Tag: pithoragarh news
सिर्फ 1075 बाकी…! क्या कुछ वर्षों में खत्म हो जाएगी यह दुर्लभ जनजाति
पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में आदिम राजी जनजाति सदियों से रहती है. लेकिन इस जनजाति पर अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है. राज्य में अब राजी जनजाति के अब सिर्फ 249 परिवार ही बचे हैं. तीनों जिलों में इस जनजाति के सिर्फ 1075 लोग ही जीवित हैं. भयंकर गरीबी और पिछड़ेपन के कारण इस जनजाति के ज्यादातर लोग समय से पहले ही दुनिया को अलविदा कहने को मजबूर हैं. राजी जनजाति की औसत आयु 55 साल से भी कम आंकी गई है. यही वजह है कि उत्तराखंड हाईकोर्ट को भी इस मामले का संज्ञान ... Read more
13 साल…..16 करोड़…..हुआ बर्बाद, प्रशासन का आया ज्ञान ! पिथौरागढ़ का इंजीनियरिंग कॉलेज पुरानी जगह हुआ शिफ्ट
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. तस्वीरों में जिसे आप देख रहे हैं यह है पिथौरागढ़ का एकमात्र सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन, और इसे बनाने में 16 करोड़ खर्च किया है किया गया है फिलहाल यहां न कोई छात्र हैं और न ही इसका कोई पालनहार . करोड़ों रुपये किस तरह बहाए जाते हैं ये इसका जीता जागता उदाहरण हैं. अब बात करते हैं कि आखिर इसकी यह हालत हुई कैसे? दरअसल सीमांत जिले पिथौरागढ़ में 13 साल पहले शुरू हुए इंजीनियरिंग कॉलेज का उस समय जिसका अपना कोई भवन नहीं था और यह जीआईसी स्कूल के भवन में संचालित किया जाता था, ... Read more
इस स्कूल में बना छोलिया डांस का सबसे युवा ग्रुप ! छात्रों ने उठाया संस्कृति को आगे बढ़ाने का जिम्मा
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. उत्तराखंड का जाना-माना पारंपरिक डांस है छोलिया.जिसकी डिमांड आजकल विशेष आयोजनों में काफी ज्यादा बढ़ने लगी है. छोलिया डांस उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में देखने को मिलता है जो प्राचीन समय से चले आ रहा है. एक समय ऐसा भी आ गया था कि इस विधा को लोग भूलने लगे थे और छोलिया डांस का प्रभाव कम हो गया था . छोलिया डांस को आगे बढ़ाने के तमाम प्रयास हुए जिसका असर यह हुआ कि आज छोलिया डांस अपने अस्तित्व में आ गया है और अब नई पीढ़ी भी इस डांस को सीख रही है. हम बात कर ... Read more
पहाड़ के मोटे अनाजों को खरीदेगी एसएसबी, सीमांत के किसानों को मिलेगी मदद
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. पूरे देश में इन दिनों मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने और उनका ज्यादा उपयोग करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. उत्तराखंड की बात करें तो यहां स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील में भी मोटे अनाजों को प्रमुख रूप से शामिल किया है. ऐसे में देखा जाए तो मोटे अनाजों जैसे मड़वा, ज्वार, बाजरा चना आदि चीजों की डिमांड भी काफी बढ़ती जा रही है. अगर किसान बंधु इन चीजों की व्यापक रूप से खेती करें तो यह उनकी आजीविका को निश्चित रूप से बड़ा सकता है. पहाड़ी जिलों की बात करें तो ... Read more
तेंदुए का ऐसा आतंक नहीं देखा होगा, इंसानों पर हो रहे हमले से ग्रामीणों में ख़ौफ
हिमांशु जोश/पिथौरागढ़. पिथौरागढ़ जिले की गंगोलीहाट तहसील में गुलदार/तेंदुए के आतंक से लोग परेशान हैं. इस इलाके में लगातार गुलदार के इंसानों पर हो रहे हमले से ग्रामीण ख़ौफ में है. यहां एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है जिसके बाद वन विभाग अभी तक इसी गांव से 2 गुलदार पकड़ चुका है. फिर भी इस इलाके में गुलदार सक्रिय है और लगातार आबादी के आसपास देखा जा रहा है. यहां के ग्रामीणों ने गुलदार को आदमखोर घोषित कर जान से मारने की मांग की है और वन विभाग के खिलाफ सड़कों में उतर कर प्रदर्शन भी किया है और ... Read more
विभाग ने बंद किया 123 साल पुराना सरकारी स्कूल, ग्रामीणों ने जबरन खुलवाया
जिले में सिर्फ सिरपोली ही नहीं और भी ऐसे कई स्कूल हैं जहां शिक्षा विभाग समय के साथ ना तो इन विद्यालयों के भवन सुधार पाया है और ना ही यहां की शिक्षा व्यवस्था को, जिससे आज पहाड़ों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना एक बड़ी चुनौती बन गया है.
पहले से ही शिक्षकों की कमी से जूझ रहे पिथौरागढ़ में जिले से बाहर हुए ट्रांसफर, कैसे सुधरेंगे हालात?
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. पहले ही से हमेशा शिक्षकों की कमी का सामना पिथौरागढ़ जिले ने किया है, और इसकी गंभीरता अब और बढ़ गई है क्योंकि कई शिक्षक अन्य जिलों में ट्रांसफर हो गए हैं. इसका सीधा प्रभाव छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है. जिले में शिक्षा विभाग के अन्य जनपदों से शिक्षकों की भर्ती के बिना अद्यतित किये जाने से, इस विषय पर विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. पिथौरागढ़ के मुख्य शिक्षा अधिकारी एच एस जुकरिया ने बताया कि ट्रांसफर के संबंध में ... Read more
गजब: एक के पिता मजदूर…तो दूसरा खुद करता है मजदूरी, मेरिट में आए दोनों छात्र
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़: मेहनत और लगन के आगे सुख-सुविधाएं मायने नहीं रखतीं… इस बात को पिथौरागढ़ के ग्रामीण इलाकों के दो होनहारों ने सिद्ध कर दिखाया है. गरीबी में जीवन यापन कर रहे दो छात्र जीवन सिंह राणा और देवेंद्र बिष्ट ने उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में प्रदेश की मेरिट में स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है. इन दोनों ने उनको भी आइना दिखाया है, जो सुविधायुक्त शिक्षा के लिए पहाड़ों से पलायन कर जाते हैं. जीआईसी बिर्थी के छात्र जीवन सिंह राणा ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 94.60 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में 22वां स्थान प्राप्त किया है. वहीं ... Read more
उत्तराखंड के इस मंदिर में बच्चों के अलावा किसी और का जाना मना, शिक्षा के लिए करते हैं पूजा
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. उत्तराखंड में अनेक प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, इसीलिए इसको देवभूमि भी कहा जाता है. यहां के पहाड़ी इलाकों में देवी-देवताओं की पूजा की जाती है. हर गांव के अपने अलग इष्टदेव होते हैं. यहां अनेकों अद्भुत प्राचीन मंदिर हैं. इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिनकी बनावट हैरत में डाल देती है. आज बात करते हैं ऐसे मंदिर की जहां सिर्फ बच्चे ही पूजा कर सकते हैं. इस मंदिर में बड़े उम्र वाले लोगों का प्रवेश वर्जित है. यह मंदिर सीमांत जिले पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के चीन सीमा के नजदीक दांतू गांव में है. इस मंदिर में शिक्षा ग्रहण करने ... Read more
Uttarakhand: पिथौरागढ़ में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, जानें आगे का प्लान
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में अभिवावकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निजी स्कूलों के खिलाफ मनमाने तरीके से उनकी जेब का भार बढ़ाने का आरोप लगाते हुए निजी स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, अभिवावकों के अनुसार स्कूल अन्य पब्लिकेशन की कॉपी-किताबें खरीदने का दबाव तो बना ही रहे हैं साथ ही अब री-एडमिशन के नाम पर भी कई स्कूल फीस मांग रहे है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. जिसके विरोध में तमाम संगठन और अभिभावक गांधी चौक में पिछले कई दिनों से धरने में बैठें हैं और निजी स्कूलों ... Read more