Tag: Dainik Navajyoti राजस्थान दैनिक Rajasthan Daily News Ajmer Jaipur kota Udaipur Bikaner beawar jodhpur Bhilwara samachar India Navjyoti दुनिया
अधिशेष शिक्षकों के समायोजन की पोस्टिंग में शिकायतों का अंबार, गड़बड़ाया मामला
जयपुर। प्रदेश के शिक्षा विभाग में स्कूलों में अधिशेष चल रहे शिक्षकों के रिक्त चल रहे पदों पर समायोजन को लेकर शिक्षा विभाग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी हुए पदस्थापन आदेशों को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। एक ओर जहां शिक्षक संगठनों ने प्रक्रिया को पारदर्शी नहीं होने का आरोप लगाते हुए विरोध किया है तो वहीं शिक्षकों ने भी रिक्त स्थान की बजाय स्थान पर अन्यत्र पदस्थापन करने पर अपनी आपत्ति जताई है। गौरतलब है कि पहली बार बिना काउंसलिंग के शिक्षा विभाग में पदस्थापन की प्रक्रिया को पूरा किया और इसको लेकर शुरू ... Read more
प्रदेश में 25 हजार वरिष्ठ अध्यापकों की जरूरत, आरपीएससी ने केवल 2100 की निकाली भर्ती
जयपुर। आरपीएससी द्वारा वरिष्ठ अध्यापकों के दो हजार 129 पदों की भर्ती स्वीकृत की गई है। जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार प्रदेश में 25 हजार 372 पद वरिष्ठ अध्यापकों के रिक्त पड़े हुए हैं। जिस पर संयुक्त अभिभावक संघ ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूलों की दशा सुधारने की डींगें हांक रही है। वहीं, जरूरत के अनुसार रिक्त पड़े शिक्षकों के पदों पर वेकेंसी नहीं निकाल रही। इससे स्पष्ट है कि सरकार और प्रशासन शिक्षा व्यवस्था बनाने की बजाए अभिभावकों का मजाक उड़ा रहे हैं। पहले ही सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों को लेकर ... Read more
निवेशकों के शिक्षा पर आए सुझावों को कार्य योजना में शामिल करेंगे : बैरवा
जयपुर। राइजिंग राजस्थान समिट में एजु रिवोल्यूशन सेशन में शिक्षा और उसके अवसर विषय पर निवेशकों के साथ खुला सत्र हुआ जिसमें निवेशकों ने शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर अपनी राय दी। सेशन में मौजूद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि इन सुझावों को सरकार अपनी आगामी कार्ययोजना में शामिल करेगी। सरकार शिक्षा में तकनीक और संस्कार का समावेश कर रही है। सेशन में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित विभिन्न शिक्षाविद्, शिक्षा व्यवसाय से जुडे निवेशक खासकर शामिल हुए। एक्सपर्ट ने शिक्षा के क्षेत्र मे आवश्यक सुधारों, तकनीकि समावेश, व्यासायिक प्रशिक्षण, औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्यक्रम निर्धारण आदि ... Read more
मुझे मिला पूरी दिल्ली का जिम्मा, चुनाव कहां से लड़ना है इससे फर्क नहीं पड़ता : सिसोदिया
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किलोकरी स्थित अंगूरी देवी मंदिर में पूजा कर जंगपुरा विधानसभा में चुनाव प्रचार का आगाज किया। सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक शिक्षा मंत्री और उप-मुख्यमंत्री के तौर पर पूरी दिल्ली का जिम्मा मुझे मिला है। चुनाव कहां से लड़ते हैं, यह मायने नहीं रखता है। जब पटपड़गंज से विधायक और दिल्ली का उपमुख्यमंत्री था, तब भी जंगपुरा के लिए खूब काम किया। जंगपुरा के लोग विधायक के रूप में चुनेंगे, फिर भी पूरी दिल्ली के लिए काम होगा और पूरी ... Read more
मुंबई में सड़क दुर्घटना में 6 की मौत, 49 घायल
मुंबई। कुर्ला में एसजी बर्वे मार्ग पर अंजुमन इस्लाम स्कूल के पास सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई, और 49 घायल हो गये। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) आपदा नियंत्रण ने बताया कि दुर्घटना रात 09:50 बजे एसजी बर्वे मार्ग पर स्थित अंजुम-ए-इस्लाम स्कूल के पास तब हुई, जब बस कुर्ला रेलवे स्टेशन से एलबीएस रोड की ओर जा रही थी। इसमें छह लोगों की मौत हो गयी और 49 अन्य घायल हुए हैं। उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। चार पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं और वर्तमान में सेवन-हिल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा ... Read more
प्रवासी राजस्थानियों के व्यापार में मदद के लिए बनेगा अलग विभाग, भजनलाल ने की विकास में अहम रोल निभाने की अपील
जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दूसरे दिन प्रवासी राजस्थानी समिट में जुटे। दुनियाभर से आए प्रवासी राजस्थानियों के कॉन्क्लेव को सीएम भजनलाल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संबोधित किया। सभी ने प्रवासियों को अपनी जमीन से जुड़ने और निवेश कर राजस्थान के विकास में अहम रोल निभाने की अपील करते हुए कहा की निवेश के लिए सरकार उनकी मदद को साथ खड़ी है। हरसंभव मदद को सरकार तैयार है। वे आए और निवेश करें। यहां हर क्षेत्र में निवेश का अवसर है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ... Read more
पिकनिक मनाने जा रही स्कूल बस पलटी, हादसे में तीन छात्राओं की मौत,15 घायल
जयपुर। राजस्थान में राजसमंद जिले के चारभुजा थाना अंतर्गत देसूरी नाल में रविवार को एक स्कूली बस पलटने से तीन छात्राओं की मौत गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि आमेट के राछेटी पंचायत के माणकदेह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थी रविवार को परसराम महादेव पिकनिक मनाने के लिए जा रहे थे। यह बस चारभुजा स्थित देसूरी नाल में एक मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे तीन बालिकाओं की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, थानाधिकारी गोवर्धन सिंह एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घायल ... Read more
राजस्थान में लाएंगे यूपी जैसा धर्मांतरण बिल : दिलावर
जोधपुर। प्रदेश के शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा, राजस्थान में यूपी जैसा धर्मांतरण बिल लाया जा रहा है। इसको लेकर मंत्रिमंडल में चर्चा हो गई है। यह बात उन्होंने शनिवार को सुबह सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते कही। उन्होंने कहा, धर्मांतरण बिल पर मंत्रिमंडल में चर्चा के सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। अब आगे इसको विधानसभा में चर्चा के बाद पारित करवाया जाएगा। पारित होने के बाद इसे लागू किया जाएगा। नए बिल के मुताबिक यदि कोई सहमति से धर्मांतरण करना चाहता है तो एक महीने पहले कलक्टर को एप्लीकेशन देनी होगी। यूपी में ... Read more
जीवन की सार्थकता दूसरों के सुख के लिए काम करने में: बागडे
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा है कि सभी अपने लिए करते हैं, लेकिन जीवन की सार्थकता तभी है, जब हम दूसरों के सुख और संतोष के लिए भी कार्य करें। उन्होंने जयपुर को धर्म और अध्यात्म की छोटी काशी बताते हुए कहा कि यहां सामूहिक रूप में उत्सव मनाने की परंपरा रही है। बागड़े शनिवार को अन्तरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से आयोजित समारोह में दीपावली पर गुलाबी नगर की रोशनी और साज-सज्जा में विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बाजारों और प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसियां में सम्बोधित कर रहे ... Read more
मणिपाल विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह, छात्रों को मिली डिग्रीयां
जयपुर। मणिपाल विश्वविद्यालय का सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के अंतर्गत ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि एंक्सेंचर के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल वोहरा शामिल हुए। इस तीसरे दीक्षांत समारोह में कुल 4015 विद्यार्थियों को डिग्री मिली, जिसमें से कुल 599 विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के हाथों से डिग्री ली। विश्वविद्यालय जयपुर के प्रेसिडेंट डॉ एनएन शर्मा, प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. करूणाकर ए कोटागर, कुलसचिव प्रो. नीतू भटनागर, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक डॉ. मल्लिकार्जुन गड्डपा, परीक्षा नियंत्रक दासरी नागराजु, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. पूजा शर्मा, समस्त कार्यक्रम एवं ... Read more