Tag: haldwani news
500 से ज्यादा घर क्यों हुए खाली? जानें हल्द्वानी हिंसा के 5 दिन के 5 बड़े अपडेट
उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में 8 फरवरी को भड़की हिंसा के पांच दिन बाद हालात समान्य होने लगे हैं. अधिकारियों ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर शेष हल्द्वानी से कर्फ्यू हटा लिया गया है, जिसके बाद प्रशासन ने आवश्यक सेवाओं को सुव्यवस्थित करना शुरू कर दिया है. डीएम ने कहा है कि हल्द्वानी में बसें, ट्रेनें और अन्य आवश्यक सेवाएं शुरू कर दी गई हैं. स्कूल और बाजार खुल गए हैं. प्रतिबंध बनभूलपुरा तक सीमित हैं. एसएसपी मीना ने कहा कि कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र के निवासियों को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जा रही है और जल्द ... Read more
बनभूलपुरा क्षेत्र में कर्फ्यू जारी, अन्य इलाकों में स्कूल खुले, पढ़ें अपडेट
हाइलाइट्स हल्द्वानी हिंसा के पांचवें दिन भी बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू जारी है हालांकि, अन्य इलाकों में कर्फ्यू में ढील देते हुए स्कूलों को खोला गया है हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मदरसा और मजार के खिलाफ बुलडोजर एक्शन पर भड़की हिंसा के पांचवें दिन भी बनभूलपुरा इलाके में कर्फ्यू जारी है. हालांकि अन्य इलाकों में कर्फ्यू से छूट देते हुए स्कूल और कॉलेज खोलने के निर्देश दिए गए हैं. कर्फ्यू के दौरान बनभूलपुरा इलाके में आवश्यक सामग्री की सुविधाएं बहाल रहेंगी. साथ ही मेडिकल सुविधा के साथ दूध, सब्जी, राशन की सप्लाई होगी. जोनल मजिस्ट्रेट ... Read more
कौन है हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड? जिसके बगीचे में थी मस्जिद, तलाश जारी
हल्द्वानी. हल्द्वानी हिंसा में दर्ज की गई एफआईआर में अब्दुल मलिक का नाम सामने आया है. माना जा रहा है कि हिंसा का मास्टरमाइंड यही है. पुलिस ने अभी तक 3 एफआईआर दर्ज किया है, जिसमें अब्दुल मलिक का नाम दर्ज है. पुलिस ने जिस जगह से अतिक्रमण हटाया है, वह इसी के नाम पर है. हलद्वानी हिंसा के मामले में अब तक तीन FIR दर्ज की जा चुकी हैं. इसमें 16 लोग नामजद हैं, जबकि 5000 लोग अज्ञात हैं. अब तक पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 50 के करीब लोगों को हिरासत में लिया गया है. ... Read more
जिस मस्जिद को लेकर फैली हिंसा, बुलडोजर चलने से पहले हो गया था यह एक्शन
हल्द्वानी: उत्तराखंड का हल्द्वानी गुरुवार को अचानक हिंसा भड़क गई. पत्थरबाजी-आगजनी और गोलीबारी भी हुई है. हिंसा में 60 लोग जख्मी हो गए हैं. बता दें कि हिंसा नगर निगम द्वारा ‘अवैध’ रूप से निर्मित मदरसा एवं मस्जिद को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करने के बाद हिंसा फैल गई. घायलों में हल्द्वानी के एसडीएम (अनुमंडलाधिकारी) भी शामिल हैं. हालांकि जिस मदरसा एवं मस्जिद को ध्वस्त किया गया है उसका नगर निगम ने पूर्व में ही कब्जा ले लिया था और अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था. इसके बार में बात करते हुए नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ... Read more
कैसे भड़क गई हिंसा की आग? हल्द्वानी में कब-क्या हुआ? जानें पूरी टाइमलाइन, एक-एक मिनट का हिसाब
हाइलाइट्स हल्द्वानी में हिंसा फैलने के बाद गोली मारने का आदेश जारी. हल्द्वानी हिंसा के बाद अग्रिम आदेश तक स्कूल-दुकान सब बंद. हल्द्वानीः उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को नगर निगम ने ‘अवैध’ रूप से निर्मित मदरसा एवं मस्जिद को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद क्षेत्र में पैदा हिंसक स्थिति को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा में कुल 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं करीब 250 लोग ... Read more
तेंदुए का आतंक, 48 घंटे में दो महिलाओं का किया शिकार, डर से बंद हुए इलाके के स्कूल
हल्द्वानी. उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में लगातार तेंदुआ यानी गुलदार आतंक का सबब बना हुआ है. ग्राम पंचायतों में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है. तेंदुए ने शनिवार एक और महिला को अपना निवाला बना लिया और उसकी जान ले ली. महिला की पहचान पुष्पा देवी के रूप में हुई है. जमरानी छोटा कैलाश मार्ग पर पिनरों गांव के पास तेंदुए ने महिला पर हमला किया. जानकारी के मुताबिक महिला मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थी. इसी दौरान उसे तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया. लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ... Read more
10₹ के टिकट में यहां मिलेगी औषधीय पेड़-पौधों की हर जानकारी! वन अनुसंधान केंद्र में ज्ञान का भंडार
पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी. ट्रेनी रेंजर हों या स्कूल में पढ़ने वाले छात्र, अक्सर वे उत्तराखंड के हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में आकर औषधीय पेड़-पौधों की जानकारी लेते हैं. वन अनुसंधान केंद्र औषधीय पेड़-पौधों का हब कहलाता है और यहां कई सारे औषधीय पौधों की अलग-अलग वाटिका भी तैयार की गई हैं. स्कूल में पढ़ने वाले छात्र यहां आकर डायनासोर और जलीय पौधे से लेकर औषधीय पौधों के बारे में जानकारी लेते हैं. वहीं ट्रेनिंग कर रहे रेंजर भी यहां आकर पेड़-पौधों की जानकारी लिया करते हैं. अगर आप भी यहां आकर पेड़-पौधों के बारे में जानकारी लेना चाहते ... Read more
पहाड़ से लेकर मैदान तक…हमेशा मदद को तैयार हल्द्वानी का ‘वंदे मातरम’ ग्रुप
वंदे मातरम ग्रुप के सदस्य शैलेंद्र दानू के साथ कई लोग पहाड़ पहुंच चुके हैं और वे पहाड़ में ऐसी जगहों जा रहे हैं, जहां अत्यधिक ठंड होती है. समूह स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध करा रहा है.
बेहद खास है ये वाटिका, यहां मिलती है हर मर्ज की दवा, तुरंत मिलेगी राहत!
पवन सिंह कुंवर/ हल्द्वानी.उत्तराखंड के हल्द्वानी में स्थित वन अनुसंधान केंद्र में एक ऐसी वाटिका बनाई गई है, जिसमें हर मर्ज का पौधा उपलब्ध है. सिर, पेट, सांस, त्वचा, अस्थि रोग ठीक करने वाले औषधीय पौधे उपलब्ध इस वाटिका में लगाए गए हैं. इस वाटिका में जिसमें शरीर के अलग-अलग अंगों की मर्ज की दवा मिलती है. दुर्लभ वनस्पतियों को संरक्षित करने वाले वन अनुसंधान केंद्र ने एक अलग ही तरह की वाटिका तैयार की है. बकायदा बोर्ड लगाकर लोगों को हर पौधे का नाम और महत्व भी बताया गया है. इन्हें लेने के लिए दूरदराज से लोग पहुंच भी ... Read more
ITI करने में छात्रों की रुचि हुई कम, उत्तराखंड में 52 कॉलेज पर लटके ताले
पवन सिंह कुंवर/हल्द्वानी. ITI करने में छात्रों की रुचि अब लगातार कम दिख रही है. उत्तराखंड के आईटीआई कॉलेज में छात्रों की संख्या का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है. जिस वजह से उत्तराखंड के 52 आईटीआई कॉलेज में ताले लटके हुए हैं, प्रदेश के युवाओं को कौशल बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था यानी ITI कॉलेज खोल युवाओं को कौशल बनाने की कोशिश कर रही है. लेकिन सिस्टम की बेरुखी और संसाधनों के अभाव के चलते प्रदेश में संचालित 52 आईटीआई कॉलेज में ताले लटक चुके हैं. प्रदेश के सभी युवा आईटीआई करने में अपनी ... Read more