Tag: pithoragarh news
सड़क तो बना दी लेकिन इसे जोड़ने वाला पुल बनाना भूल गया विभाग, ग्रामीण 5 साल से परेशान, देखें Video
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की डीडीहाट विधानसभा में हाट-लोधड़ा गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में निर्माणदायी संस्था ने सड़क तो काट दी, लेकिन इस सड़क को दोनों ओर से जोड़ने के लिए विभाग पुल बनाना भूल गया. इससे यह सड़क अब हाथी के दिखने वाले दांतों जैसी हो गई है. इसका फायदा यहां के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. हालत यह है कि इस सड़क में जहां पुल बनना था, वहां लोग नदी में पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं. जबकि स्कूल जाने वाले छात्र जूते हाथ में लेकर नदी को पार ... Read more
उत्तराखंड पुलिस का ऑपरेशन मुक्ति भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों के लिए बना ‘वरदान’, जानें कैसे
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड पुलिस इन दिनों बच्चों को भिक्षावृत्ति से रोकने और उन्हें पढ़ाई की ओर अग्रसर करने की ओर प्रतिबद्ध है, जिसके लिए पूरे राज्य में ही ऑपरेशन मुक्ति चलाया जा रहा है. इसकी थीम ‘भिक्षा नहीं, शिक्षा दें’ के अंतर्गत पहाड़ी जिले चंपावत और पिथौरागढ़ में लगातार पुलिस लोगों को भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जागरूक कर रही है. साथ ही चंपावत पुलिस ने अभी तक 35 ऐसे बच्चों को स्कूल की राह दिखाई है, जो भिक्षावृत्ति और श्रम में लिप्त पाए गए. चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि अभियान तीन चरणों में चल रहा है. ... Read more
Pithoragarh: बारिश से पिथौरागढ़ के ग्रामीण इलाके बेहाल, कहीं डोली में अस्पताल पहुंच रहे मरीज तो…
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में आज भी कई ग्रामीण इलाकों में सड़क नहीं पहुंच पाई है और जहां सड़क पहुंच गई है. उन इलाकों में बरसात के बाद सड़क की हालत खस्ता हो चुकी है, जिसका खामियाजा यहां रह रहे ग्रामीण उठा रहे हैं. हालात यह हैं कि सड़क मार्ग बंद होने से मरीजों को डोली के सहारे अस्पताल पहुंचाया जाता है. जबकि इमरजेंसी में तत्काल इलाज न मिल पाने के कारण यह कई बार जानलेवा भी साबित हुआ है. बरसात के बाद बंद पड़े ग्रामीण मार्ग न खुलने से बच्चों को स्कूल जाने में ... Read more
धारचूला: न कॉपी, न किताब और न स्कूल ड्रेस, आपदा प्रभावित खोतिला गांव के बच्चों का क्या होगा भविष्य?
हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के खोतिला गांव में कुदरत के बरसाए कहर को 10 दिन से ज्यादा समय हो गये हैं. यहां आई आपदा में बेघर हुए लोग धारचूला के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक हॉल में रहने को मजबूर हैं. पीड़ितों का सारा सामान मलबे में दब गया है और अब उनके पास रहने की जगह नहीं बची है. स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉल में 50 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं. इनमें 36 बच्चे ऐसे हैं, जो स्कूल पढ़ने तो जा रहे हैं, लेकिन उनके पास न कॉपी है, न किताबें हैं और न ही ... Read more
उत्तराखंड: अब 3 साल की मासूम को मां की गोद से उठा ले गया गुलदार, चैंकाने वाले हैं हमले में मौत के आंकड़े
हाइलाइट्स बच्ची को पीठ में बैठाकर किचन की तरफ जा रही थी मां बच्ची को झपटकर ले गया गुलदार आए दिन गुलदार के हमले से परेशान हैं प्रदेशवासी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लगातार गुलदार का हमला बढ़ता जा रहा है. आए दिन गुलदार लोगों पर हमले करता है. गुलदार के हमले में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. शनिवार को गुलदार के हमले ने एक मां से हमेशा के लिए उसकी बच्ची को दूर कर दिया. पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में शनिवार की शाम गुलदार, महिला के हाथ से उसकी तीन साल की बच्ची को झपटकर उठा ले गया. ... Read more
चंपावत हादसे के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट, पिथौरागढ़ के 178 जर्जर स्कूलों में अब नहीं बैठेंगे बच्चे
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के चंपावत में बाथरूम की छत गिरने से हुई छात्र की मौत के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है. जबकि सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शिक्षा के मंदिरों की हालत लंबे समय से खराब है. जिले में 178 ऐसे विद्यालय हैं, जिनके भवन जर्जर हालत में हैं. इन भवनों को अब चिह्नित कर गिराया जाएगा. तब तक ऐसे विद्यालयों में छात्र पढ़ाई नहीं करेंगे. यही नहीं, पिथौरागढ़ जिले के सरकारी विद्यालय कई सालों से मरम्मत की राह देख रहे हैं. जनपद के विद्यालयों की हालत यह है कि कहीं छत से पानी टपक रहा है, ... Read more