Month: October 2024
शक्ति वंदन कार्यक्रमों से छात्राएं बन रही शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत: ग्रेटर महापौर
जयपुर। नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि शक्ति वंदन कार्यक्रमों में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे छात्राएं शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बन रही है। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से छात्राएं नैतिकता का पाठ सीख रही है। शक्ति वंदन 2.0 के तहत एसएसजी पारीक पीजी महिला महाविद्यालय बनीपार्क में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। 5 सितम्बर से कनोडिया कॉलेज से शुरू हुए शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रम के तहत अब तक की श्रृखंला में महारानी कॉलेज, आर्च कॉलेज, एमजीपीएस विद्याधर नगर, रेनबो स्कूल झोटवाड़ा, राजकीय विद्यालयों में आत्मरक्षा ... Read more
83 आरएएस और 45 आरपीएस के तबादले, 39 एसडीएम, 10 एडीएम बदले
जयपुर। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात प्रदेश में कार्यरत 83 आरएएस और 45 आरपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। तबादलों में प्रदेश में 39 एसडीएम और 10 एडीएम पदों पर नए आरएएस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सूची में जितेन्द्र सिंह नरूका को अलवर नगर परिषद का आयुक्त, भावना गर्ग को अजमेर भूप्रबन्धन अधिकारी, मुनीदेव यादव को भरतपुर वृत्त में उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक, सुनील आर्य को भरतपुर में भूप्रबन्धन अधिकारी, कार्तिकेय मीणा को कोटा में जिला रसद अधिकारी, गोपालराम बिरदा को प्रारम्भिक शिक्षा विभाग बीकानेर में अतिरिक्त निदेशक, डॉ. विभु कौशिक को चिकित्सा विभाग में ... Read more
कॉलेज कैंपस में बुरी तरह भिड़े बंदर और कुत्ता, भयंकर क्लेश को शांत करने की जगह स्टूडेंट्स ने डाल दिया आग में घी
Monkey And Dog Fighting Video: जंगली जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर पलक झपकते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं. इसके पीछे की एक वजह ये भी है कि, लोग ऐसे वायरल कंटेंट को खूब देखते और धड़ल्ले से शेयर भी करते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें एक कुत्ता और बंदर बुरी तरह आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. इनकी लड़ाई को शांत करने के लिए वहां मौजूद लोगों ने तरह-तरह के तरीके आजमाये, ताकि मैदान में चल रही ये खूनी लड़ाई किसी तरह ... Read more
भारत ने मालदीव को दी 40 करोड़ डॉलर की सहायता, द्विपक्षीय बातचीत में इन अहम मुद्दों पर बनी सहमति
नई दिल्ली: भारत और मालदीव ने रिश्तों को और मजबूत करने के मकसद से सोमवार को 40 करोड़ डॉलर की मुद्रा अदला-बदली को लेकर समझौता किया. साथ ही बंदरगाह, सड़क नेटवर्क, स्कूल और आवास परियोजनाओं के निर्माण के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जतायी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव में रूपे कार्ड भी जारी किया. इसके अलावा हनीमाधू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नये रनवे का उद्घाटन किया और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर सहमति जतायी. पांच दिन के राजकीय दौरे पर आए मुइज्जू ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की. ... Read more
समुद्री मछलियों के सेवन से कैंसर का खतरा? CIFE की रिपोर्ट पर बॉम्बे HC ने लिया स्वत: संज्ञान
मुंबई: मछली को प्रोटीन और विटामिन का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन इसका सेवन करने वालों के लिए यह चिंता की खबर है. समुद्री मछलियों में ‘माइक्रो-प्लास्टिक’ यानी प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण मिल रहे हैं, जो कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण बन सकते हैं. मुंबई में हुए एक खास अध्ययन में समुद्री मछलियों की आंत में प्लास्टिक मिलने का खुलासा हुआ है, जिसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने स्वतः संज्ञान लिया है. समुद्री मछलियां इंसानों के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं. इन मछलियों की आंत में पाये गये छोटे-छोटे प्लास्टिक के कण इसे खाने वाले ... Read more
उधारी के 4 कमरों में चल रहे हाड़ौती के संस्कृत कॉलेज
कोटा। हाड़ौती के राजकीय संस्कृत महाविद्यालय बदहाली के शिकार हैं। सरकारी स्कूलों के क्षतिग्रस्त भवनों में कहीं 3 तो कहीं 4 कमरों में कॉलेज संचालित हो रहे हैं। जबकि, इन महाविद्यालयों में 200 से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। बैठने के लिए जगह नहीं होने से पेड़ों के नीचे कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं। इतना ही नहीं, विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में फर्नीचर नहीं होने से स्टूडेंट्स को फर्श पर बिठाना पड़ रहा है। हालात यह हैं, कॉलेजों में रेगुलर शिक्षकों के 5 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 4 पद खाली पड़े हैं। जिसकी वजह से संस्कृत व्याकरण, संस्कृत वांगमय, ... Read more
वुशूू में हर पंच ताकतवर हो तभी प्रतिद्वंदी परास्त होता है
कोटा। सफलता कभी उम्र की मोहताज नहीं होती, अगर मेहनत और इरादे बड़े हों तो किस्मत भी झुका करती है। ये बात शायद पुलिस लाइन निवासी दिव्यांशी सुंडा के लिए लिखी गई हैं। जो महज 17 साल की उम्र में अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोटा को मेडल दिलाने वाली एक मात्र लड़की हैं। दिव्यांशी इतनी छोटी उम्र में रोज छह घंटे से ज्यादा प्रैक्टिस करती हैं ओर वो भी पढ़ाई के साथ साथ। कभी स्वीमिंग करने वाली दिव्यांशी आज बॉक्सिंग और वुशू की कई प्रतियोगिताओं में 10 से ज्यादा पदक अपने नाम कर चुकी हैं। ताइक्वांडो से वुशू तक सफर नहीं ... Read more
इजरायल-हमास संघर्ष का एक साल: किसने क्या खोया, क्या पाया?
इज़रायल में हमास के हमले और इसके बाद शुरू हुए युद्ध को एक साल पूरा हो चुका है. इस दौरान तकरीबन पचास हज़ार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. लेबनान, फिलिस्तीन, इजरायल में लगातार बरस रहे राकेट, बम और मिसाइलों के धमाकों में दुनिया विश्व युद्ध की आहट सुन रही है. इस दौरन शांति स्थापित करने के तमाम प्रयास नाकाम रहे हैं. लेकिन इन तमाम बातों के बीच यह समय इस बात का आकलन करने का है कि इस युद्ध से अभी तक हासिल क्या हुआ है और इसमें शामिल तमाम पक्षों में से कौन अपने लक्ष्यों को पाने में ... Read more
लेबनान में NDTV : इजरायल-हिज्बुल्लाह के बीच शह-मात का खेल जारी, गाजा में बमबारी; जंग के 10 बड़े अपडेट
इजरायल-हमास युद्ध (Israel-Hamas War) को एक साल पूरा होते-होते यह लड़ाई और व्यापक हो चुकी है. इजरायल के खिलाफ ईरान (Iran) और लेबनान (Lebanon) भी इसमें शामिल हो चुके हैं और इस युद्ध ने पूरी दुनिया को मथ कर रख दिया है. हमास के खात्मे की इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कसम के दायरे में अब हिज्बुल्लाह (Hezbollah) और हूती लड़ाके भी शामिल हैं. दोनों की ही ओर से अब इजरायल पर लगातार हमले कर रहे हैं. हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच शह और मात का खेल जारी है और एक दूसरे पर लगातार हमले किए जा रहे हैं. ... Read more
इजरायल ने गाजा में मस्जिद पर किए हवाई हमले, 26 लोगों की मौत
हमास (Hamas) द्वारा शासित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि मध्य डेर अल-बलाह में एक मस्जिद पर इजरायली हमले में 26 लोग मारे गए, जबकि इजरायली सेना (Israeli army) ने कहा कि उसने हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया. स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “इब्न रुश्द स्कूल और अल अक्सा शहीद मस्जिद में विस्थापित लोगों पर हमले के परिणामस्वरूप अस्पतालों में लाए गए शहीदों की संख्या 26 तक पहुंच गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए.” गाजा नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने पहले कहा था कि मध्य गाजा के डेर अल-बलाह क्षेत्र में सुबह-सुबह हुए हमले में ... Read more