लिए बिना वित्तीय प्रबंधन बनाई योजनाओं की समीक्षा ... Read more

मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा CDS अनिल चौहान का पैतृक गांव, पानी की किल्लत-सड़क बदहाल तो स्कूल में लटका ताला

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. कहते हैं अगर किसी क्षेत्र से कोई व्यक्ति एक अच्छे पद पर पहुंच गया, तो उस इलाके की तस्वीर बदल जाती है. यहीं उम्मीद देश के सीडीएस जनरल अनिल चौहान (CDS Anil Chauhan) के पैतृक गांव गवाणा के ग्रामीणों की भी है. सीडीएस अनिल चौहान का पैतृक गांव गवाणा मूलभूत सुविधाओं से आज भी जूझ रहा है. यहां सड़क, पानी की दिक्कतों से ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ रहा है. अनिल चौहान के सीडीएस बनने के बाद ग्रामीणों में गांव के विकास की आस जगी थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यहां किसी ... Read more

HPV वैक्सीन लेने के बाद महिलाओं को नहीं होगा कैंसर, मुफ्त में मिलेगी यह, पर कौन और किस उम्र तक के लिए है यह टीका

हाइलाइट्स पूरे देश में सरकार की मुफ्त में सर्विकल वैक्सीन देने की योजना. तीन साल तक चलेगी यह योजना इसके बाद मुख्य वैक्सीन अभियान में होगा शामिल. Free cervical cancer vaccine: जितनी तेजी से हमारा समाज आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से दुनिया में कैंसर भी फैलने लगा है. पबमेड सेंट्रल जर्नल में आईसीएमएआर की रिसर्च के हवाले से बताया गया है कि 2022 में सिर्फ भारत में 14.61 लाख कैंसर के मामले सामने आए. इनमें पुरुषों में लंग्स कैंसर और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे ज्यादा आते हैं. महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के ... Read more

जयपुर के होटल में घुसा तेंदुआ, जान बचाने के लिए भागे लोग

जयपुर। कानोता कैसल होटल में लेपर्ड घुसने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही होटल में मौजूद लोग जान बचाने के लिए बाहर भाग गए।होटल स्टाफ़ से मिली जानकारी के अनुसार सुबह क़रीब 9 बजकर 50 मिनट पर लेपर्ड होटल स्टाफ के कमरे में घुसा था। उस कमरे में रहने वाला कर्मचारी अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गया था जिसके चलते किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं होटल में मौजूद कर्मचारियों ने लेपर्ड को देखते ही सूझबूझ से काम लिया और कमरे को बंद कर दिया। इसके बाद वन विभाग को मामले की सूचना दी गई। विभाग की ... Read more

Kerala schools to include Constitution Preamble into textbooks for youth awareness – Times of India

THIRUVANANTHAPURAM: The preamble to the nation’s Constitution will be included in Kerala’s updated school textbooks for the first time in the state’s history. As part of its efforts to instill constitutional ideals in children’s brains, the Left Government led by the CPI(M) has decided to include the preamble in textbooks for classes 1 through 10, official sources stated here on Wednesday.General Education Minister V Sivankutty, who is also the chairman of the State Curriculum Committee, announced the significant decision here yesterday. The State Curriculum Steering Committee recently approved 173 new textbooks for Classes I, III, V, VII and IX as ... Read more

केन्द्र में जाट आरक्षण की मांग को लेकर महापड़ाव शुरू

भरतपुर। केंद्र में भरतपुर-धौलपुर के जाटों को आरक्षण की मांग को लेकर जाट समाज ने बुधवार को जयचोली में स्कूल और दिल्ली-मुम्बई रेलमार्ग के समीप महापड़ाव शुरू किया जो फिलहाल सात दिन रहेगा।  महापड़ाव के मंच से जाट समाज के नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि  22 जनवरी तक सरकार द्वारा वार्ता नहीं की गई तो रेलवे मार्ग और सड़क मार्ग को जाम कर दिया जाएगा। वहीं ऐतिहात के तौर पर पुलिस और प्रशासन की ओर से रेलमार्ग और सड़क मार्ग पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए हैं। भरतपुर-धौलपुर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह ... Read more