Blog
राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री के उत्तराखंड वाले घर व फैक्ट्री पर छापा, IT रेड से किच्छा में हड़कंप
रिपोर्ट – चंदन बंगारीउधमसिंह नगर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कद्दावर मंत्री राजेंद्र यादव के परिवार के उत्तराखंड के ठिकानों पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी से हड़कंप मच गया. किच्छा में इनकम टैक्स विभाग ने राजेंद्र यादव के भाई विजय यादव के घर और फूड फैक्ट्री पर छापेमारी की. आज 7 सितंबर की सुबह 8 बजे से चल रही इस कार्रवाई में रुद्रपुर और हल्द्वानी के एक दर्जन के अधिक अधिकारियों की टीम जुटी हुई है, जो कई गाड़ियों से यादव के आवास तक पहुंची. दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं और सुरक्षा इतनी कड़ी है कि किसी व्यक्ति ... Read more
“इस तरह देश के सभी स्कूल ठीक करने में लगेंगे 100 साल…” : अरविंद केजरीवाल ने PM को खत लिखकर की यह अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने केंद्र सरकार की 14,500 स्कूल अपग्रेड करने की योजना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है. उन्होंने कहा कि देश मे 10 लाख से ज़्यादा सरकारी स्कूल हैं, इस तरह तो सभी स्कूलों को ठीक करने में 100 साल से भी ज़्यादा लग जाएंगे.’ साथ ही उन्होंने कहा कि मेरा आपसे आग्रह है 14,500 नहीं सभी 10 लाख सरकारी स्कूल ठीक करने की योजना बनाएं. यह भी पढ़ें केजरीवाल ने खत को ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘प्रधानमंत्री ... Read more
SBI Clerk 2022: एसबीआई क्लर्क के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अप्लाई करने से पहले जानें ये डिटेल्स
SBI Clerk 2022: महत्वपूर्ण तिथियां एसबीआई क्लर्क नोटिफिकेशन 2022: 6 सितंबर 2022 को एसबीआई क्लर्क 2022 आवेदन प्रक्रिया शुरूः 7 सितंबर 2022 से एसबीआई क्लर्क 2022 आवेदन की अंतिम तारीखः 27 सितंबर 2022 तक SBI Clerk 2022: आवेदन शुल्क एसबीआई क्लर्क 2022 के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा. SBI Clerk 2022: आवेदन फॉर्म 2022 ऐसे भरें 1.सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं. 2.इसके बाद होमपेज पर ... Read more
ये पीएम श्री, सीएम राइज़ स्कूल क्या है? मॉडल स्कूलों का एक और मॉडल भर है?
आज, #TeachersDay पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है – प्रधानमंत्री…
चलती कार में 2 स्कूली बच्चों की हत्या, कोलकाता के पास नहर में फेंका शव
कोलकाता: अपहरण के दो सप्ताह से अधिक समय बाद, दो स्कूली छात्र कोलकाता के पास सड़क किनारे खाई में मृत पाए गए. पुलिस ने मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी सत्येंद्र चौधरी समेत दो अन्य अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक ने खुलासा किया कि 22 अगस्त को अपहरण के तुरंत बाद लड़कों की हत्या कर दी गई थी, पुलिस के अनुसार आरोपी के बयान के आधार पर शवों को बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार छात्रों की चलती कार में गला घोंट दी गयी थी और उनके ... Read more
Bengaluru Flooding: कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने जलभराव की स्थिति के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को ठहराया जिम्मेदार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को बेंगलुरु में जलभराव के लिए अप्रत्याशित बारिश और पिछली कांग्रेस सरकारों के “कुशासन” को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हर मुश्किल का सामना करते हुए शहर में बारिश से उपजी समस्याओं को दूर करने की चुनौती स्वीकार की है और यह सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे कि भविष्य में फिर ऐसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े. पिछले कुछ दिनों से बेंगलुरु में हो रही बारिश के कारण बहुत से इलाके जलमग्न हैं और जनजीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. इस बीच, शहर के सिद्धपुरा में ... Read more
UK PM नियुक्त Liz Truss, लेकिन Rishi Sunak की हार पर ब्रिटिश-भारतीय समुदाय ने कह दी ये बड़ी बात
ब्रिटेन में हरियाणा- यूके एसोशिएन के प्रेसिडेंट कुलदीप अहलावत ने कहा, “मेरा मानना है कि ऋषि सुनक के प्रधानमंत्री नहीं बन पाए लेकिन उन्होंने बहुत अच्छी लड़ाई लड़ी. भारतीय समुदाय के लिए यह बहुत गर्व की बात की है कि वो दूसरे स्थान पर पहुंचे. इस मुहिम को कोई ना कोई आगे ले जाएगा. ऋषि सुनक बहुत अधिक अंतर से नहीं हारे हैं . मुझे लगता है कि आने वाले समय में वो ज़रूर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनेंगे.” वहीं ब्रिटेन में 10 साल से एंटरप्रिन्योर और एजुकेशनिस्ट के तौर पर काम कर रहे सज्जन सिंह ने कहा कि ऋषि सुनक ने आने वाली पीढ़ी के लिए ... Read more
बड़ी खबर: सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का ऐलान, HMT फैक्ट्री बनेगी मिनी सिडकुल
पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी निर्माता कंपनी HMT में 2016 से ताला लटका हुआ है. कभी हजारों कर्मचारी रानी बाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री में काम किया करते थे, लेकिन अचानक से 2016 में एचएमटी फैक्ट्री बंद होने से कर्मचारियों का रोजगार छिन गया. वहीं, अभी भी कुछ कर्मचारी जो एचएमटी फैक्ट्री में काम किया करते थे, वह जर्जर बिल्डिंग में रहने को मजबूर हैं. इसको लेकर News 18 लोकल की टीम ने खंडहर हुई एचएमटी फैक्ट्री की खबर भी दिखाई थी. इसके खबर के बाद खंडहर में तब्दील हो रही रानीबाग एचएमटी परिसर के लिए भविष्य ... Read more
मध्य प्रदेश को बना रहे ‘घोटाला प्रदेश’, सीएम शिवराज सिंह इस्तीफा दें : ‘टेक होम राशन घोटाला मामले में कांग्रेस
टेक होम राशन मामले में महालेखाकार की रिपोर्ट के बाद सीएम शिवराज सिंह पर विपक्षी दलों ने निशाना साधा भोपाल : Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में पोषण आहार योजना के तहत लाभार्थियों के ‘टेक होम राशन’ में कथित घोटाले के मामले ने सियासी रंग ले लिया है. एनडीटीवी पर इस मामले को लेकर किए गए खुलासे के बाद आज कांग्रेस ने राज्य के सभी संभागों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग की. इंदौर में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. कांग्रेस पार्टी का कहना ... Read more
Hindi Diwas 2022: फारसी शब्द हिंद से मिला हिंदी को अपना नाम, जानें हिंदी दिवस से जुड़ी दिलचस्प बातें
फारसी से मिला हिंदी शब्द हिंदी भाषा को इसका नाम फारसी शब्द ‘हिंद’ से मिला है जिसका अर्थ है ‘सिंधु की भूमि’. भारत के साथ-साथ यह भाषा मॉरीशस, फिलीपींस, अमेरिका, न्यूजीलैंड, यूगांडा, सिंगापुर, नेपाल, गुयाना, सुरिनाम, त्रिनिदाद, तिब्बत, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम ,यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और पाकिस्तान में भी थोड़े बहुत बदलाव के साथ बोली जाती है. AP ECET काउंसलिंग 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, ऐसे करें अप्लाई हिंदी दिवस का इतिहास भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है. दरअसल आजादी के दो साल बाद यानी 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक ... Read more