Tag: नैनीताल
Nainital: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में शुरू होने जा रही एयर एंबुलेंस सेवा, नार्वे की कंपनी से हुआ करार
हाइलाइट्स 27 सितंबर को सिक्स सिग्मा ने नॉर्वे के हेलिट्रांस कंपनी के सीईओ ओले क्रिश्चियन के साथ दिल्ली में करार किया. इसके अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स, रेस्क्यू ऑपरेशंस, आपदा प्रबंधन और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा. रिपोर्ट : हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के मरीजों को जल्द ही एयर एंबुलेंस की सुविधा मिल सकेगी. दरअसल उत्तराखंड के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां एंबुलेंस का पहुचना मुश्किल है. ऐसे इलाकों में अगर एयर एंबुलेंस की सुविधा शुरू होती है तो यह बड़ी बात होगी. बता दें कि उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कई तरह की समस्याएं हैं, जिनमें स्वास्थ्य संबंधित ... Read more
भीमताल की रामलीला: राम-लक्ष्मण पढ़ रही हैं 9वीं में जबकि भरत-शत्रुघ्न चौथी में, सीता देंगी 7वीं की परीक्षा
हाइलाइट्स आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला भीमताल के डांठ में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक 26 सितंबर से होगी. इस बार रावण का किरदार निभा रहे हैं 48 साल के जितेंद्र सिंह बिष्ट. वे नौकुचियाताल में साड़ी बिजनेस करते हैं. रिपोर्ट: हिमांशु जोशी भीमताल. नवरात्र बस शुरू होने वाला है और इसी के साथ उत्तराखंड की कई जगहों पर रामलीला शुरू होने वाली हैं. इस बार भीमताल की आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला कई अर्थों में बिल्कुल अलग होगी. इस बार यहां की रामलीला में छोटी-छोटी बच्चियां मुख्य किरदार में नजर आएंगी. यानी रामायण के महत्त्वपूर्ण किरदार ... Read more
Nainital: कुमाऊंनी बोली को बचाने की पहल, रंग लाएगी स्कूली बच्चों की यह कोशिश
नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव के तहत श्री राम सेवक सभा ने कुमाऊंनी गीतों की एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें नैनीताल के 13 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. इस प्रतियोगिता को आयोजित कराने का मकसद पहाड़ के बच्चों को उत्तराखंड की भाषा और संस्कृति से अवगत कराना है. उत्तराखंड राज्य यहां की परंपरा और बोली के लिए जाना जाता है. हालांकि आज के दौर में पहाड़ के रहने वाले कई युवा हिंदी और अंग्रेजी भाषा की ओर ज्यादा रुझान रखने लगे हैं जिस वजह से कुमाऊंनी बोली अपनी पहचान धीरे-धीरे खो रही ... Read more
Nainital: नैनीताल के DSB कॉलेज में चल रहा दीक्षारंभ, छात्र-छात्राओं को होगा ये बड़ा फायदा
हिमांशू जोशी नैनीताल. कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी कैंपस में नए सत्र के लिए एडमिशन लगभग पूरे हो गए हैं. यूजी कोर्स करने के लिए आए छात्रों के लिए डीएसबी परिसर की तरफ से इंडक्शन प्रोग्राम यानी दीक्षारंभ का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रोग्राम के जरिए यहां फ्रेश एडमिशन लेने वाले छात्र छात्राओं को कॉलेज, यहां की पढ़ाई और एग्जाम पैटर्न समेत अन्य विषयों से अवगत कराया जा रहा है. स्कूल में 12वीं क्लास तक छात्रों को बेसिक पढ़ाई की जानकारी दी जाती है. हालांकि कॉलेज में दाखिला लेते ही वह अपने करियर की पहली सीढ़ी चढ़ना शुरू करते ... Read more
पहले बलियानाला और अब नैनीताल की इस पहाड़ी से लोग खौफजदा, जान दांव पर लगाने को मजबूर
हाइलाइट्स आज की तारीख में यह खतरा जीआईसी और हरिनगर तक पहुंच गया है कृष्णापुर से वीर भट्टी मार्ग के ठीक ऊपर की पहाड़ी दरक रही है रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. नैनीताल से महज एक किलोमीटर दूर स्थित कृष्णापुर की एक पहाड़ी यहां के रहने वाले लोगों के लिए डर की वजह बनी हुई है. इस पहाड़ी में बड़ रही दरारें यहां से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए डर का सबब बनी हुई हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह पहाड़ी गिरती है तो बड़े आवासीय क्षेत्र को नुकसान पहुंचा सकती है. कृष्णापुर से लगे हुए बलियानाला ... Read more
Bhimtal: बारिश की वजह से गिरी दीवार 6 साल में भी नहीं बनी, ग्रामीणों को सता रहा ‘डर’
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. भीमताल नगर पंचायत के वार्ड दो डांठ से नौकुचियाताल रोड तक जाने वाले पैदल रास्ते में करीब 6 साल पहले एक दीवार गिर गई थी, जो आज तक नहीं बन पाई है. इस वजह से साल 2016 इस सड़क से आवाजाही करने वाले लोगों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है. दरअसल वार्ड दो के करीब तीन दर्जन से भी ज्यादा परिवार इसी सड़क से आना-जाना करते हैं. यही नहीं, नौकुचियाताल, पांडे गांव और दूरदराज गांव के लोग इसी रास्ते से सरकारी दफ्तर, तल्लीताल अस्पताल आते-जाते हैं. इसके अलावा कई स्कूल के बच्चे, ट्यूशन पढ़ने बच्चे ... Read more
नैनीताल का ये सरकारी इंटर कॉलेज देख दंग रह जाएंगे आप, सुविधाएं ऐसी जो प्राइवेट स्कूलों में भी नहीं मिलेगी!
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (Government Girls Inter College in Tallital) अब डिजिटल बन रहा है. यहां पढ़ने वाली छात्राएं स्मार्ट क्लास से पढ़ाई कर रही हैं. इसके साथ ही लैपटॉप के जरिए प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी जा रही है. यहां काफी कक्षाओं को स्मार्ट क्लास में बदला गया है, जिसमें ऑडियो-वीडियो, प्रोजेक्टर और कंप्यूटर के जरिए पढ़ाई कराई जा रही है. इंटर कॉलेज में एस्ट्रोनॉमी की क्लास भी ली जा रही है, जिसमें न केवल बोर्ड पर छात्राओं को पढ़ाया जा रहा है ... Read more
नैनीताल के मशहूर टीबी सेनेटोरियम को जाने वाली सड़क खस्ताहाल, आए दिन चोटिल होते हैं लोग
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के भवाली में स्थित टीबी सेनेटोरियम (TB Sanatorium Bhowali Nainital), जो कभी देश ही नहीं बल्कि पूरे एशिया के दूसरे नंबर पर आने वाला अस्पताल हुआ करता था. आज यह अस्पताल सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. भवाली मुख्य मार्ग से टीबी सेनेटोरियम तक जाने वाली लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क गड्ढों से भरी बेहद खस्ता हालत में है. इस वजह से मरीजों को गाड़ी से लाने ले जाने में काफी तकलीफ हो जाती है. सड़क की बेकार हालत होने की वजह से कई बार एंबुलेंस भी आधे रास्ते तक ही मरीजों ... Read more