Tag: course
6 दिन बाद परीक्षा, स्कूलों में 35% कोर्स अधूरा, शिक्षक-विद्यार्थियों की बढ़ी धड़कनें, शिक्षक बोले- 20%कोर्स में हो कटौती तो छात्रों को मिले राहत
कोटा। शिक्षा विभाग की ओर से 20 नवम्बर से राज्य स्तरीय समान परीक्षा (अर्द्धवार्षिक) आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने में शुक्रवार से 6 दिन बचे हैं, लेकिन सरकारी विद्यालयों में 10वीं व 12वीं बोर्ड कक्षाओं का सिलेबस करीब 30 से 35% अधूरा है। जबकि, विज्ञान, गणित और एसएसटी जैसे विषयों के एक लेसन (पाठ व प्रश्नावली) को पूरा करवाने में 2 से 3 दिन का समय लगता है। इस तरह परीक्षा से पहले शेष बचे दिनों में कोर्स पूरा होना संभव नहीं है। ऐसे में जहां विद्यार्थियों की धड़कनें तेज हो गई वहीं, शिक्षकों में पाठ्यक्रम पूरा करवाने को ... Read more
एआई लिट्रेसी को स्कूली कोर्स में शामिल करना जरूरी, लेकिन मानवीय मूल्य बने रहें
कोटा। दैनिक नवज्योति की ओर से प्रतिमाह आयोजित परिचर्चा की श्रंखला के तहत शुक्रवार को जब चीन छोटी क्लास से ही बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेस(एआई) की शिक्षा दे रहा है वहां कोटा जिले में डिजीटल लिट्रेसी की क्या स्थिति है इस मुद्दे पर वक्ताओं ने विचार विमर्श किया। परिचर्चा का विषय था ( वाट इज द पॉ्जिशन आॅफ डिजिटल लिट्रेसी इन कोटा व्हेन चाइना हेज मूव टू एआई लिट्रेसी) परिचर्चा में शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक, कोटा यूनिवर्सिटी की डीन, रोबोटिक इंजीनियर, इनोवेटर, एआई टीचर, शिक्षाविद, प्राइवेट व सरकारी स्कूल के संचालक , प्रिंसिपल, कम्प्यूटर एक्सपर्ट, पैरेन्ट्स और बच्चोंं ... Read more
परीक्षा से पहले खाली हो गए कॉलेज, अब कौन पढ़ाएगा
कोटा। राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के अधीन संचालित हो रहे हाड़ौती के सरकारी कॉलेज बुधवार को एक साथ खाली हो गए। विद्या संबल पर लगे 90 से ज्यादा शिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया है। जिससे अस्टिेंट प्रोफेसर बेरोजगार हो गए वहीं, महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था गड़बड़ा गई। हालात यह हैं, कॉलेजों में 30 से 40 प्रतिशत सिलेबस अधूरा है। जबकि, सेमेस्टर परीक्षा सिर पर है। ऐसे में विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। दरअसल, संभाग में 12 से ज्यादा नए राजकीय महाविद्यालय, राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी (राजसेस) के अधीन संचालित हैं। जिनमें प्राचार्य के अलावा सभी सहायक ... Read more