Month: September 2022
अंकिता मर्डर केस में मां का फूटा गुस्सा- बोलीं- आखिरी बार चेहरा भी नहीं देख पाई
अंकिता हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में प्रशासन में हड़कंप मचा है. परिवार ने अंकिता की हत्या को लेकर शासन-प्रशासन पर ये बड़े सवाल उठाए हैं. इस बीच अस्पताल भर्ती अंकिता भंडारी की मां का ग़ुस्सा फूटा है. मुझे बीमार बताकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया. उन्होंने अस्पताल से घर रवाना होने से पहले कहा कि मुझे गांव से लाए लेकिन मेरी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया. इतनी क्या जल्दी थी. पूरे घटनाक्रम को मुझसे छिपाया गया और वो अंतिम बार बेटी का चेहरा नहीं देख पाईं.. वहीं इस मुद्दे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है ... Read more
CUET PG Result 2022 LIVE updates: Results to be declared today
The National Testing Agency (NTA) will declare CUET-PG results on 26 September, Monday by 4 pm, said UGC Chairman M Jagadesh Kumar. Candidates can check the exam result on its official website—cuet.nta.nic.in. The CUET-PG exam was conducted between September 1 and 11 in two shifts–Morning (10 am to 12 pm) and afternoon (3 pm to 5 pm). The provisional answer key was released on September 16 to 18, 2022, while September 18 was the last date to raise objections. 26 Sep 2022, 08:44:24 AM IST CUET PG Result 2022: What is the marking scheme? Each question carries 4 marks. Hence, ... Read more
MP: भरी क्लास में शिक्षक ने आदिवासी छात्रा से गंदी यूनिफॉर्म उतरवाया, अंडरगारमेंट में घंटों रखा खड़ा
जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त ने शिक्षक त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है. शहडोल: मध्य प्रदेश में 10 साल की आदिवासी छात्रा से अन्य छात्राओं के सामने कथित तौर पर अपनी गंदी यूनिफॉर्म उतारने के लिए कहने पर एक स्कूल शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है. एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. शहडोल जिले के जयसिंहनगर ब्लॉक के जन शिक्षा केंद्र पौड़ी के तहत शासकीय प्राथमिक स्कूल बरा टोला में शुक्रवार को हुई इस घटना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, ... Read more
Weather Update: सोमवार तक दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होती रहेगी बारिश, पहाड़ी राज्यों में IMD का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के बुलेटिन में कहा गया है कि, राजधानी में रविवार को भी बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (हिंडन वायु सेना अड्डा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुई. आईएमडी द्वारा साझा किए आंकड़ों के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में शनिवार के लिए भी ‘येलो’ अलर्ट जारी किया था. इस दिन दिल्ली ... Read more
अंकिता की हत्या से सदमे में परिवार, कहा- बेहद होनहार थी बच्ची, गरीबी के चलते कर रही थी रिज़ॉर्ट पर नौकरी
हाइलाइट्स अंकिता भंडारी की हत्या की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम पसरा है. परिवार के मुताबिक, वह एक होनहार छात्रा थी. उसने 12वीं क्लास में 88% अंक हासिल किए थे. उसकी बुआ ने बताया कि घर की गरीबी देखकर ही वह रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर रही थी. देहरादून. कौन जानता था कि यह उसकी पहली और आखिरी नौकरी होगी… 19 साल की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की चाची किसी तरह अपनी आंसू रोककर यह कहती हैं. इस लड़की का शव शनिवार को ऋषिकेश में चीला नहर से निकाला गया था. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ... Read more
VIDEO : यूपी के बीजेपी विधायक सदन में खेल रहे ‘तीन पत्ती’ और ‘चबा रहे तंबाकू’, विपक्ष का आरोप
राष्ट्रीय लोकदल ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें राकेश कुमार गोस्वामी जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हेडफोन पहने हुए दिख रहा है और अपने स्मार्टफोन पर ताश का खेल खेलता नजर आ रहा है. राष्ट्रीय लोकदल ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ” विधानसभा में तीन पत्ती का गेम खेलने वाले ये महाशय महोबा के भाजपा विधायक हैं…सदन के प्रति इनकी कर्मठता और जनता की समस्याओं को लेकर आए माननीय विधानसभा सदस्यों के प्रति इनकी मानसिकता का उदाहरण है इनका कृत्य! जनसेवा के प्रति ये है भाजपा के जनप्रतिनिधियों का चाल, चेहरा और ... Read more
UP : बदायूं में तीसरी क्लास की बच्ची को स्कूल प्रिंसिपल ने दिखाया अश्लील वीडियो, मामला दर्ज
पुलिस ने बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के हवाले से बताया कि मामला बीते 15 सितंबर का है. बदायूं : उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) में तीसरी क्लास की बच्ची को स्कूल प्रिंसिपल द्वारा अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है. जिले में संचालित एक प्राइवेट स्कूल (Private School) के प्रिंसिपल (Principal) ने तीसरी क्लास की एक छात्रा को कथित तौर पर अश्लील वीडियो और तस्वीरें दिखायीं, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी . पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ... Read more
वीडियो: स्कूल बस से धुंआ उठने के बाद पानी भरे सड़क पर खिड़की से कूदे बच्चे, लोग भी दौड़ पड़े
फतेहाबाद (हरियाणा): हरियाणा के सिरसा जिले के फतेहाबाद में शनिवार को पानी से भरी सड़क पर फंसी एक स्कूल बस से धुआं निकलने के बाद उसमें बैठे छात्रों ने खिड़की से छलांग लगा दी. स्थानीय लोग भी उन्हें बाहर निकालने के लिए दौड़ पड़े. बाद में पता चला कि बारिश का पानी इंजन के डिब्बे में घुस गया था, जहां गर्मी ने इसे धुएं की तरह बाहर कर दिया. यह भी पढ़ें धर्मशाला रोड पर बारिश और जलजमाव के बीच गुजरने बस के नीचे से धुआं निकलने लगा, जिससे छात्र और आसपास के लोग डर गए कि कहीं आग तो ... Read more
10वीं के छात्र ने सरेआम अपने शिक्षक को मारी गोली, वीडियो वायरल
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक हैरान करने वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का एक युवक पर कई राउंट की फायरिंग कर रहा है. अभी तक पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार आरोपी 10वीं कक्षा का छात्र बताया जा रहा है. पुलिस की जांच में पता चला है कि उसने अपने ही शिक्षक पर हमला किया है. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. छात्र द्वारा शिक्षक पर हमले की यह वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, ... Read more
अल्मोड़ा के इस इंटर कॉलेज में आज भी बजती है ब्रिटिशकाल की घंटी, यहां रखी हैं अंग्रेजों की कई निशानियां
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड का अल्मोड़ा अंग्रेजों को बेहद पसंद था. उन्होंने यहां स्कूल, अस्पताल समेत कई संस्थान खोले थे. अल्मोड़ाका रैमजे इंटर कॉलेज जिसका अपना प्राचीन इतिहास रहा है. यह कॉलेज कुमाऊं के सबसे प्राचीन शिक्षण संस्थानों में शुमार है. रैमजे इंटर कॉलेज कुमाऊं का सबसे पहला कॉलेज है. इसकी नींव ब्रिटिशकाल में कुमाऊं के कमिश्नर रहे सर हेनरी रैमजे ने रखी थी. स्कूल की स्थापना में 1851 में हुई थी. उस समय इस स्कूल को चीनाखान में शुरू किया गया था. उसके बाद अल्मोड़ा के मौजूदा भवन में इसे शिफ्ट कर दिया गया. रैमजे इंटर कॉलेज में आज भी ... Read more