Tag: Local 18
UKPSC: कोचिंग नहीं सेल्फ स्टडी से किया टॉप, सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने वाले वैभव ने रच दिया इतिहास
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा को बुद्धिजीवियों का शहर भी माना गया है. यहां के कई लोगों ने अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है. चाहे वो, आईआरएस श्रद्धा जोशी हो, आईपीएस तृप्ति भट्ट, चाहे वो आईएएस सौम्या गुरुरानी. कई ऐसी शख्सियत है जिन्होंने अल्मोड़ा का नाम ऊंचा किया है. अब इस सूची में अल्मोड़ा के रहने वाले वैभव कांडपाल का भी नाम जुड़ गया है. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित अधिशासी अधिकारी के पेपर में वैभव ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. पहले प्रयास में गौरव ने इस पेपर को निकाला है. गौरव बताते ... Read more
उत्तराखंड के स्कूलों में अब बच्चे पढ़ेंगे राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष की कहानी, तैयार हुई किताबें
सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने साल 2022 में घोषणा की थी कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने पुस्तक तैयार की है. जिन्हें छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक सामाजिक विज्ञान की सहायक पुस्तिका के रूप में पढ़ाया जाएगा.
डांसर श्रद्धा बछेती पहाड़ से जोड़ रही हैं हजारों साल पुरानी डांस विधा
हिना आज़मी/ देहरादून: भारत सिर्फ नदियों के संगम का देश नहीं है बल्कि यहां कई सारी संस्कृतियों के संगम भी देखने के लिए मिलते हैं. हाल ही में उत्तराखंड स्थित विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ मंदिर में देहरादून की अंतर्राष्ट्रीय भरतनाट्यम नृत्यांगना गुरु श्रद्धा बछेती ने 1 घण्टा 27 मिनट तक डांस कर रिकॉर्ड बनाया है. पहाड़ से ताल्लुक रखने वाली श्रद्धा ने भरतनाट्यम में रिकॉर्ड बनाया है. वह लोगों को दक्षिण भारत के प्राचीन और भारत की सबसे पहली डांस विधा दिखा रहीं हैं. भरतनाट्यम वैदिक काल में मंदिरों में अप्सराओं के समूह के माध्यम से किया ... Read more
नैनिताल जाने वाले जरूर पहुंचे यहां, महज 15 मिनट में हूबहू बना देंगे आपकी फोटो
तनुज पाण्डे, नैनीताल- उत्तराखंड की सरोवर नगरी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है. नैनीताल में खूबसूरत नजारों के साथ साथ कई खास चीजें भी मौजूद हैं. आज हम आपको नैनीताल के एक खास शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं. जो मात्र 15 मिनट में ही आपका हुबहू स्केच तैयार कर देगा. हम बात कर रहे हैं नैनीताल के स्केच आर्टिस्ट रमेश गौतम की, जो आपको नैनीताल की सड़कों के किनारे स्केच बनाते दिख जाएंगे. बेहद कम समय में आपका हुबहू स्केच तैयार करके देंगे. रमेश पिछले 7 सालों से नैनीताल में रह रहे हैं. वो यहां अपनी ... Read more
ये है नैनीताल का सबसे पुराना स्कूल, ओलंपिक में जलवा बिखेर चुके हैं यहां से पढ़े विद्यार्थी
तनुज पाण्डे/ नैनीताल: उत्तराखंड का नैनीताल अपनी शिक्षा व्यवस्था के लिए अंग्रेजों के समय से ही जाना जाता है. अंग्रेजों ने यहां कई स्कूल बनवाए थे, जो आज भी नैनीताल में स्थित हैं. आज हम आपको नैनीताल के सबसे पुराने स्कूल के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकूमत में साल 1850 में मिशन स्कूल के नाम पर हुई थी. उस दौर में पूरे कुमाऊं में अंग्रेजी शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए मिशन स्कूल खोले गए थे. इस स्कूल का उद्देश्य भारतीयों को शिक्षा प्रदान करना भी था. कुछ लोगों का मानना था कि इन स्कूलों ... Read more
मां की तकलीफ से मिली प्रेरणा, पहाड़ के बच्चे ने बना दी कमाल की मशीन…अब जाएगा जापान
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.कहते हैं प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती. अगर आपके अंदर ढृढ़ संकल्प व कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति है, तो कुछ भी कठिन नहीं है. ऐसा ही कुछ कर दिखाया है, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले किशन चंद्र ने. छोटी सी उम्र में किशन द्वारा बनाई गई व्हीट एंड ग्रास कटर मशीन को इंस्पायर अवॉर्ड के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया गया है. यह मॉडल अब जापान में प्रदर्शित किया जाएगा. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीकोट गढ़सारी गांव का किशन एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है. उसके पिता मनोज कुमार मजदूरी कर ... Read more
जिम कॉर्बेट से जुड़ा है बैंड स्टैंड का इतिहास, कभी बजा करता था ' कैप्टन राम सिंह का बैंड'
तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल जितना खूबसूरत है, उतना ही समृद्ध नैनीताल का इतिहास है. नैनीताल में ब्रिटिशकाल की अनेकों निशानियां आज भी देखने को मिलती हैं. इन्हीं में से एक है नैनीताल का बैंड स्टैंड (Band Stand Nainital). इसका निर्माण प्रसिद्ध शिकारी जिम कॉर्बेट (Jim Corbett) से जुड़ा हुआ है. नैनीताल के प्रसिद्ध इतिहासकार प्रोफेसर अजय रावत बताते हैं कि जिम कॉर्बेट युवा अवस्था में मुकमा घाटी में जब रेलवे में बतौर फ्यूल इंस्पेक्टर नौकरी करते थे, तो उस दौरान ही साल 1920 में वह नौकरी छोड़कर नैनीताल आए और नैनीताल नगरपालिका के सदस्य बन गए थे. जिम ... Read more
पहाड़ों में आज भी खेती ही आमदनी का जरिया! उगाने से लेकर बेचने तक की मेहनत, फिर मिलते हैं चंद रुपये
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में जहां एक ओर पलायन बड़ी समस्या बना हुआ है, तो वहीं कुछ गांव ऐसे भी हैं, जो कठिन हालातों का भी डटकर सामना कर रहे हैं और सीमित संसाधनों में अपने पारंपरिक पेशे से ही जुड़े हुए हैं. अल्मोड़ा जिले के माल गांव के लोग आज भी खेतीबाड़ी पर ही निर्भर हैं. गांव के लोग आमदनी के लिए खेतों में हरी सब्जियां उगाते हैं. पिछले कई साल से यहां के लोग सब्जियों से अपना रोजगार कर रहे हैं. गांव में उगाई गई हरी सब्जियों को बेचने के लिए यहां के लोग कई ... Read more
मेजर दिग्विजय सिंह होंगे कीर्ति चक्र से सम्मानित, मणिपुर में विद्रोहियों को किया था नेस्तनाबूद
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.इस बार जिन वीर जवानों को कीर्ति चक्र (Kirti Chakra 2024) से सम्मानित किया जाएगा, उनमें एक नाम उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के मेजर दिग्विजय सिंह रावत का भी है. अदम्य साहस के लिए 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के ट्रूप कमांडर मेजर दिग्विजय सिंह रावत (Major Digvijay Singh Rawat) को ’कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया जाएगा. कीर्ति चक्र के लिए नाम जारी होने की सूचना मिलने के बाद से ही मेजर दिग्विजय के परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया है. दिग्विजय सिंह रावत मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट क्षेत्र के ... Read more
अल्मोड़ा के अस्पताल में अब नशा छुड़ाने का इलाज, इस थेरेपी से शुरुआत
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में मेडिकलकॉलेज (Almora Medical College) से संबद्ध बेस अस्पताल में नशा रोगियों का उपचार शुरू हो गया है. यहां मनोचिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया जा रहा है. नशे के आदी व्यक्ति को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित कर उनका उपचार किया जा रहा है. बेस अस्पताल में काफी मरीज आ रहे हैं. अगर 200 मरीजों की ओपीडी रोजाना हो रही है, तो इसमें से 50 मरीज नशे के आदी मिल रहे हैं, जो अपना इलाज कराने के लिए बेस अस्पताल आ रहे हैं. दरअसल, पहाड़ों में नशे के बढ़ते जहर ने हर उम्र ... Read more