आर माधवन संग शूटिंग कर रहीं कंगना रनौत, आने वाली है Tanu Weds Manu 3?


Agency:News18 Uttarakhand

Last Updated:

Haldwani: उत्तराखंड बोर्ड का 12वीं का इकोनॉमिक्स का पेपर 19 मार्च को है. इसे तैयार करते समय एक्सपर्ट की ये सलाह मानेंगे तो न केवल पेपर बढ़िया होगा बल्कि स्ट्रेस भी कम हो जाएगा. फटाफट नोट कर लें ये काम के टिप्स….और पढ़ें

X

परीक्षा देते छात्र 

हाइलाइट्स

  • इकोनॉमिक्स में डायग्राम की प्रैक्टिस करें.
  • पुराने प्रश्नपत्र हल करें, पैटर्न समझें.
  • महत्वपूर्ण चैप्टर: आय, रोजगार, उत्पादन, लागत.

हल्द्वानी. उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो रही हैं. छात्र परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं. ज्यादातर स्टूडेंट्स परीक्षा को लेकर तनाव में आ जाते हैं और उन्हें समझ नहीं आता कि अंतिम दिनों में कैसे तैयारी करें, क्या पढ़ें जिससे वे अच्छा स्कोर कर सकें. इसी क्रम में 12वीं का इकोनॉमिक्स का एग्जाम 19 मार्च को है. उत्तराखंड के हल्द्वानी के गांधी इंटर कॉलेज के इकोनॉमिक्स की टीचर चंद्र प्रभा जोशी ने इकोनॉमिक्स के पेपर को लेकर लोकल 18 से कुछ खास टिप्स शेयर कीं, जो छात्रों के काम आ सकती हैं.

ऐसे तैयार करें इकोनॉमिक्स
उन्होंने कहा कि इकोनॉमिक्स सब्जेक्ट की एक खासियत ये है कि इसमें डायग्राम बेस्ड सवाल काफी पूछे जाते हैं लेकिन अक्सर छात्र इनसे बचने की कोशिश करते हैं. प्रभा जोशी ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि वे हर चैप्टर के महत्वपूर्ण डायग्राम को बार-बार प्रैक्टिस करें. डायग्राम सही तरीके से समझने और बनाने पर आपके अंक बढ़ सकते हैं. अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं आ रहा है, तो अगर आप वहां पर उसका डायग्राम बना देंगे, तो आपको कुछ अंक मिल सकते हैं.

पुराने पेपर हल करें
वे आगे बताती हैं कि पिछले कुछ सालों के प्रश्नपत्रों को हल करना परीक्षा की तैयारी के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. इससे न केवल छात्रों को पेपर का पैटर्न समझने में मदद मिलती है बल्कि यह भी पता चलता है कि कौन-कौन से चैप्टर से ज्यादा सवाल पूछे जा सकते हैं. साथ ही टाइम मैनेजमेंट भी होता है. बच्चे समय सीमा में पेपर कंप्लीट कर सकते हैं.

इन टॉपिक पर दें विशेष ध्यान
शिक्षक प्रभा जोशी ने बताया कि इकोनॉमिक्स में आय तथा रोजगार का सिद्धांत, उत्पादन तथा लागत, राष्ट्रीय आय चेप्टर बेहद महत्वपूर्ण हैं. इन्हें अच्छे से तैयार कर लें. अगर आप इन सभी चेप्टर को अच्छे से तैयार कर लेंगे तो आपको जरूर अच्छे अंक मिल सकते हैं. इसके अलावा रोज सुबह पढ़ने वाले चैप्टर रात में रिवाइज करके ही सोएं.

homecareer

इकोनॉमिक्स की तैयारी में बड़े काम के साबित हो सकते हैं ये टिप्स, कर लें नोट

By