Blog

Haridwar News: बच्चों को स्कूल भेजने के लिए महिला चलाती है ई-रिक्शा, इस वजह से छोड़ा पति का साथ

हरिद्वार की 28 साल की रूपा पिछले 8 महीने से ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का लालन-पालन कर रहीं है . पति शराबी था और मारपीट करता था इसलिए रूपा ने अलग रहने का फैसला किया . रूपा आज के दौर में महिलाओं की ओर से एक ऐसा उदाहरण पेश कर रही हैं कि मेहनत करने में वे पुरुषों से जरा भी कम नहीं हैं.

Haldwani: दिल की बात सुन युवा ने शुरू की मशरूम खेती, अब दूसरे राज्य से भी आती है डिमांड

पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी के युवा अश्वनी मेहरा ने अपने दिल की बात सुन कर खेती-बाड़ी का काम शुरू किया, और आज वो एक कामयाब किसान हैं. जिले के गौलापार के देवलातल्ला गांव के अश्वनी मेहरा ने पांच साल पहले मशरूम की खेती शुरू की थी, और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अश्वनी की मेहनत रंग लाई और मशरूम उत्पादन से वो आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं. साथ ही, अब यह गांव के कई परिवारों के लिए भी रोजगार का साधन बन चुका है. अश्वनी मेहरा ने बीयर शिवा स्कूल से इंटरमीडिएट करने के बाद ... Read more

बच्चों को जागरूक करने स्कूल गई पुलिस हुई भौंचक, छात्रा ने बताया- 63 साल का बुड्डा करता है रेप

रिपोर्ट: रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. उत्तराखंड पुलिस इन दिनों सभी जिलों में गौरा शक्ति ऐप और उत्तराखंड पुलिस की ऐप को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है. इसी दिशा में पुलिसकर्मी स्कूल जा-जाकर बच्चों को इसके उपयोग और लड़कियों को किसी भी तरह की मुसीबत के समय गौरा शक्ति ऐप को इस्तेमाल करने के बारे में बता रहे हैं. इस बीच सोमेश्वर के एक स्कूल में जब पुलिस पहुंची, तो वहां की एक छात्रा ने पुलिस को सामने देख जो आपबीती सुनाई, उससे सुन सभी के होश उड़ गए. ... Read more

बदहाल शिक्षा व्यवस्था: पिथौरागढ़ के 105 स्कूलों में प्रधानाचार्य नहीं ,अतिथि शिक्षकों के भरोसे चल रहा स्कूल

हिमांशु जोशीपिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है. जनपद में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार कितनी गम्भीर है, इसका अंदाजा लंबे समय से जिले में रिक्त पड़े पदों को देखकर लगाया जा सकता है. गौरतलब है कि सरकार जिले में खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों को नही भर पायी है. जिले में प्रधानाचार्य, , प्रवक्ता, खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित तमाम अधिकारियों का टोटा है. इसके बावजूद भी इन पदों को भरने के लिए लम्बे समय से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है , जिसका सीधा असर कहीं न कहीं पिथौरागढ़ ... Read more

Nainital Bubu’s Cafe: अमेरिका में नौकरी छोड़ नैनीताल में खोला बूबूज कैफे, जानिए पूरी कहानी

हिमांशु जोशीनैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के तल्लीताल बाजार में खुला है बूबूज ट्रीट कैफे (Bubu’s Treat Cafe), जो यहां के स्थानीय लोगों और नैनीताल आने वाले पर्यटकों को स्वादिष्ट और अच्छा खाना दे रहा है. इस कैफे की खास बात है इसका नाम और इसके अंदर का बनाया गया डिजाइन. कैफे के मालिक वैभव ने ‘न्यूज 18 लोकल’ से बात करते हुए बताया कि उन्होंने नैनीताल के स्कूल से ही पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की और फिर एमबीए का कोर्स किया. इस दौरान वह यूएस चले गए और वहां इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट में काम किया. कोरोना काल की ... Read more

5वीं पास ने फर्जी सर्टिफिकेट से बनाए कई सरकारी अफसर, ऐसे चल रहा था पूरा गोरखधंधा

हाइलाइट्स देहरादून पुलिस ने एक आरोपी रामकिशोर राज को अरेस्ट किया है रामकिशोर अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर जाली प्रमाण पत्र तैयार करता था देहरादून. देहरादून पुलिस और एसओजी ने मुखबिर की सूचना पर देहरादून के घंटाघर स्थित एमडीडीए कंपलेक्स में चल रहे नेशनल काउंसलिंग फॉर रिसर्च एजुकेशन के नाम से फर्जी ट्रस्ट पर छापेमारी कर बड़े गोरखधंधे का खुलासा किया है. दरअसल, नेशनल काउंसलिंग फॉर रिसर्च एजुकेशन नाम से चलने वाला फर्जी ट्रस्ट बिहार और अरुणाचल प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट को तैयार करता था. जिसका उपयोग करके बिहार और अरुणाचल में कई ... Read more

Dehradun News: कूड़ा उठाने के लिए अब ज्यादा देना होगा चार्ज, जानिए नई दर…

रिपोर्ट: हिना आज़मी देहरादून: बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को नगर निगम भी झटका देने जा रहा है. राजधानी में कूड़ा उठान गाड़ी के चार्ज बढ़ाने की तैयारी है. डोर टू डोर घरों से कूड़ा उठाने के लिए अब तक दूनवासी 50 रुपये महीना खर्च करते थे, लेकिन अब उन्हें 70 रुपये प्रति माह देने होंगे. वहीं स्कूल, कॉलेज, अपार्टमेंट और प्रतिष्ठानों के चार्ज भी बढ़ाए जाने की योजना है. देहरादून निवासी अजीत सिंह का कहना है कि अगर चार्ज मामूली बढ़ाए जाते हैं, तो कोई बात नहीं, लेकिन चार्ज बढ़ाए जाएं और काम न किया जाए तो यह ... Read more

Haldwani: देश की पहली रामायण वाटिका में देख सकेंगे संजीवनी समेत 149 दुर्लभ वनस्पतियां

रिपोर्ट: पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में देश की पहली रामायण वाटिका बनाए जाने का दावा किया गया है. यह वाटिका देखने में जितनी सुंदर है, उतनी ही इस वाटिका में महत्वपूर्ण जानकारियां भी लोगों को मिल रही हैं. यह वाटिका पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. रामायण में भगवान श्रीराम की जीवन यात्रा के दौरान वह जिन-जिन स्थलों और जंगलों से होकर गुजरे थे, वहां मिलने वाली वनस्पतियों का जिक्र रामायण में किया गया है. उन्हीं वनस्पतियों को हल्द्वानी स्थित वन अनुसंधान केंद्र में संरक्षित किया गया है, ताकि ... Read more

Pariksha Pe Charcha 2023: देहरादून में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की तैयारी, पीएम मोदी करेंगे छात्रों से बातचीत

रिपोर्ट: हिना आज़मी देहरादून. बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है और ऐसे में छात्र छात्राओं को टेंशन होती है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को संबोधित करते हुए 27 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा करेंगे. इसी के साथ ही अपना 28 सूत्र मंत्र एग्जाम वॉरियर्स भी लॉन्च करेंगे. इसके लिए राजधानी देहरादून में तैयारियां चल रही हैं. वहीं, छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित हो रही है. राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी स्कूल में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की तैयारी चल रही है. यहां छात्राओं को इस कार्यक्रम में सम्मिलित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, तो ... Read more

Almora News: उत्तराखंड की लड़कियों में बढ़ रहा हॉकी के लिए जुनून, वंदना कटारिया जैसा बनना चाहत

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है. कई सालों से इस टूर्नामेंट को विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा आयोजित किया जा रहा है. महिला हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से टीम पहुंचती हैं.कोरोना के चलते पिछले दो सालों से इस टूर्नामेंट को नहीं कराया गया, पर इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. इसमें राज्य भर की कई टीमों ने हिस्सा लिया है. ऋषिकेश, काशीपुर, नैनीताल, हल्द्वानी, शारदा पब्लिक स्कूल, विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा और अल्मोड़ा स्टेडियम की टीमें ... Read more