Month: December 2024
NDTV इंडियन ऑफ द इयर अवार्ड : लोकतंत्र के उन सिपाहियों की कहानी जिन्हें एनडीटीवी ने किया सलाम
नई दिल्ली: NDTV Indian of the Year Award: एनडीटीवी इंडियन ऑफ द इयर अवार्ड का सबसे अहम अवार्ड पोलिंग आफिसरों को दिया गया. यह देश भर के वे सरकारी अधिकारी कर्मचारी हैं जो चुनाव कराने के लिए दूरदराज के इलाकों में कठिन परिस्थितियों में आवागमन और मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए पहुंचे थे. उन्होंने अपनी ड्यूटी पूरी करने के लिए लंबी दूरियां तय कीं. उन्होंने वहां पोलिंग बूथ तैयार किए, लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और सफलता से वोटिंग की प्रक्रिया पूरी की. यह अवार्ड तमिलनाडु के दक्षिण चेन्नई के वालाचेरी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग ... Read more
केंद्रीय कैबिनेट ने 85 नए केंद्रीय और 28 नवोदय विद्यालय की दी मंजूरी, दिल्ली मेट्रो को लेकर भी गुड न्यूज
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की शुक्रवार को आयोजित बैठक (Union Cabinet Meeting) में कई बड़े और अहम फैसले किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 85 नए केंद्रीय विद्यालय और 28 नए नवोदय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई है. साथ ही एक केंद्रीय विद्यालय का विस्तार किया जाएगा. केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय खोलने पर कुल 8232 करोड़ रुपये की लागत आएगी. साथ ही कैबिनेट ने मेट्रो के रिठाला-कुंडली कॉरिडोर को भी मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि 85 नए केंद्रीय विद्यालय ... Read more
NDTV Indian of the Year Awards: डिप्रेशन पर बोले कपिल शर्मा, हर दिन नया दिन है
NDTV Indian of the Year Awards: डिप्रेशन पर बोले कपिल शर्मा, नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा को एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स (NDTV Indian of The Year Awards) के ग्लोबल एंटरटेनर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है. कपिल शर्मा ने इस दौरान अपने शो द ग्रेड इंडिया कपिल शो से लेकर डिप्रेशन तक जैसे विषयों पर अपने विचार रखे. उन्होंने डिप्रेशन को लेकर बड़ी बात कही है. दरअसल एनडीटीवी इंडियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स शो में कपिल शर्मा से सवाल-जवाब किए गए. जिसमें उन्होंने बड़ी बात कही है. कपिल शर्मा से पूछा गया कि आपने बहुत से डाउनफॉल ... Read more
वन विभाग की ये कैसी निगरानी? 24 घंटे में भूख से गुलदार के 2 शावकों की मौत! हल्द्वानी में मचा हड़कंप
हल्द्वानी : उत्तराखंड के हल्द्वानी से गुलदार शावकों के मौत की खबर समाने आ रही है. नैनीताल जिला मुख्यालय के हल्द्वानी में रामनगर रोड पर बीते दिनों खाली प्लॉट में मिले गुलदार के दोनों शावकों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया. शावकों की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम करवाया गया. शावकों की मौत ठंड में भूख कारण हुई है. जिसके बाद इलाके में भी हड़कंप मचा हुआ है. गुलदार के शावकों की इस तरह से दर्दनाक मौत वन विभाग पर भी सवाल खड़े कर रही है. जानकारी के मुताबिक बीते दिनों हल्द्वानी के ... Read more
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मालवीय नगर बाल्मिकी बस्ती में किया आंगनबाड़ी का औचक निरीक्षण
जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर के रामनगरिया स्थित नन्दघर आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास शासन सचिव महेन्द्र सोनी, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओ पी बुनकर उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री ने रामनगरिया स्थित नन्दघर आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान आधुनिक सुविधाएं, स्मार्ट टीवी, सुसज्ज्ति कक्ष, आधुनिक फर्निचर, पानी की मशीन, बिजली पानी के कनेक्शन सहित सुचारू व्यवस्था, शौचालय की सुविधा, खेल मैदान, पोषण् वाटिका, बच्चों की प्री स्कूल जैसी ईसीसीई गतिविधियां, बच्चों के ग्रोथ मोनिटरिंग उपकरण, पोषण वाटिका आदि को देखकर संतोष जताया। वहीं उन्होंने मालवीय नगर की बाल्मिकी बस्ती में स्थित आंगनबाड़ी ... Read more
देवेंद्र फडणवीस को तीसरी बार क्यों मिली मुख्यमंत्री की कुर्सी? जानें वो 7 कारण
मुंबई : Devendra Fadnavis 3.0: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने तीसरी बार शपथ ग्रहण की है. इसके बाद बीजेपी के अगले मुख्यमंत्री की पसंद को लेकर पिछले 12 दिनों से चल रहा सस्पेंस खत्म हो गया. फडणवीस के समर्थकों को डर था कि अगर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व अगर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर कोई गैर-लोकप्रिय नेता चुनता तो फडणवीस मौका गंवा सकते थे. हालांकि यह संशय उस वक्त दूर हो गया जब मंगलवार को उन्हें विधायी दल का नेता चुना गया. भाजपा ने फडणवीस को मुख्यमंत्री बनने का मौका ... Read more
बांसी-देई मुख्य सड़क खस्ताहाल, आवाजाही में हो रही मुश्किल
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी से देई मुख्य मार्ग की डामरीकृत लगभग 13 किमी सड़क पर बहुत-सी जगहों पर डामर उखड़ा हुआ है। इस राह पर उखडी सड़क की गिट्टी यहां से गुजरते समय दोपहिया वाहन चालक इसमें फिसलकर चोटिल हो रहे है। इस समस्या का सामना करते हुए अढ़ाई माह बीत गया है। मगर पीडब्ल्यूडी विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है। यह क्षतिग्रस्त सड़क जल्द दुरूस्त हो तो राहगीरों को भी राहत मिले। संबंधित विभाग जर्जर राह की सुध लेवे तो जनता को भी परेशानी नहीं हो। जानकारी के अनुसार सार्वजनिक निर्माण विभाग की बांसी-देई मुख्य मार्ग पर बांसी ... Read more
Almora News: डांस और सिंगिंग में दिलचस्पी, अल्मोड़ा में होने जा रहा 'आरंभ 2'
अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में डांस और सिंगिंग के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है. नगर में डांस और सिंगिंग का कंपटीशन होने जा रहा है. इस कार्यक्रम को डी शैडो परफॉर्मिंग आर्ट एकडेमी द्वारा कराया जा रहा है, जिसे आरंभ-2 नाम दिया गया है. 15 दिसंबर को अल्मोड़ा के शिखर होटल में इस कंपटीशन को कराया जाएगा. इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले लोगों के लिए ₹300 रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है. कंपटीशन में जूनियर और सीनियर वर्ग रखा गया है, जिसमें 3 साल से 15 साल और 15 साल से ऊपर के लोग हिस्सा ले ... Read more
किसानों का कूच : शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस में संग्राम, जानें क्या है 101 मरजीवाड़ा जत्था, जो बढ़ा दिल्ली की ओर
नई दिल्ली: 101 किसानों का एक ‘जत्था’ अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉडर विरोध प्रदर्शन स्थल से दिल्ली के लिए पैदल मार्च शुरू कर चुका है. किसान आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं. शंभू बॉर्डर पर अपने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया गया है. जिसके बाद किसान और पुलिस वाले आमने-सामने हो गए. किसानों बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़ रहे हैं. शंभू बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए 7 लेयर की बैरिकेडिंग की गई थी. किसानों के कूच को देखते हुए अंबाला में इंटरनेट सर्विस को बंद कर ... Read more
प्रदेश के 33 जिलों के 4010 राजकीय विद्यालयों में 8020 स्मार्ट क्लास रूम और 142 में लैब स्थापित
जयपुर। राज्य सरकार ने 33 जिलों के 4010 राजकीय विद्यालयों में 8020 स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही 142 पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विज्ञान संकाय के लिए ऑनलाइन लैब की स्थापना की गई है। ये लैब विद्यार्थियों के लिए विज्ञान के विभिन्न प्रयोगों को वर्चुअल रूप में प्रयोग कर सरल, सुगम व रोचक तरीके से सीखने में महत्वपूर्ण है। फ्री में डिजिटल सामग्री राज्य सरकार ने छात्रों को मुफ्त में डिजिटल सामग्री उपलब्ध कराने के लिए राजश्री और ज्ञान संकल्प पोर्टल जैसे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं। इससे ग्रामीण और वंचित वर्गों के छात्रों ... Read more