Tag: बिहार
बिहार के सरकारी स्कूल में अश्लील डांस, नशे में धुत्त लोगों के जश्न का नजारा कैमरे में कैद
बिहार (Bihar) के सहरसा जिले में बच्चों को शिक्षित करने के लिए बनाए गए स्कूल का कथित तौर पर अश्लीलतापूर्ण मनोरंजन और शराब के नशे के साथ जश्न मनाने के लिए इस्तेमाल किया गया. स्कूल में अश्लील डांस (Vulgar dance) का वीडियो वायरल हो रहा है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की शाम को कुछ लोगों ने अपने मनोरंजन के लिए जिले के जलाई थाना क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में एक बैंड और कुछ बार डांसरों को बुलाया था. उन्होंने बताया कि जश्न मनाने वाले लोग एक ‘बारात’ में शामिल ... Read more
बिहार के छपरा में प्राइवेट स्कूल के अंदर साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप
छपरा पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है. बिहार के छपरा में एक साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप हुआ है. यह बच्ची भगवान बाजार थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि स्कूल में 10 दिन पहले इस बच्ची के साथ किसी ने दुष्कर्म किया है. दुष्कर्मी की पहचान भी स्कूल के शिक्षकों ने बच्ची को फोटो दिखाकर कर लिया था, लेकिन इसकी जानकारी अभिभावकों को नहीं दी गई थी. मामला तब खुला, जब बच्ची लंगड़ा कर चलने लगी और ब्लीडिंग होने लगी तो परिवार वालों ... Read more
बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत, प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा
मामले में करजाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पटना: बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा गया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुपौल जिले के करजाइन थाना इलाके में एक प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की गई. सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका नग्न अवस्था में दिख रहे हैं. कुछ ... Read more
बिहार में कोसी और गंगा में बाढ़ का कहर, भागलपुर के कहलगांव में NH 80 पर चढ़ा पानी
भागलपुर: कोसी व गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण कोसी सीमांचल (Kosi Seemanchal) व पूर्वी बिहार में बाढ़ ने रौंद रूप धारण कर लिया है. कहीं, बांध टूट गए हैं तो कहीं स्कूलों व सरकारी कार्यालय में पानी घुस रहा गया है. गांव की सड़क ही नहीं एनएच – 80 भी बाढ़ की चपेट में आ गया है. भागलपुर से कहलगांव को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग NH 80 सबौर के आगे बाढ़ पानी चढ़ गया है. जिससे आने- जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालात यह है कि करोड़ों के लागत से NH की ... Read more
“इतने बाल बच्चे…” : नीतीश कुमार का परिवारवाद को लेकर लालू पर तंज, तेजस्वी ने बिहार CM को दी सलाह
पूर्णिया में शनिवार को चुनावी सभा में नीतीश कुमार लालू यादव, राबड़ी देवी सहित आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारती पर खूब बरसे. उन्होंने एनडीए के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के लिए लोगों से वोट मांगे. पूर्णिया के सुमरित हाई स्कूल के खेल मैदान में हुई चुनावी सभा को संबोधित किया. ‘हट गए तो बीबी को बना दिया..’ पूर्णिया संसदीय सीट के लिए यह मुख्यमंत्री का पहला चुनावी कार्यक्रम था. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि, पति-पत्नी ने मिलकर बिहार पर सालों तक शासन किया. पहले पति सीएम बने और जब ... Read more
योग्यता परीक्षा में असफल होने वाले नियोजित शिक्षकों को उनकी सेवाओं से नहीं हटाया जाए : पटना उच्च न्यायालय
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने विशिष्ट शिक्षक नियम 2023 बनाई है. पटना: पटना उच्च न्यायालय ने पंचायत शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को कहा कि योग्यता परीक्षा में असफल होने वाले शिक्षकों को सेवा से नहीं हटाया जाएगा. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति हरीश कुमार की पीठ ने दो अप्रैल को याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि जो लोग योग्यता परीक्षा में अर्हता प्राप्त करते हैं उनके लिए बेहतर सेवा शर्तें होंगी और जो अर्हता प्राप्त करने ... Read more
पश्चिम एशिया में काम करने वाले भारत के ज्यादातर श्रमिक उत्तर प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु के : रिपोर्ट
मुंबई: खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के देशों में निर्माण उद्योग में काम करने वाले भारत के ज्यादातर श्रमिक या मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु से हैं. एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. प्रवासी श्रमिकों को उद्यमों से जोड़ने वाले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित मंच ‘हंटर’ के आंकड़ों के अनुसार, भारत से जीसीसी देशों में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और तमिलनाडु के सबसे अधिक मजदूर हैं. रिपोर्ट में कहा गया कि चिनाई, बढ़ई, प्लंबिंग, बिजली का काम और वेल्डिंग जैसे निर्माण कौशल में दक्षता रखने वाले और निर्माण परियोजनाओं में पूर्व अनुभव रखने वाले श्रमिकों की ... Read more
बिहार : नीतीश ने राजद के तीन मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया
नीतीश कुमार ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग मंत्री बनाया है. खास बातें नीतीश कुमार ने शनिवार को अपेन मंत्रिमंडल में फेरबदल किया है
नीतीश ने राजद के तीन मंत्रियों के विभागों में बदलाव किया है
चर्चा में रहे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया है पटना: बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार रात अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए अपने सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तीन मंत्रियों के विभाग बदल दिए हैं. अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में रहे शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर को गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया है. इस ... Read more
बिहार: नीतीश कुमार ने अपनी संपत्ति का दिया विवरण, इन मंत्रियों ने भी की घोषणा
मुख्यमंत्री के पास नई दिल्ली के द्वारका में एक सहकारी आवास सोसायटी में केवल एक आवासीय फ्लैट है. पटना: बिहार सरकार (Bihar Government) की वेबसाइट पर अपलोड किए गए संपत्ति के ताजा विवरण के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 1.64 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं. बिहार सरकार की वेबसाइट पर 31 दिसंबर को अपलोड किए गए मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सहयोगियों की संपत्ति के विवरण के अनुसार, नीतीश के पास 22,552 रुपये नकद हैं और विभिन्न बैंकों में लगभग 49,202 रुपये जमा हैं. नीतीश कुमार सरकार द्वारा सभी कैबिनेट मंत्रियों के लिए प्रत्येक कैलेंडर ... Read more
बिहार: नीतीश सरकार ने लगभग 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने का लिया फैसला
पटना: बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यरत लगभग 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने का फैसला किया है. इस आशय का निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिया गया . मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्दार्थ कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने ‘‘बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023” को स्वीकृति प्रदान कर दी है .उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तुरंत बाद ये संविदा पर कार्यरत शिक्षक स्थायी सरकारी कर्मचारी की स्थिति ... Read more