Blog

पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमला मामले में कोई सुराग नहीं, आरोपियों के पोस्टर लगे

हमले के संबंध में बीस से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. सुरक्षा बल उन आतंकवादियों को मार गिराने के लिए सुराग जुटा रहे हैं जो शनिवार शाम सुरनकोट इलाके में शाहसितार के पास घात लगाकर हमले के बाद पास के घने जंगलों में फरार हो गए थे. हमले में वायुसेना के पांच कर्मी घायल हो गए और उनमें से एक ने बाद में एक सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया. सेना और पुलिस का संयुक्त तलाशी अभियान जारी अधिकारियों ने बताया कि शाहसितार, गुरसाई, सनाई, लसाना और शीनदारा टॉप समेत कई इलाकों में तीसरे ... Read more

बचपन में स्कूल ले जाने वाले ऑटो ड्राइवर को लड़की ने दिया स्पेशल गिफ्ट, VIDEO कर देगा भावुक

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आए दिन हमें कई ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद हमें खुशी मिलती है. कुछ वीडियो बेशक हमें हैरान करते हैं, मगर कुछ ऐसे भी वीडियो हैं, जो हमें भावुक कर देते हैं. अभी हाल ही में सोशल मीडिया (Social Media Viral Video) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पैसेंजर ऑटो ड्राइवर को स्पेशल गिफ्ट देती है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी भावुक हो रहे हैं.  यह भी पढ़ें देखें वीडियो @cheerfulbong नाम की इंस्टाग्राम यूजर ने इस ... Read more

कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने गाजा विरोध प्रदर्शन के कारण ग्रेजुएशन सेरेमनी किया रद्द

न्यूयॉर्क: कोलंबिया विश्वविद्यालय ने गाजा विरोध प्रदर्शन के कारण मुख्य स्नातक समारोह रद्द कर दिया है. समाचार एजेंसी एएफपी ने इसकी जानकारी दी है. सोमवार को आइवी लीग स्कूल में फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शनों के हफ्तों बाद छोटे, स्कूल आधारित कार्यक्रमों के पक्ष में 15 मई को होने वाले अपने विश्वविद्यालय व्यापी समारोह को रद्द कर दिया गया. विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा, “हमने अपनी शुरुआती एक्टीविटीज का केंद्र अपने क्लास डेज और स्कूल लेवल समारोहों को मनाने का फैसला लिया है, जहां छात्रों को 15 मई को विश्वविद्यालय में होने वाले समारोह में अवॉर्ड दिया जाना था, लेकिन अब ... Read more

प्रिंस लोटस वैली स्कूल बना सीकर का पहला केएएमपी- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस 

सीकर। सीकर में स्थित प्रिंस लोटस वैली स्कूल ने पहला केएएमपी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करके अपनी साख और बढ़ा ली है। नॉलेज एंड अवेयनेस मैपिंग प्लेटफ़ॉर्म (केएएमपी), सीएसआईआर-एनआईएसीपीआर का उपक्रम है, जिसने एम/एस एनसीपीएल के साथ सेंटर ऑफ एजुकेशन के रूप में प्रिंस लोटस वैली स्कूल (पीएलवी), सीकर में विद्यार्थियों के लिए रोबोटिक्स और एआई लैब स्थापित किया है। कार्यक्रम का  आयोजन 6 मई को प्रिंस लोटस वैली स्कूल के प्रमुख प्रबंध निदेशक, राजेश ढिल्लों, प्रमुख प्रबंध निदेशक, रमाकांत स्वामी, प्रमुख, प्रिंस एनडीए अकादमी ब्रिगेडियर बी.बी.जानु (सेवानिवृत्त), प्राचार्य, पीएलवी, पूनम चथम, केएएमपी अधिकारी परियोजना निदेशक, आशीष कुमार मित्तल, अकादमिक ... Read more

पिता के बाद 10 साल के बच्चे ने संभाली घर की जिम्मेदारी, पिघला आनंद महिंद्रा का दिल, किया ये ऐलान

Anand Mahindra On Jaspreet Viral Video : सोशल मीडिया पर एक बार फिर जिम्मेदारी से जुड़ी एक दिल पिघला देने वाली कहानी लोगों को इमोशनल कर रही है. वायरल हो रहे इस दिल छू लेने वाले वीडियो में 10 साल के मासूम की कहानी बयां की गई है, जिसने पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली. माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंदा ने शेयर कर दिल जीत लेने वाली बात कही है. यह भी पढ़ें वीडियो में एक 10 साल का बच्चा सड़क किनारे रोल बेचता दिखाई दे रहा है. ... Read more

शिक्षक स्कूल में नहीं ला सकेंगे मोबाइल, पढाई होती है प्रभावित: दिलावर

जयपुर। सरकारी शिक्षक अब सरकारी स्कूलों में मोबाइल नही ले जा सकेंगे। स्कूलों में मोबाइल पूरी तरह से बैन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी। दिलावर का तर्क है कि स्कूलों में टीचर पूरे दिन मोबाइल पर शेयर मार्केट और अन्य चीजें देखते रहते हैं। शिक्षक उसमें उलझे रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। मोबाइल एक बीमारी जैसा हो गया है। अब कोई शिक्षक गलती से मोबाइल लेकर आ जाता है तो उसे अपना मोबाइल प्रिंसिपल के पास जमा कराना होगा। केवल प्रिंसिपल को ... Read more

ये है नैनीताल का सबसे पुराना स्कूल, ओलंपिक में जलवा बिखेर चुके हैं यहां से पढ़े विद्यार्थी

तनुज पाण्डे/ नैनीताल: उत्तराखंड का नैनीताल अपनी शिक्षा व्यवस्था के लिए अंग्रेजों के समय से ही जाना जाता है. अंग्रेजों ने यहां कई स्कूल बनवाए थे, जो आज भी नैनीताल में स्थित हैं. आज हम आपको नैनीताल के सबसे पुराने स्कूल के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकूमत में साल 1850 में मिशन स्कूल के नाम पर हुई थी. उस दौर में पूरे कुमाऊं में अंग्रेजी शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए मिशन स्कूल खोले गए थे. इस स्कूल का उद्देश्य भारतीयों को शिक्षा प्रदान करना भी था. कुछ लोगों का मानना था कि इन स्कूलों ... Read more

Mahatma Gandhi English Medium School सस्ती लोकप्रियता का हिस्सा थे : कालीचरण

जयपुर। भाजपा के मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने बताया कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा आनन फानन में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले थे, जो सस्ती लोकप्रियता का हिस्सा है। बिना किसी तैयारी के कांग्रेस सरकार के वक्त स्कूलों को संचालित कर दिया। जो बच्चा छठी कक्षा तक हिंदी मीडियम में पढ़ेगा। उसके बाद उस बच्चे को आप सरकारी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने स्कूल भेजेगो तो वह बच्चा वहां जाकर क्या पढ़ेगा। बच्चे को समझ नहीं आएगा। इसके अलावा जिन हिंदी मीडियम स्कूलों को अंग्रेजी मीडियम में परिवर्तित किया गया है उनमें अंग्रेजी माध्यम के अध्यापक भी नहीं है। फिर ... Read more

मणिपुर में बारिश और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, 6-7 मई को बंद रहेंगे स्कूल और कॉलेज

एक अधिकारी ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है. इम्फाल: मणिपुर के कई हिस्सों में रविवार को भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है. मौसम विभाग ने मणिपुर समेत कई पूर्वोत्तर राज्यों में मंगलवार तक भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राज्य में मौजूदा मौसम की स्थिति के चलते 6 मई और 7 मई को स्कूल और कॉलेजों बंद रहेंगे. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,  “राज्य में मौजूदा मौसम की स्थिति के कारण 6 मई ... Read more

दिल्ली में 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान, कल से राजस्‍थान में लू चलने का अनुमान

दिल्‍ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. (प्रतीकात्‍मक) नई दिल्‍ली : राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार, यह राष्ट्रीय राजधानी में इस गर्मी में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था. इससे पहले 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता ... Read more