Tag: pithoragarh news
पिथौरागढ़ में बंद हुआ 123 साल ये पुराना स्कूल, ग्रामीणों ने फिर से खुलवाया
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में स्थित गांवों से पलायन थमने का नाम नहीं ले रहा है. वजह है कि आज तक राज्य के पहाड़ी जिलों के गांवों में मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं. एक तरफ जहां पूरा देश समय के साथ तरक्की कर रहा है, वहीं उत्तराखंड के ग्रामीण इलाके ठीक इसके विपरीत बदहाल होते जा रहे हैं. किसी भी क्षेत्र में विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार महत्वपूर्ण है लेकिन इसमें सबसे जरूरी चीज है शिक्षा, जो इस आधुनिकता के दौर में सबसे जरूरी है. अब उत्तराखंड में विडंबना यह है कि यहां ... Read more
औषधीय गुणों की खान है ये पहाड़ी फल, डायबिटीज-हार्ट की बीमारी का पक्का इलाज! BP भी करेगा कंट्रोल
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड में एक खास पहाड़ी पाया जाता है. यह फल कुमाऊंनी में घिंगारु, गढ़वाली में घिंघरु और नेपाली में घंगारु के नाम से मशहूर है. छोटे-छोटे लाल सेब जैसे दिखने वाले घिंघरु के फलों को हिमालयन रेड बेरी, फायर थोर्न एप्पल या व्हाइट थोर्न भी कहते हैं. इसका वानस्पतिक नाम पैइराकैंथा क्रेनुलाटा है, जो कि पहाड़ों में खूब पाया जाता है. इसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन घिंगारु का पौधा चमत्कारी गुणों से भरपूर है. दिल्ली के विज्ञान शोध परिषद विश्वविद्यालय द्वारा किए गए शोध में यह पता चला था कि दर्द निवारक दवा बनाने ... Read more
अंधविश्वास के खिलाफ चलाया अभियान…बच्चों को समझाया जा रहा धर्म और विज्ञान में फर्क, पढ़ें डिटेल
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. अक्सर अंधविश्वास के चलते तमाम अमानवीय कृत्य करते हुए कई घटनाएं सामने आते रहती हैं, जिससे एक सभ्य समाज की कल्पना में बुरा असर पड़ता है. इसे जड़ से खत्म करने के तमाम प्रयास भी हो रहे हैं और ये प्रयास देखने को भी मिले हैं. उत्तराखंड के सीमावर्ती सुदूर जिले पिथौरागढ़ में जहां के स्कूली बच्चों को धर्म, अंधविश्वास और विज्ञान में फर्क समझाया जा रहा है. इस अभियान का मकसद है कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़े और वह अंधविश्वास की चपेट में न आएं.उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित इस विज्ञान ... Read more
पिथौरागढ़ की बेटी के मुक्के का दम देख दुनिया हैरान, तीसरी बार एशियन चैंपियन बनी निकिता
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड राज्य के नौनिहालों ने कजाकिस्तान में हुई जूनियर एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अपना दम खम दिखाया है. राज्य के सीमावर्ती सुदूर जिले पिथौरागढ़ से पांच नौनिहाल कजाकिस्तान में हुए मुकाबले के लिए चयनित किए गए थे. इन पांचों ने इस प्रतियोगिता में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन दिखाते हुए भारत के लिए पदकों की झड़ी लगा दी. इन सब के बीच एक उभरती सितारा रहीं हैं निकिता चंद (Nikita Chand Pithoragarh). 60 किलो वजन में यूथ चैंपियन बनीं निकिता कजाकिस्तान में आयोजित जूनियर एंड यूथ एशियाई चैंपियनशिप के लिए निकिता चंद को भारतीय टीम में चुना गया था. ... Read more
NDA टॉपर शिवराज सिंह पछाई पहुंचे अपने गांव, गांव वालों ने आरती उतार मनाया जश्न
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. एनडीए प्रवेश परीक्षा (NDA 2023 Results) में भारत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकास खंड मुनस्यारी के ग्राम पंचायत क्वीरी जीमिया निवासी शिवराज सिंह पछाई (Shivraj Singh Pachhai NDA Topper 2023) परीक्षा पास करके अपने गांव पहली बार पहुंचे. जिस पल को गांव वालों ने एक त्योहार की तरह शिवराज और उसके परिवार की पूजा करके मनाया. ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े बजाते हुए नाच-गाने के साथ शिवराज को उसके घर से स्वागत करते हुए विद्यालय लेकर आए. इसी स्कूल से शिवराज ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की थी. शिवराज सिंह पछाई के टॉपर बनने के बाद इस ... Read more
इस शख्स के बिना अधूरी है पिथौरागढ़ की रामलीला, 25 सालों से कर रहे हैं तबला वादन
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़.पहाड़ों में इन दोनों रामलीला का जोर है. रामलीला को सफल बनाने के लिए सभी लोग तन मन धन से अपना सहयोग करते हैं. पर्दे के आगे कलाकार अपना अभिनय दिखाकर जनता को मनोरंजन से तो जोड़ते ही हैं लेकिन असली भूमिका निभाते हैं पर्दे के पीछे रहने वाले लोग, जो इस पूरी रामलीला को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. आज ऐसे ही शख्स के बारे में हम बात कर रहे हैं जिनके बिना रामलीला अधूरी ही लगती है और वो शख्स हैं संगीत के मास्टर भुवन पांडे. भुवन पांडे रामलीला में तबला वादक का काम ... Read more
टीचर के साथ ही गजब के मेकअप आर्टिस्ट भी हैं योगेश, रामलीला के किरदारों में फूंक देते हैं जान
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़.पहाड़ों में इन दोनों रामलीला का जोर है. रामलीला को सफल बनाने के लिए सभी लोग तन मन धन से अपना सहयोग करते हैं. पर्दे के आगे कलाकार अपना अभिनय दिखाकर जनता को मनोरंजन से तो जोड़ते ही हैं लेकिन असली भूमिका निभाते हैं पर्दे के पीछे रहने वाले लोग, जो इस पूरी रामलीला को सफल बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं. 25 सालों से कर रहे हैं मेकअपआज ऐसे ही शख्स के बारे में हम बात कर रहे हैं जो पिछले 25 सालों से रामलीला में अभिनय करने वाले लोगों का मेकअप कर रहे हैं. हम ... Read more
PM नरेंद्र मोदी के स्वागत की जबरदस्त तैयारी! 5 KM तक दिखेगी कुमाऊं की संस्कृति, 1000 छोलिया कलाकार पहुंचे पिथौरागढ़
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया है. यहां पहाड़ की संस्कृति से जुड़ी चीजों की चित्रकारी से दीवारें रंगी गई हैं, तो वहीं कुमाऊं की संस्कृति की झलक पीएम मोदी (PM Modi Pithoragarh Visit) तक पहुंचाने के लिए कुमाऊं भर से महिलाओं के साथ ही यहां के सभी छोलिया कलाकारों को बुलाया गया है. 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए एक हजार छोलिया डांसर इकट्ठा हुए हैं. वहीं कुमाऊं के जिलों की महिलाओं के झोड़ा चांचरी ग्रुप भी प्रधानमंत्री के स्वागत ... Read more
पिथौरागढ़ के योगाचार्य का कमाल…शीर्षासन में हनुमान चालीसा पाठ कर बनाया विश्व रिकॉर्ड, देखें Video
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ शहर में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं निकलकर विश्व स्तर तक पहुंच चुकी हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. यहां के रहने वाले योगाचार्य विजय प्रकाश जोशी ने एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इस बार उन्होंने यह रिकॉर्ड शीर्षासन करके सबसे कम समय में हनुमान चालीसा का पाठ पूरा कर अपने नाम किया है. दरअसल विजय ने सिर के बल पर एक मिनट 40 सेकंड में हनुमान चालीसा का पाठ पूरा किया है. जबकि उनकी इस उपलब्धि को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है. बता दें ... Read more
पिथौरागढ़ के इन इलाकों में गुलदार का आतंक, 4 साल की मासूम को बनाया निशाना
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़.पिथौरागढ़ जिले में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. इन दिनों गुलदार के आतंक से पहाड़ के लोग दहशत में हैं.आए दिन गुलदार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. पिथौरागढ़ मुख्यालय सहित डीडीहाट, बेरीनाग में भी इन दिनों गुलदार का आतंक छाया हुआ है. कुछ समय पहले ही बेरीनाग के चचरेती गांव में गुलदार 4 साल की बच्ची को उठा ले गया. यहां रहने वाले शंकर दत्त की 4 साल की बेटी राखी घर के आंगन में खेल रही थी. रात करीब साढ़े आठ बजे घर के पास ही झाड़ियों में छिपे गुलदार ने घात ... Read more