Month: June 2024

''यदि राष्ट्रपति बने तो…'': अमेरिका में चुनाव से पहले मेलानिया ट्रम्प ने डोनाल्ड ट्रम्प के साथ की डील

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने चुनाव अभियान में व्यस्त हैं. हालांकि यदि 78 वर्षीय ट्रंप राष्ट्रपति बनते हैं, तो शायद वे अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) को ज्यादा एक्शन में नहीं देख पाएंगे. पेज सिक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार मेलानिया ट्रंप ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ एक डील की है. एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि, “मेलानिया ने अपने पति के साथ एक डील की है कि यदि वे राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो वे 24/7 फर्स्ट लेडी की ड्यूटी पर नहीं रहेंगी.” रिपोर्ट में कहा गया ... Read more

TISS ने वापस लिया विवादास्‍पद नोटिस, 100 से ज्‍यादा कर्मचारियों को काम पर बुलाया

मुंबई : टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (Tata Institute of Social Sciences) ने रविवार को कहा कि उसने 55 शिक्षण और 60 नॉन टीचिंग स्‍टॉफ को अनुबंध का नवीनीकरण न करने के संबंध में दिए गए नोटिस वापस ले लिए हैं और उन्हें अपना काम जारी रखने को कहा है. परिपत्र में टीआईएसएस ने कहा कि सभी 55 शिक्षण और 60 शिक्षकेतर कर्मचारियों को ‘टाटा एजुकेशन ट्रस्ट (टीईटी)’ द्वारा वित्त पोषित कार्यक्रमों के तहत नियुक्त किया गया था और उनकी नियुक्ति अनुबंध पर एक निश्चित अवधि के लिये की गई थी.  टीआईएसएस के चार परिसरों- मुंबई, तुलजापुर, हैदराबाद और गुवाहाटी में ... Read more

जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने संभाला नए सेना प्रमुख का कार्यभार, जनरल मनोज पांडे हुए रिटायर

नई दिल्ली: जनरल उपेंद्र द्विवेदी (General Upendra Dwivedi) ने रविवार को 30वें सेना प्रमुख का पदभार संभाला. उन्होंने जनरल मनोज पांडे का स्थान लिया है. जनरल द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान से सटी सीमाओं पर कार्य करने का व्यापक अनुभव है. वह उप सेना प्रमुख के रूप में भी काम कर चुके हैं. जनरल द्विवेदी 19 फरवरी को सेना के उप प्रमुख का कार्यभार संभालने से पहले 2022-2024 तक उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रहे थे. उन्होंने 13 लाख जवानों वाली सेना की कमान ऐसे समय में संभाली है जब भारत चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चुनौतियों समेत ... Read more

अब साल में 2 बार होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड को लेकर एक बड़ा अपडेट मिला है। देश के सीबीएसई स्कूलों में अब छात्रों की साल में 2 बार परीक्षा होगी। इसे लेकर शिक्षा मंत्रालय एवं स्कूलों के बीच 10वीं एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराने पर सहमति बन गई है। अब साल में दो बार सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।  दसवीं और 12वीं के छात्र अब अपनी सुविधा के अनुसार इन परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। ऐसे छात्र जो अपने रिजल्ट को बेहतर करना चाहेंगे, वे भी दोनों सेशन की परीक्षाओं में भाग ले सकेंगे। शिक्षा मंत्रालय की ... Read more

कब खत्‍म होगी ये जंग… गाजा में इजरायली हमलों में 40 फिलिस्तीनियों की मौत, 200 से ज्‍यादा घायल

गाजा: इजरायल और हमास के बीच गाजा पट्टी पर जारी जंग खत्‍म होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटों में गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में कम से कम 40 फिलिस्तीनी मारे गए और 224 अन्य घायल हो गए. गाजा में स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि कुल फिलिस्तीनी मौतों की संख्या अब 37,834 हो गई है. अक्टूबर 2023 से फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से 86,858 लोग घायल हुए हैं. गाजा के अधिकारियों ने बताया कि इजरायली बलों और फिलिस्तीनी सशस्त्र गुटों के बीच झड़पों के कारण बचाव दलों को कई बाधाओं का सामना ... Read more

खाने में नमक, शरीर में फ्लूइड्स की मात्रा कम करके हो सकता है किडनी का इलाज, शोध में हुआ खुलासा

एक नये शोध से अब तक लाइलाज मानी जाने वाली किडनी की बीमारी के इलाज की उम्मीद जगी है. अमेरिका के वैज्ञानिकों ने जानवरों पर किए गये एक अध्ययन में पाया कि कुछ दिनों के लिए खाने में नमक की मात्रा और शरीर में फ्लूड्स (तरल पदार्थ) की मात्रा कम करने से गुर्दे (किडनी) में कुछ कोशिकाओं की मरम्मत और यहां तक ​​कि उनके दोबारा बनने में भी मदद मिल सकती है. दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के केक स्कूल ऑफ मेडिसिन के स्टेम सेल वैज्ञानिक जैनोस पेटी-पेटर्डी के नेतृत्व में किए गए एक अध्ययन में पता चला है कि चूहों में ... Read more

नीट पेपर लीक मामले में केवल छोटी मछलियों को पकड़कर, बड़े मगरमच्छों को क्यों छोड़ा जा रहा है : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि सरकार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) में पेपर लीक मामले की जानकारी थी और सारे सबूत होने के बावजूद झूठ बोलकर न्यायालय को गुमराह किया गया तथा इस मामले के आरोपियों को बचाने का बराबर प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोधरा के पुलिस उपाधीक्षक ने सत्र न्यायालय में जो हलफनामा दाखिल किया है, उसमें कहा गया है कि पेपरलीक हुआ है और इसके लिए पहले से सेटिंग की गई और उसके तहत छात्रों को गोधरा का एक खास परीक्षा ... Read more

अब बताओ कितने स्टूडेंट्स को मिला जॉब

कोटा। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन यूजीसी ने देशभर के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पारदर्शिता तथा अधिकतम जानकारी से जोड़ने के लिए अहम कदम उठाया है। सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी से यूजीसी ने कहा है कि ऐसी वेबसाइड तैयार करें जिसे ओपन करने के लिए कोई लॉगिन, आईडी, पासवर्ड की जरूरत न हो। जिस पर छात्रों के लिए संस्था से जुड़ी कोई भी जानकारी सर्च करने की व्यवस्था हो। बेवसाइट पर सभी जानकारी पारदर्शिता और प्रमाण के साथ दी गई हो। 10 बिंदुओं का जिक्र करते हुए यूजीसी ने गाइड लाइन जारी की है। ताकि विद्यार्थी अपनी पसंद के कॉलेज चुन ... Read more

कनाडा के एक सुपरमार्केट में 'इंडियन थाली' को देख इंप्रेस हुए देसी इंटरनेट यूजर

क्या आपको वो कम्पार्टमेंट प्लेटें याद हैं, जो भारत में हॉस्टल कैंटीन में उपलब्ध हैं? स्टेनलेस स्टील से बनी, इन प्लेटों को एक बार में रोटी, सब्जी, दाल, चावल, सलाद और बहुत कुछ रखने के लिए छोटे-छोटे पोर्शन में बांटा गया है. वास्तव में, इन स्टेनलेस स्टील थालियों को देखते ही कई लोगों को तुरंत अपने स्कूल, कॉलेज और हॉस्टल के दिनों की याद आ जाएगी. और ऐसा हाल ही में हुआ जब एक व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें कनाडा के एक पॉपुलर सुपरमार्केट में बेची जा रही इन प्लेटों को दिखाया गया था. आपने सही ... Read more

दस्त से हर साल 3900 बच्चों की होती है मौत

जयपुर। डायरिया से होने वाली मौतों को खत्म करने के लिए एक जुलाई से 31 अगस्त तक प्रदेश में स्टॉप डायरिया अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में हर साल पांच साल से कम उम्र के 3900 बच्चों की मौत डायरिया यानी दस्त लगने से होती है। हालांकि यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से कम है। देश में हर साल 5.8 फीसदी बच्चे इसके कारण मौत का शिकार बन जाते हैं।  एसीएस शुभ्रा सिंह ने स्वास्थ्य भवन में स्टॉप डायरिया अभियान-2024 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। कहा कि आगामी दो माह मौसमी एवं जलजनित बीमारियों को देखते हुए ... Read more