Month: September 2024
बॉलीवुड की इन 5 फिल्मों में रहा हिंदी का बोलबाला, चौथी तो है धर्मेंद्र की 49 साल पुरानी फिल्म
नई दिल्ली: बॉलीवुड मूवीज यूं तो ज्यादातर हिंदी में ही बनती हैं लेकिन कुछ मूवीज ऐसी होती हैं जिनमें बात भी सिर्फ हिंदी की ही होती है. हम आज आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें हिंदी को काफी तरजीह दी गई. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई भी की. इसमें कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें देखकर आपको हिंदी भाषा पर फख्र होगा. कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्हें देखकर ये अहसास होगा कि हिंदी मीडियम में पढ़ने से कोई नुकसान नहीं है. चलिए देखते हैं ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट, जो हिंदी ... Read more
सफाई व्यवस्था की रेंडम चैकिंग करें निगम आयुक्त-जिला कलक्टर
कोटा। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने नगर निगम उत्तर एवं दक्षिण के आयुक्तों को शहर में सफाई व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुक्त स्वयं प्रात: फील्ड में जाकर रेंडम चैकिंग करें एवं जो सफाई कर्मी अनुपस्थित पाए जाएं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। डॉ. गोस्वामी सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने मुख्य मार्गों से अवैध होर्डिंग हटाने के भी निर्देश दिए। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी उपाय करने ... Read more
बच्चों को फ्री दिया जा रहा है क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण, नैनीताल में लगी है आर्टिफिशियल वॉल
नैनीताल: उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों स्थानीय स्कूली बच्चों को स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग के गुर सिखाए जा रहे हैं. मल्लीताल स्थित डीएसए मैदान में स्थित आर्टिफिशियल क्लाइंबिंग वॉल में रोजाना शाम को 5 बजे से 7 बजे तक वॉल क्लाइंबिंग करवाई जा रही है. जिससे बच्चों की रुचि भी इस ओर बढ़ रही है. और रोजाना 20 से 25 बच्चे क्लाइंबिंग का प्रशिक्षण लेने आ रहे हैं. प्रशिक्षक और एवरेस्ट विजेता तूसी साह बताती हैं कि जैसे फुटबॉल, हॉकी, और अन्य खेलों का ओलंपिक में स्थान है ठीक उसी प्रकार क्लाइंबिंग का भी ओलंपिक में अपना स्थान है. ... Read more
मान्यता की तलवार, एलएलबी के लिए इंतजार
कोटा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता नहीं मिलने के कारण हाड़ौती के सभी राजकीय विधि महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। जबकि, कोटा विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के यूजी के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। ऐसे में हजारों विद्यार्थी एलएलबी प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के इंतजार में हैं। दरअसल, एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए बीसीआई की मान्यता चाहिए होती है, जो अब तक नहीं मिल सकी। जबकि, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज कोटा ने गत वर्ष दिसम्बर माह में ही आवेदन कर दिया था। एडमिशन ... Read more
आम रास्ते पर पानी व कीचड़ भरा होने से वार्डवासी परेशान
भंवरगढ़। भंवरगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 9 आशापाला माताजी के मंदिर पर जाने वाले आम रास्ते पर काफी समय से पानी व कीचड़ भरा हुआ होने से निकलने वाले आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर 9 के वार्डवासी गंगाराम चंदेल, गफूर मोहम्मद, मोहर सिंह चंदेल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से मकान के आगे कीचड़ व पानी भरा हुआ है। जिससे पैदल आने जाने वाले तथा स्कूली बच्चों व मंदिर पर आने जाने वाले लोगों के कपड़े पानी में निकलने की वजह से खराब हो जाते हैं। कई लोग फिसलन होने की वजह ... Read more
डॉक्टर अमरनाथ झा: अंग्रेजी का वो प्रोफेसर जिसके दिल में रहती थी हिंदी, जहां पढ़े वहीं के कुलपति रहे
नई दिल्ली: प्रोफेसर अमरनाथ झा पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रमुख थे. लेकिन वो ताउम्र हिंदी को उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रयासरत रहें.वो अंग्रेजी के साथ-साथ फारसी, संस्कृत, उर्दू और बंगाली में भी महारत रखते थे.लेकिन उनका विशेष लगाव हिंदी से था. इसे देखते हुए उन्हें राजभाषा आयोग का सदस्य बनाया गया था. कहां के रहने वाले थे अमरनाथ झा शिक्षाविद प्रोफेसर अमरनाथ झा का जन्म बिहार के मधुबनी जिले में 25 फरवरी, 1897 को हुआ था.वो इलाहाबाद विश्वविद्यालय और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति रहे. अमरनाथ झा अपने समय के सबसे योग्य ... Read more
CBSE बोर्ड और ICSE बोर्ड में क्या है अंतर, दोनों में से कौन सा बोर्ड बेहतर, स्टेट बोर्ड इनसे कैसे है अलग
नई दिल्ली: Difference Between CBSE, ICSE Board And State Board: सीबीएसई बोर्ड (CBSE) देश में सबसे लोकप्रिय बोर्ड है, हर साल इस बोर्ड से 30 से 35 लाख बच्चे बोर्ड की परीक्षा में भाग लेते हैं. सीबीएसई बोर्ड के अलावा देश में आईसीएसई (ICSE) बोर्ड और स्टेट बोर्ड (State Board) भी होता है. स्टेट बोर्ड किसी राज्य में होता है, वहीं सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल देशभर में होते हैं. भारत में सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों की संख्या काफी अधिक है. CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई ने आगामी परीक्षा पैटर्न में किया बदलाव! कॉन्सेप्ट बेस्ड प्रश्नों की संख्या ... Read more
ओडिशा के 156 साल पुराने कॉलेज के नाम को लेकर क्यों छिड़ा राजनीतिक विवाद, जानें आखिर हुआ क्या
भुवनेश्वर: कटक स्थित 156 साल पुराने रेवेंशा विश्वविद्यालय का नाम बदलने का सुझाव केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में दिया था. रेवेंशा विश्वविद्यालय का नाम बदलने के इस सुझाव को लेकर अब राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है और विपक्षी दलों बीजू जनता दल (बीजद) तथा कांग्रेस ने उनसे माफी की मांग की है. दरअसल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कटक में एक कार्यक्रम के दौरान सुझाव दिया था कि रेवेंशा विश्वविद्यालय का नाम बदल दिया जाना चाहिए. प्रधान ने कटक में स्वशासन दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था, ‘‘नाम परिवर्तन की आवश्यकता है. ... Read more
फिल्मों में आना नहीं ये है नव्या नवेली नंदा का सपना, ड्रीम सच होने पर शेयर की तस्वीरें तो मां श्वेता को हुआ गर्व
नई दिल्ली: सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपना सपना सच होने की खबर इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो कि फिल्मों या एक्टिंग की दुनिया में एंट्री नहीं बल्कि आईआईएम अहमदाबाद में एडमिशन मिलना है, जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दिखाई है. दरअसल, श्वेता बच्चन और निखिल नंदा की बेटी नव्या को भारत के प्रीमियर बिजनेस स्कूल IIM अहमदाबाद में दाखिला मिल गया है, जिसकी न्यूज उन्होंने कुछ तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की है. वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद अनन्या पांडे, श्वेता बच्चन, करिश्मा कपूर और सुहाना ... Read more
गुलदार नहीं, उत्तराखंड में सांपों के काटने से हुई सबसे ज्यादा मौतें, आंकड़े सुन उड़ जाएंगे होश
देहरादून. उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक गुलदार की दहशत बनी हुई है. पौड़ी के रिखणीखाल में तो गुलदार के आतंक के कारण स्कूल बच्चों को पुलिस सुरक्षा में भेजा जा रहा है. लेकिन आप चौंक जाएंगे ये जानकर कि उत्तराखंड में गुलदार से भी ज्यादा इंसानी मौतें सांपों के काटने से होती है. उत्तराखंड में गुलदार, हाथी, भालू जैंसे जंगली जानवरों का आतंक आम बात है. पिछले 24 सालों में करीब बारह सौ लोगों की मौत जंगली जानवरों के हमले के कारण हुई है, तो करीब छह हजार लोग इनके हमले में घायल हुए हैं. इनमें सर्पदंश की ... Read more