Month: November 2021
बच्चों ने स्कूलों के खोलने को लेकर सांसदों से लगाई गुहार, अपनी मांगों की सूची सौंपी
बच्चों ने महामारी के दोरान आई चुनौतियों को लेकर अपने अनुभव साझा किए नई दिल्ली : विश्व बाल दिवस (World Children’s day) के मौके पर बच्चों के एक समूह ने शनिवार को स्कूलों (Schools) को सुरक्षित ढंग से खोलने और डिजिटल फासले (डिजिटल डिवाइड) (Digital Divide) जैसे विषय पर सांसदों (MPs) के समक्ष अपनी मांगों की सूची रखी.‘पार्लियामेंटियन्स ग्रुप फॉर चिल्ड्रेन’ (पीजीसी) ने डिजिटल बाल संसद का आयोजन किया जिसमें पीजीसी (PGC) के प्रमुख गौरव गोगोई एवं इसके संयोजक संजय जायसवाल और हिना गावित समेत 35 सांसद शामिल हुए. देश के 16 राज्यों के 1500 बच्चों का प्रतिनिधित्व करते हुए 14 बच्चों ... Read more
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में तमाम पदों पर निकली भर्तियां, जल्द शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जॉब्स 2021: बैंकिंग में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) की तरफ से अच्छी खबर है. सेंट्रल बैंक ने सिक्योरिटी ऑफिसर, रिस्क मैनेजर, डाटा साइंटिस्ट और इनकम टैक्स ऑफिसर समेत 115 पदों पर भर्तियां निकाली हैं. बैंक ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन की प्रक्रिया आगामी 23 नवंबर से शुरू हो जाएगी. संबंधित स्ट्रीम में डिग्री/डिप्लोमा और अनुभव हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. कितने पदों पर निकली ... Read more
लाखों की नौकरी छोड़कर उत्कर्ष कुमार ने चुनी यूपीएससी की राह, जानें किस तरह हासिल की सफलता
IAS टॉपर उत्कर्ष कुमार की सफलता की कहानी: यूपीएससी की तैयारी के वक्त अगर कोई कैंडिडेट सही दिशा में प्रयास करता है तो सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. आज आपको यूपीएससी परीक्षा (UPSC 2020) में सफलता प्राप्त करने वाले उत्कर्ष कुमार (Utkarsh Kumar) की कहानी बताएंगे. उत्कर्ष ने सालाना 29 लाख रुपये के पैकेज की नौकरी छोड़कर सिविल सेवा में आने का फैसला किया. उन्होंने बेहतर रणनीति की बदौलत दूसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 55 हासिल कर अपना सपना पूरा कर लिया. आज आपको बताएंगे कि आखिर किस तरह उत्कर्ष ने यूपीएससी का सपना पूरा कर ... Read more
छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन ने मेडिकल स्पेशलिस्ट के सैकड़ों पदों पर निकाली भर्तियां
सीजीपीएससी नौकरियां 2021: छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने मेडिकल स्पेशलिस्ट (Medical Specialist) के 641 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कमीशन के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 10 दिसंबर 2021 है. इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन भर्ती परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इस भर्ती के बारे में विस्तार से जान लेते हैं. भर्ती से संबंधित जरूरी तारीखें ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 11 नवंबर 2021 आवेदन की अंतिम तारीख- 10 दिसंबर ... Read more
केरल: कोच्चि स्कूल ने छात्रों के लिए लिंग-तटस्थ वर्दी अपनाया
केरल के एर्नाकुलम जिले के वलयनचिरंगारा में एक सरकारी निचले प्राथमिक विद्यालय द्वारा की गई एक पहल ने अपने सभी छात्रों के लिए एक समान वर्दी की शुरुआत के साथ लिंग तटस्थता के लिए आगे का रास्ता दिखाया है। नीति को पहली बार 2018 में तत्कालीन प्रधानाध्यापिका सी राजी ने पेश किया था, जिन्होंने स्कूल प्रबंधन समिति और माता-पिता शिक्षक समिति से अनुमोदन के बाद इस निर्णय को लागू किया था। उसने कहा, जैसा कि द्वारा उद्धृत किया गया है वर्षों“लिंग समानता मुख्य विषय था जब हम स्कूल में लागू करने के लिए कई कारकों के बारे में बात कर ... Read more
“हम एक गैस चैंबर बन गए हैं”: धुंध से ढकी दिल्ली में घुटती जिंदगी
58 वर्षीय भजन लाल ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि प्रदूषण ने उनके गले को बुरी तरह प्रभावित किया है. उन्होंने कहा, “मेरी आंखें चुभती हैं … मेरे फेफड़े प्रभावित होते हैं, जिससे सांस लेने में समस्या होती है. बलगम मेरी छाती में जमा हो जाता है.” दिल्ली को एयर क्वालिटी के लिए लगातार दुनिया की सबसे खराब राजधानी का दर्जा दिया गया है. जब यहां प्रदूषण का स्तर बढ़ जाजा है तब स्मॉग के चलते सड़कों पर दृश्यता का स्तर भी गिर जाता है. यह दृश्यता को 50 मीटर तक सीमित कर देता है. PM2.5 स्तर के पॉल्यूटेंट ... Read more
छोटे कस्बों में रहकर कैसे करें यूपीएससी की तैयारी? हिमांशु गुप्ता से जानें महत्वपूर्ण टिप्स
IAS टॉपर हिमांशु गुप्ता की सफलता की कहानी: अगर आप सिविल सेवा में बेहतर रणनीति से तैयारी करें, तो देश के किसी भी कोने में बैठकर सफलता प्राप्त कर सकते हैं. आज आपको यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में ऑल इंडिया रैंक 139 हासिल कर आईएएस बनने वाले हिमांशु गुप्ता (Himanshu Gupta) की कहानी बताएंगे. उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के छोटे से कस्बे के रहने वाले हिमांशु ने कड़ी मेहनत की बदौलत लगातार तीन बार यूपीएससी परीक्षा पास कर अनोखा रिकॉर्ड बना दिया. उनकी कहानी हमें बताती है कि किसी भी गांव या कस्बे में रहकर भी यूपीएससी जैसी ... Read more
उत्तराखंड के डिग्री कॉलेजों में सीटों का संकंट, इधर लचर सिस्टम से कराह रहे पहाड़ के स्कूल-कॉलेज
देहरादून/बागेश्वर. उत्तराखंड का शिक्षा विभाग अपनी और छात्रों की मुश्किल को लेकर सुर्खियों में आ गया है. बड़ी खबर यह है कि इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में ऐसे छात्रों की संख्या काफी ज़्यादा है, जो अच्छे नंबरों या प्रतिशत के साथ पास हुए हैं, तो सरकारी कॉलेजों में इनके प्रवेश को लेकर संकट खड़ा हो गया है. दूसरी तरफ, पहाड़ के स्कूल और कॉलेज अपनी समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर पक्षपात और नाइंसाफी के आरोप लगा रहे हैं. यहां प्राथमिक विद्यालय से लेकर महाविद्यालय तक के छात्र ज़िला मुख्यालय पहुंचकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, ... Read more
JNU पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट आउट, ऑनलाइन इस तरह देखें अपना रिजल्ट
जेएनयूईई 2021: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) पीएचडी एंट्रेंस टेस्ट (JNUEE) 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया है. अगर आपने भी JNUEE 2021 की यह परीक्षा दी थी तो आप अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए आपको यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. आइए जानते हैं किस तरह आप चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट. इस तरह देख सकते हैं अपना रिजल्ट सबसे पहले आपको जेएनयू की वेबसाइट https://jnuee.jnu.ac.in/ पर जाना होगा. यहां होम पेज पर आपको Phd Entrance Exam Result 2021 लिखा मिलेगा. इस लिंक पर क्लिक करने ... Read more
‘इस्तीफों से फर्क़ नहीं पड़ता’, J&K में कांग्रेस के 20 वरिष्ठ नेताओं के त्यागपत्र पर बोले MLA लक्ष्मण सिंह
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के कई नेताओं ने दिया इस्तीफा इंदौर: जम्मू और कश्मीर में कांग्रेस के 20 नेताओं के इस्तीफे के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है. वहीं इस मामले पर कांग्रेस के विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा है कि कोई भी इतना जरूरी नहीं है. कोई इस्तीफा देता है या पार्टी छोड़ देता है, ये चीजे पार्टी को प्रभावित नहीं करतीं. यह भी पढ़ें गुरुवार को एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि आपदा में ही अवसर पैदा होते हैं. 20 लोगों के इस्तीफे के बाद हो सकता है कि 20 और लोग मिल जाए. मेरा ... Read more