Month: January 2023
Dehradun News: कूड़ा उठाने के लिए अब ज्यादा देना होगा चार्ज, जानिए नई दर…
रिपोर्ट: हिना आज़मी देहरादून: बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को नगर निगम भी झटका देने जा रहा है. राजधानी में कूड़ा उठान गाड़ी के चार्ज बढ़ाने की तैयारी है. डोर टू डोर घरों से कूड़ा उठाने के लिए अब तक दूनवासी 50 रुपये महीना खर्च करते थे, लेकिन अब उन्हें 70 रुपये प्रति माह देने होंगे. वहीं स्कूल, कॉलेज, अपार्टमेंट और प्रतिष्ठानों के चार्ज भी बढ़ाए जाने की योजना है. देहरादून निवासी अजीत सिंह का कहना है कि अगर चार्ज मामूली बढ़ाए जाते हैं, तो कोई बात नहीं, लेकिन चार्ज बढ़ाए जाएं और काम न किया जाए तो यह ... Read more
Haldwani: देश की पहली रामायण वाटिका में देख सकेंगे संजीवनी समेत 149 दुर्लभ वनस्पतियां
रिपोर्ट: पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी के वन अनुसंधान केंद्र में देश की पहली रामायण वाटिका बनाए जाने का दावा किया गया है. यह वाटिका देखने में जितनी सुंदर है, उतनी ही इस वाटिका में महत्वपूर्ण जानकारियां भी लोगों को मिल रही हैं. यह वाटिका पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. रामायण में भगवान श्रीराम की जीवन यात्रा के दौरान वह जिन-जिन स्थलों और जंगलों से होकर गुजरे थे, वहां मिलने वाली वनस्पतियों का जिक्र रामायण में किया गया है. उन्हीं वनस्पतियों को हल्द्वानी स्थित वन अनुसंधान केंद्र में संरक्षित किया गया है, ताकि ... Read more
Pariksha Pe Charcha 2023: देहरादून में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की तैयारी, पीएम मोदी करेंगे छात्रों से बातचीत
रिपोर्ट: हिना आज़मी देहरादून. बोर्ड परीक्षा शुरू होने वाली है और ऐसे में छात्र छात्राओं को टेंशन होती है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को संबोधित करते हुए 27 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा करेंगे. इसी के साथ ही अपना 28 सूत्र मंत्र एग्जाम वॉरियर्स भी लॉन्च करेंगे. इसके लिए राजधानी देहरादून में तैयारियां चल रही हैं. वहीं, छात्र-छात्राओं के बीच प्रतियोगिता आयोजित हो रही है. राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी स्कूल में ‘परीक्षा पे चर्चा’ की तैयारी चल रही है. यहां छात्राओं को इस कार्यक्रम में सम्मिलित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, तो ... Read more
Joshimath Tragedy: अपना परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे जोशीमठ के छात्र, शिक्षा मंत्री ने कही यह बात
हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ संकट के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तो वहीं, स्थानीय निवासियों के बच्चे पढ़ाई को लेकर भी चिंतित है. खास कर बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र परेशान हैं क्योंकि मार्च महीने से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. ऐसे में शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है कि जोशीमठ के परीक्षार्थी अपना परीक्षा केंद्र खुद चुन सकते हैं, जहां उन्हें अनूकूल लगे. प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने जोशीमठ का जायजा लेने के बाद देहरादून नूनरखेड़ा स्थित शिक्षा महानिदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर ... Read more
dehradun news: इको गलियारा देखकर आप गुनगुना उठेंगे ‘याद आ गया मुझको गुजरा जमाना’, जानें वजह
रिपोर्ट : हिना आज़मी देहरादून. कोरोना काल में लोगों के रोजगार चले गए, जिसके बाद कई लोगों ने स्टार्टअप शुरू किया. देहरादून के रहने वाले दीपक कोठियाल ने भी देशभर में भ्रमण करने के बाद अलग-अलग राज्यों की कलाओं को एक मंच पर लाने के लिए एक कंपनी बनाई. इनकी खास बात यह है कि यह लकड़ी और बांस के उत्पाद ही बनाते हैं. जो खिलौने पुराने जमाने में हुआ करते थे, उन खिलौनों से सबकी यादें ताजा करते हैं. वे लट्टू, लकड़ी के बर्तन, गुड्डे-गुड़िया, रेलगाड़ी, गाड़ी, हैंगिंग पॉट समेत साज-सज्जा के भी काफी सामान बना रहे हैं. देहरादून ... Read more
Almora News: उत्तराखंड की लड़कियों में बढ़ रहा हॉकी के लिए जुनून, वंदना कटारिया जैसा बनना चाहत
अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय ओपन महिला हॉकी प्रतियोगिता का आगाज हो चुका है. कई सालों से इस टूर्नामेंट को विक्टोरिया क्लब एवं धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा द्वारा आयोजित किया जा रहा है. महिला हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से टीम पहुंचती हैं.कोरोना के चलते पिछले दो सालों से इस टूर्नामेंट को नहीं कराया गया, पर इस साल इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. इसमें राज्य भर की कई टीमों ने हिस्सा लिया है. ऋषिकेश, काशीपुर, नैनीताल, हल्द्वानी, शारदा पब्लिक स्कूल, विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा और अल्मोड़ा स्टेडियम की टीमें ... Read more
देहरादून का अनोखा स्कूल, बच्चे गंगा-यमुना के साथ हिमालय में करते हैं पढ़ाई; जानें इस पहल की वजह
देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बच्चों को हमारी संस्कृति से जोड़ने के लिए शहर के स्कूल में कक्षाओं के नाम भारत की नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गए हैं. हालांकि सरकारी स्कूल का नाम सुनते ही हमारे जेहन में स्कूल के खस्ताहाल होने की तस्वीर आती है. बता दें कि राजधानी देहरादून में एक ऐसा सरकारी स्कूल है, जो कई सुविधाओं से लैस है और इसे स्मार्ट स्कूल के तौर पर तैयार किया गया है. हम राज्य की राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी यानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बात कर रहे हैं. इस स्कूल ... Read more
Dehradun News: यमराज का रूप धरकर घूमते नजर आए ट्रैफिक पुलिसकर्मी कुंवर सिंह बिष्ट, जानें वजह
रिपोर्ट : हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड में हर रोज सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवां देते हैं. कई मामलों में तेज रफ्तार या हेलमेट न लगाने के चलते जान पर बन आती है. यातायात नियम इनसान की जिंदगी को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं. लेकिन कई लोग जल्दबाजी में नियमों को ताक पर रख लापरवाही से सड़कों पर वाहन दौड़ रहे हैं. राजधानी देहरादून में यातायात पुलिस सख्ती बरतने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाकर यातायात नियमों को मानने की अपील करती है. इसी कड़ी में देहरादून की सड़कों पर लोगों ने ... Read more
Latest Career News: उत्तराखंड में नकल पर लगेगी नकेल, जानें किस पर लगेगी 10 सालों की रोक
नई दिल्ली (Latest Career News). इन दिनों पेपर लीक मामलों में काफी इजाफा हुआ है (Paper Leak News). हाल ही में उत्तराखंड में पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. इसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने नकल रोकने के खिलाफ कानून लागू करने की तैयारी कर ली है. इससे राज्य में सख्ती बढ़ेगी. उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय ने पेपर लीक और नकल की घटनाओं को रोकने के संबंध में नई जानकारी जारी की है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने चेतावनी जारी कर कहा है कि जो भी उम्मीदवार राज्य की भर्ती ... Read more
Winter Vacation Updates : क्या कल से खुलेंगे स्कूल ? यूपी, बिहार, राजस्थान, दिल्ली समेत 8 राज्यों का अपडेट
Winter Vacation Updates : पहाड़ी इलाकों में बफर्बारी के चलते मैदानी भाग में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है. मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. कड़ाके की ठंड के कारण एक बार फिर से स्कूलों में छुटि्टयां बढ़ाई जा रही हैं. हरियाणा और पंजाब सरकार ने ठंड को देखते हुए शीतकालीन अवकाश बढ़ाने का फैसला किया है. जबकि बिहार में स्कूल 16 जनवरी यानी कल से ही खुलेंगे लेकिन टाइमिंग में बदलाव किया गया है. आइए जानते हैं राज्यवार स्कूल खुलने पर क्या हैं अपडेट. ठंड के चलते दिल्ली ... Read more