Month: November 2022
Gujarat Assembly Election: “लच्छेदार भाषण देना नहीं, काम करना आता है…” – रोड शो में बोले अरविंद केजरीवाल
केजरीवाल ने रोड शो कर “आप” प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की. (फाइल फोटो) नई दिल्ली: आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज राजकोट ग्रामीण, कलावाड़ और जेतपुर में “आप” प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर कहा कि गुजरात में 27 साल से गंदी राजनीति और भ्रष्टाचार चल रहा है। ये लोग गुजरात को लूट रहे हैं. आपने इनको 27 साल दिए, मुझे केवल पांच साल देकर देखिए. दिल्ली-पंजाब में मैने जो करके दिखाया है, वही करने का वादा गुजरात से कर रहा हूं. मुझे काम करना आता है और मेरी नियत साफ है. ... Read more
एलन मस्क के खिलाफ टेस्ला शेयरहोल्डर ने दायर किया केस, 56 बिलियन डॉलर सौदे को रद्द करने की मांग
27 अक्टूबर को मस्क ने ट्रायल से बचने के लिए 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर डील को फाइनल कर लिया था. वॉशिंगटन. एलन मस्क (Elon Musk) के ट्विटर (Twitter) के नए बॉस बनने के बाद से इस प्लेटफॉर्म को लेकर उथल-पुथल का दौर जारी है. ट्विटर के नए मुखिया एलन मस्क के फ़ॉलोअर्स में बढ़ोतरी हो रही है, तो दूसरी तरफ टेस्ला शेयरधारक (Tesla Inc) मस्क के 2018 में किए गए 56 बिलियन डॉलर वेतन सौदे को रद्द करने की मांग कर रहे हैं. एक शेयरधारक रिचर्ड टॉर्नेटा ने केस भी कर दिया है. ऐसे में एलन मस्क टेस्ला इंक ... Read more
“हम SC के फैसले से टूट गए”; छावला रेप-मर्डर केस में दोषियों की सजा माफ होने पर छलका पीड़ित परिवार का दर्द
दिल्ली पुलिस ने मौत की सजा कम करने की अर्जी का विरोध किया था. नई दिल्ली: साल 2012 के छावला रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने तीनों दोषियों की मौत की सजा का फैसला पलट रिहाई का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को रद्द किया है. जस्टिस उदय उमेश ललित, जस्टिस एस रवींद्र भट और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने ये फैसला सुनाया है. कोर्ट के इस फैसले से मृतक लड़की का परिवार बेहद आहत नजर आ रहा है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मृतक लड़की के माता-पिता ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हम ... Read more
दिल्ली में बुधवार से खुलेंगे प्राइमरी स्कूल, ट्रकों की एंट्री से भी बैन हटा : पर्यावरण मंत्री
दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज घोषणा की कि दिल्ली में प्राइमरी स्कूल फिर से खुलेंगे, जबकि सरकारी कर्मचारियों के लिए 50% वर्क-फॉर-होम ऑर्डर रद्द कर दिया गया है. गोपाल राय ने बताया, “दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए घर से काम करने का आदेश रद्द कर दिया गया है. सरकारी कार्यालय सोमवार से पूरी क्षमता के साथ फिर से खुल गए,” यह भी पढ़ें जैसे ही शहर में हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ, वैसे ही पर्यावरण मंत्री ने राजमार्गों, सड़कों, फ्लाईओवर आदि से संबंधित निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध हटाने की ... Read more
अमिताभ बच्चन को देखने के लिए लगा फैंस का हुजूम, बिग बी ने तस्वीर शेयर कर कहा- ‘उन्होंने मुझे यहां रखा और…’
यह भी पढ़ें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर फैंस के दिलों में दिवानगी कम नहीं हो रही. आज भी अमिताभ की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों-हजारों फैंस का हुजूम नजर आता है. सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर इसकी गवाही देती है कि कैसे आज भी इस महानायक की झलक के लिए लोग कुछ भी कर सकते हैं. अमिताभ बच्चन ने खुद इस तस्वीर को पोस्ट किया है, जो हर अफवाह पर लगाम लगाती है. तस्वीर ऐसे अफवाहों को खारिज करती है, जिनमें ये कहा जा रहा है कि अमिताभ की पॉपुलैरिटी अब कम हो रही ... Read more
पटाखा फोड़ने पर पड़ी डांट के बाद 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या : पुलिस
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर के एक स्कूल में कुछ छात्रों ने पटाखे फोड़े तो स्कूल प्राचार्य व शिक्षक ने 12वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र को कथित रूप से जमकर डांट दिया और छुट्टी होने के बाद भी एक घंटे तक स्कूल में रोके रखा. इससे दुखी होकर छात्र ने कथित तौर पर अपने घर में फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस ने स्कूल के प्राचार्य व शिक्षक सहित तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित ... Read more
मध्य प्रदेश: राजगढ़ और धार जिलों में हुए सड़क हादसों में 6 की मौत, 5 घायल
प्रतीकात्मक फोटो. भोपाल. मध्य प्रदेश के राजगढ़ और धार जिलों में पिछले 24 घंटे में हुए दो सड़क हादसों में एक स्कूली छात्र समेत 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बोड़ा पुलिस थाना प्रभारी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि बोड़ा के समीप गेहूंखेड़ी शासकीय स्कूल के 11 छात्र-छात्राएं टवेरा गाड़ी से रविवार को नरसिंहगढ़ में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की परीक्षा देने गए थे. यह भी पढ़ें उन्होंने बताया कि परीक्षा देकर लौटते समय राजगढ़ जिले के बोडा-नरसिंहगढ़ मार्ग पर चोरखेड़ी गांव के पास करीब 5 बजे बोड़ा की तरफ से ... Read more
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहतर होते ही केंद्र ने हटाई सभी पाबंदियां
नई दिल्ली: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहतर होते ही केंद्र सरकार ने बीते कुछ दिनों से राजधानी में लागू पाबंदियों को वापस ले लिया है. लिहाजा, अब दिल्ली में ट्रक प्रवेश कर पाएंगे साथ ही गैर-बीएस 6 डीजल वाहनों पर लगे प्रतिबंध को भी हटा लिया गया है. इसके अलावा दिल्ली में उद्योगों को बंद करने के आदेश को भी वापस ले लिया गया है. बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में बढ़े प्रदूषण की वजह से हवा की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई थी. इस वजह दिल्ली सरकार को 5वीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने से लेकर ... Read more
प्रदूषण में डूबी दिल्ली, जहरीली हवा को लेकर MEMES की बाढ़, लोग बोले ‘यहां योगा से स्मोक करना बेहतर’
दिल्ली NCR में सांस लेना दूभर, जहरीली हवा पर MEMES शेयर कर यूं मौज ले रहे लोग Air Quality In Delhi Today: त्योहार बीतने के साथ ही दिल्ली एनसीआर की हवा और भी ज्यादा प्रदूषित होने के साथ-साथ खतरनाक होती जा रही है. बिगड़ती इस हवा की गुणवत्ता के कारण राष्ट्रीय राजधानी (air quality in Delhi) में लोग ताजी हवा (fresh air) के लिए हांफ रहे हैं. शहर धुंध की मोटी परत से ढका हुआ है और जहरीली हवा (toxic air) के कारण कुछ स्कूलों को बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. अब, आने वाले दिनों में प्रदूषण ... Read more
दिल्ली : महिला को “F**k Off” कहने पर युवक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप बरकरार
अदालत ने कहा, “याचिकाकर्ता के खिलाफ अपराधों के लिए कार्रवाई करने के लिए पर्याप्त आधार हैं. नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने एक महिला को धमकी देने के लिए आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले अंग्रेजी अपशब्द का इस्तेमाल करने के लिए एक पुरुष पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने के मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को बरकरार रखा है. अदालत ने पाया कि याचिकाकर्ता द्वारा शिकायतकर्ता का अपमान करने के इरादे से शब्द का इस्तेमाल करने का प्रथम दृष्टया मामला था. अदालत याचिकाकर्ता द्वारा दायर एक आपराधिक पुनरीक्षण मामले की सुनवाई कर रही थी, जिसके खिलाफ अगस्त 2022 में एक ... Read more