Tag: Hindi News

Uttarakhand Board Exams 2023: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी, शिक्षा विभाग और बोर्ड उत्साहित

Uttarakhand Board Exams 2023: उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ गई है. सालो से लगातार गिर रही परीक्षार्थियों की संख्या से चिंतित शिक्षा विभाग और बोर्ड के लिए यह खबर किसी टॉनिक से कम नही है. उत्तराखण्ड बोर्ड में इस बार 16 हजार से अधिक परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ गई है. शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल का मानना है कि, ‘कोरोना काल के बाद अभिभावकों में सरकारी शिक्षा के प्रति विश्वास जगा है. अभिभावकों को कोरोना काल मे प्राइवेट स्कूल में बच्चो की बिना पढ़ाई के भी मोटी फीस देनी थी. ऐसे में जो ... Read more

Nainital High Court Shifting का नैनीताल पर क्या असर पड़ेगा? हजारों लोगों का हो जायेगा पलायन !

November 21, 2022, 18:39 IST News18 UP Uttarakhand Uttarakhand News : हाईकोर्ट शिफ्ट करने का फैसला धामी कैबिनेट ने लिया है. इसका बड़ा असर नैनीताल पर पड़ सकता है. एक साथ बहुत सारी आबादी नैनीताल से पलायन कर जाएगी। इसका असर स्कूलों और बाज़ारों पर पड़ेगा। देखिये ये रिपोर्ट

शिक्षक की विदाई समारोह में शादी जैसा इंतजाम, छात्रों ने गिफ्ट में दी स्कूटी और चांदी की मूर्ति, पार्टी का भी किया इंतजाम

हाइलाइट्स बनारस के इस शिक्षक ने 32 साल एक ही स्कूल में रहकर कई बच्चों का भविष्य बनाया है. राजकीय इंटर कॉलेज कोटाचामी के विद्यार्थियों ने शिक्षक केके शुक्ला को अनूठे अंदाज में विदाई दी. अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में एक शिक्षक को बेहद ही भावुक तरीके से विदाई दी गई है. बनारस के इस शिक्षक ने 32 साल एक ही स्कूल में रहकर कई बच्चों का भविष्य बनाया है. ऐसे में उनके रिटायरमेंट को भी वहां के बच्चों ने यादगार बना दिया. दरअसल सल्ट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज कोटाचामी के विद्यार्थियों ने शिक्षक केके शुक्ला ... Read more

Weather Update: 7 अक्टूबर को बंद रहेंगे नैनीताल के स्कूल, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

हाइलाइट्स नैनीताल जिले में भारी बारिश का रेड एलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट को लेकर डीएम ने जिले के स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. नैनीताल. देहरादून मौसम विभाग द्वारा जिला नैनीताल के लिए 7 अक्टूबर का रेड एलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट के मुताबिक नैनीताल जिले में कल भारी बारिश हो सकती है. भारी बारिश से किसी तरह की जान और माल का नुकसान ना हो इसके लिए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं. इसी कारण नैनीताल के डीएम ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. डीएम के आदेश के मुताबिक शुक्रवार को ... Read more

Nainital: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में शुरू होने जा रही एयर एंबुलेंस सेवा, नार्वे की कंपनी से हुआ करार

हाइलाइट्स 27 सितंबर को सिक्स सिग्मा ने नॉर्वे के हेलिट्रांस कंपनी के सीईओ ओले क्रिश्चियन के साथ दिल्ली में करार किया. इसके अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स, रेस्क्यू ऑपरेशंस, आपदा प्रबंधन और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा. रिपोर्ट : हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के मरीजों को जल्द ही एयर एंबुलेंस की सुविधा मिल सकेगी. दरअसल उत्तराखंड के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां एंबुलेंस का पहुचना मुश्किल है. ऐसे इलाकों में अगर एयर एंबुलेंस की सुविधा शुरू होती है तो यह बड़ी बात होगी. बता दें कि उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कई तरह की समस्याएं हैं, जिनमें स्वास्थ्य संबंधित ... Read more

Uttarakhand News: नेशनल एजुकेशन पॉलिसी इसी महीने होगी लागू, शिक्षा मंत्री रावत ने कहा- बेहतर होगी पढ़ाई

देहरादून. उत्तराखंड में इस साल राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर दी जाएगी. शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस मसले पर बात की. रावत ने उन्हें शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 लागू करने के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित भी किया. इस पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने अपनी सहमति दी है. रावत ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, पीएम-श्री योजना सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. देश में उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां विद्यालयी शिक्षा में एनईपी को लागू कर दिया गया है. इसकी ... Read more