Tag: देहरादून की खबरें

उत्तराखंड में आफत की बारिश…24 घंटे में 10 की मौत, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून. उत्तराखंड के कई जिलों में अगस्त महीने के पहले दिन ही जमकर बारिश हो रही है. मौसम विभाग में उत्तराखंड के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 31 जुलाई की शाम से देहरादून, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश हुई. विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकांश जिलों में गुरुवार के लिए भारी बारिश की संभावना जताई गई. भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में 12वीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश दिए गए. 24 घंटे में राज्य में बारिश ... Read more

UK Local Weather : उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी, आज बंद रहेंगे सभी स्कूल

देहरादून. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. कभी राज्य के मैदानी चटक धूप के साथ उमस हो रही है तो वहीं अचानक झमाझम बारिश हो रही है. शुक्रवार की सुबह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के कई इलाकों में तेज तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. इससे दूनवासियों को गर्मी से राहत मिली तो वहीं देहरादून के मोहिनी रोड, चंद्रमणि चोयला और गांधी रोड जैसे इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी हुई. राजधानी में देर शाम भी तेज बारिश हुई. मौसम विभाग की ओर से 27 जुलाई के लिए ... Read more

धाद संस्था का विशेष अभियान, स्कूलों में बनाएंगे 'बाल वाटिका'

देहरादून. पर्यावरण बचाने से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ की संस्कृति की धरोहर बना लोकपर्व हरेला मंगलवार को राज्यभर में मनाया गया. वहीं देहरादून की धाद संस्था पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक महीने तक विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत स्कूल और कॉलेज के बच्चों में पर्यावरण प्रेम जगाने के लिए ‘बाल वन’ अथवा ‘बाल वाटिका’ बनाई जाएंगी. राज्य के करीब 700 स्कूलों में इस अभियान को चलाया जाएगा. धाद संस्था के सचिव तन्मय ममगई ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 14 वर्षों से हर साल धाद संस्था महीने भर के लिए किसी न किसी थीम ... Read more

देहरादून के सरकारी स्कूल में अमेरिका से आईं 2 टीचर, पढ़ाने का अनूठा अंदाज

देहरादून. विज्ञान और गणित विषय की अगर बात करें, तो इसमें समझाने के लिए प्रैक्टिकल भी करवाए जाते हैं. देहरादून के राजकीय बालिका बालिका इंटर कॉलेज में फुलब्राइट टीचिंग एक्सीलेंस एंड अचीवमेंट प्रोग्राम के तहत बच्चों को पढ़ाने के लिए अमेरिका से दो टीचर यहां पहुंची हैं. ये शिक्षिकाएं अलग ही अंदाज में विज्ञान के कई पहलुओं को बच्चों को सिखा रही हैं. फुलब्राइट प्रोग्राम के एलुमिनाई रमेश बड़ोनी ने लोकल 18 को जानकारी दी कि फुलब्राइट टीजीसी (टीचर्स ग्लोबल क्लासरूम) प्रोग्राम के तहत देहरादून के राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अमेरिका से दो महिला टीचर पहुंची ... Read more

10 साल में एक बार होती है अस्कोट-आराकोट यात्रा, जानें कितना बदला उत्तराखंड?

देहरादून. उत्तराखंड की जानकारी को लेकर कई संस्थाएं काम करती हैं. उन्हीं में से एक है पहाड़ संस्था, जिसके सदस्य 10 साल में एक बार अस्कोट-आराकोट अभियान के तहत गढ़वाल के एक छोर से कुमाऊं के दूसरे छोर तक यात्रा करते हैं. इसकी विशेषता होती है कि इसमें सदस्य जिन-जिन गांवों में जाते हैं, उन्हीं से मांगकर खाना खाते हैं. स्थानीय लोगों की दिक्कतें, पहाड़ में सड़क, पानी, रोजगार जैसी समस्याओं को जाना और समझा जाता है. वहां की संस्कृति और माहौल और आजीविका के साधनों में बदलाव को देखा जाता है. कुल मिलाकर 10 साल में पहाड़ कितने बदले ... Read more

पर्यावरण बचाने वाला 'बीज बम' अभियान, 18 राज्यों में जुड़े 1 लाख से ज्यादा लोग

देहरादून. उत्तराखंड में पर्यावरण को बचाने के लिए समय-समय पर आंदोलन होते आए हैं. जंगल और जमीन बचाने के लिए स्थानीय लोग अभियान चलाते रहते हैं. उत्तराखंड के पहाड़ों में जंगलों के सिमटने के बाद जंगली जानवर अब आबादी की ओर जा रहे हैं और दहशत फैला रहे हैं. वहीं अगर दूसरी ओर जंगल बचे रहेंगे, तो जंगल में रहने वाले शाकाहारी और मांसाहारी जानवरों को वहीं भोजन मिल पाएगा और इससे मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा. इसी मकसद के साथ 2017 में उत्तराखंड के द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बीज बम अभियान की शुरुआत की थी, जो आज देश के ... Read more

देहरादून में शिक्षा के दीये जला रहे दृष्टिहीन छात्र, NIEPVD में होती है पढ़ाई

देहरादून. शिक्षा हर इंसान के लिए जरूरी होती है. दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जो बचपन से ही अंधेरी जिंदगी जी रहे होते हैं क्योंकि वे दुनिया की किसी भी चीज को नहीं देख सकते हैं. ऐसे दृष्टिहीन लोग भी पढ़ना चाहते हैं. उत्तराखंड के देहरादून में स्थित देश के इकलौते राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (NIEPVD Dehradun) में दृष्टिहीन बच्चों को पढ़ाने से लेकर उन्हें गेम्स तक खिलवाए जाते हैं. उनके खेलने के लिए भी विशेष तरह के उपकरण होते हैं. एनआईईपीवीडी के प्रिंसिपल अमित कुमार शर्मा ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा कि ... Read more

पेड़ों से बच्चों की तरह प्रेम, लगाए 6 लाख पौधे, मिलिए 70 साल के जगदीश बाबला से

देहरादून. आज हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे पर्यावरण प्रेमी से मिलवाने वाले हैं, जिन्हें पेड़ों से अपने बच्चों की तरह प्रेम है. इनका नाम है जगदीश बाबला. वह आज 70 साल की उम्र में भी वृक्षारोपण करते नजर आते हैं. उन्होंने 1979 से वृक्षारोपण का सफर शुरू किया था. उन्हें इस क्षेत्र में कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है. उन्हें इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं. जगदीश अब तक 6 लाख से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं. समाजसेवी और पर्यावरण प्रेमी जगदीश बाबला ने लोकल 18 से बातचीत में ... Read more

प्राचीन कला की देवनागरी कैलीग्राफी से लोगों को जोड़ रहा यह युवा

हिना आज़मी/ देहरादून: एक कलाकार अपनी कला के जरिए सब कुछ उकेर कर रख देता है. उसकी कला में लोगों की भावनाएं होती हैं, कला में बिना कुछ बोले उस कला के समय, परिस्थिति और काल को महसूस किया जा सकता है. इसीलिए कहा जाता है कि एक चित्र एक हजार अक्षरों के बारबर होता है. हालांकि, कई पुरानी कलाएं धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं जो अपने प्रयास से लोगों को पुरानी कला से जोड़ने में लगे हैं. ऐसी ही एक पुरानी कला की विधा है देवनागरी कैलीग्राफी.  उत्तराखंड के युवा अभिषेक यादव इस ... Read more

डांसर श्रद्धा बछेती पहाड़ से जोड़ रही हैं हजारों साल पुरानी डांस विधा

हिना आज़मी/ देहरादून: भारत सिर्फ नदियों के संगम का देश नहीं है बल्कि यहां कई सारी संस्कृतियों के संगम भी देखने के लिए मिलते हैं. हाल ही में उत्तराखंड स्थित विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ मंदिर में देहरादून की अंतर्राष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना गुरु श्रद्धा बछेती ने 1 घण्टा 27 मिनट तक डांस कर रिकॉर्ड बनाया है. पहाड़ से ताल्लुक रखने वाली श्रद्धा ने भरतनाट्यम में रिकॉर्ड बनाया है. वह लोगों को दक्षिण भारत के प्राचीन और भारत की सबसे पहली डांस विधा दिखा रहीं हैं. भरतनाट्यम वैदिक काल में मंदिरों में अप्सराओं के समूह के माध्यम से किया ... Read more