Blog

देश में चल रही है रिपोर्ट कार्ड की राजनीति: जेपी नड्डा

बिलासपुर। देश के तीन राज्यों में बड़ी जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल के अपने पहले दौरा में कहा कि देश में राजनीति की संस्कृति बदल गई है झूठ बोलकर वोट नहीं मिलता बल्कि काम करके वोट मिलता है। नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह दिया और जो नहीं कहा वह भी दिया। आज की राजनीति रिपोर्ट कार्ड की राजनीति है, जो रिपोर्ट कार्ड रखेगा वह जीत हासिल करेगा। देश को मोदी की गारंटी पर विश्वास है, गारंटी पूरी करने की गारंटी है तो वह मोदी की ... Read more

इनफार्मेशन मैनेजमेंट विषय पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस 

जयपुर। पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से इन्फोर्मेशन मैनेजमेंट एंड मशीन इंटेलिजेंस विषय पर 3 दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। आईएसटीई और सीएसआई इंडिया द्वारा प्रायोजित इस कॉन्फ्रेंस में देश-विदेश के रिसर्चर, वैज्ञानिक, लेखक, एजुकेशनिस्ट, प्रोफेशनल व स्टूडेंट्स शामिल हुए तथा 160 से अधिक रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए गए। विप्रो जयपुर के ग्लोबल हेड योगेश अग्रवाल और एनआईटी रायपुर के प्रोफेसर (डॉ.) दिलीप सिंह सिसोदिया इसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। मेजबान पीआईईटी के डायरेक्टर डॉ. दिनेश गोयल ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया और इंस्टीट्यूट की उपलब्धियों की जानकारी दी। इस अवसर ... Read more

RAS योगेश कुमार श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी नियुक्त

जयपुर। राजस्थान में आरएएस योगेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है। कार्मिक विभाग के शनिवार को जारी आदेश के अनुसार पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में आरएएस श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। एक अन्य आदेश में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष रीको जयपुर कुलदीप रांका, सचिव मुख्यमंत्री एवं शासन सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग गौरव गोयल एवं सचिव मुख्यमंत्री आरती डोगरा तथा विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजस्थान स्टेट सर्विस डिलिवरी वार रुम राजन विशाल को आगामी आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है।  ... Read more

अल्मोड़ा के इस स्कूल में पहली बार शुरू हुआ जुंबा डांस, बच्चों को स्ट्रेस से दूर रखना हैं मकसद

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. आजकल के समय में बच्चों के ऊपर पढ़ाई का बोझ सबसे ज्यादा देखने को मिलता है, जिस वजह से वह अन्य गतिविधियों में पीछे होते जा रहे हैं. उत्तराखंड में अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में पहली बार बच्चों को पढ़ाई और मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए जुंबा क्लास शुरू की गई है. इसमें स्कूल के हर बच्चों को जुंबा सिखाया जा रहा है. छोटे से लेकर बड़े बच्चे भी इसे कर रहे हैं और डांस में रुचि दिखा रहे हैं. शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता शेखर ने बताया कि बच्चों को तनाव मुक्त ... Read more

EdTech companies offering unauthorized foreign courses to face action by UGC

UGC to take action against EdTech companies offering foreign degree and diploma courses online without approval, officials said as reported by news agency PTI. Milestone Alert! Livemint tops charts as the fastest growing news website in the world 🌏 Click here to know more. Unlock a world of Benefits! From insightful newsletters to real-time stock tracking, breaking news and a personalized newsfeed – it’s all here, just a click away! Login Now! Catch all the Education News and Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates & Live Business News. More Less Published: 16 ... Read more

केमिस्ट्री का टीचर रसायन से परहेज! मिट्टी से बनाते हैं खूबसूरत पेंटिंग, रंगों का नहीं करते इस्तेमाल

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. मिट्टी हमारे पास उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों में से एक है. पेशे से रसायन विज्ञान का एक शिक्षक इसी मिट्टी से कोरे कागज पर खूबसूरत आकृतियां उकेरता हैं. उत्तराखंड के कीर्तिनगर निवासी जयकृष्ण पैन्यूली इसी मिट्टी का प्रयोग चित्रकारी के लिए करते हैं. वें पेंटिंग बनाने में किसी भी तरह के कृत्रिम रंग का प्रयोग नहीं करते हैं. जयकृष्ण पैन्यूली 10 सालों से मिट्टी से पेंटिंग बनाने का कार्य कर रहे हैं. जयकृष्ण पैन्यूली बताते हैं कि राजकीय सेवा में उन्हें जितना खाली समय मिलता है उसमें वें पेंटिंग बनाने का काम करते हैं. जयकृष्ण पैन्यूली कहते ... Read more

नैनीताल में दिखा 'तारों की बारिश' का अद्भुत नजारा, आप भी देखिए

तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंगोट से देखा गया उल्का पिंड बौछार का नजारा हर किसी के दिलोदिमाग में एक सुनहरी याद बन गया. जिसने भी इस खगोलीय घटना को अपने सामने होते हुए देखा, वो बस इसे निहारता ही रह गया. दरअसल हर साल दिसंबर माह में उल्का पिंड की बौछार होती है, जिसे जेमिनीड उल्का पिंड बौछार (Geminid Meteor Shower) कहा जाता है. इन्हें टूटे हुए तारों के नाम से भी जाना जाता है और इसे तारों की बारिश कहा जाता है. एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा नैनीताल के ... Read more

VIEDO: बिहार के इस अधिकारी के सामने महिला टीचर भूलीं अपना नाम, जमा-घटा में हकलाती दिखीं

इस अधिकारी के सामने महिला टीचर भूलीं अपना नाम बिहार में एक ऐसे कड़क अधिकारी भी हैं, जिनके रुतबे के चलते ना केवल विभाग के कर्मचारी कांपते हैं, बल्कि सामने पड़ने पर लोग अपना नाम भी भूल जाते हैं. हम बात कर रहे हैं बिहार के आईएएस और शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक की, जिनके रौब और काम करने के तरीके की हर जगह चर्चा होती रहती है. यह भी पढ़ें आपके खौफ में नाम भूल गए – महिला टीचर बिहार की शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केके पाठक के कड़क अंदाज के बीच शिक्षा ... Read more

ज्वैलर्स शॉप से 35 लाख का सोना-चांदी चोरी

अजमेर। पुरानी मण्डी क्षेत्र स्थित सागर ज्वैलर्स के बीती रात को चोरों ने ताले तोड़कर करीब 35 लाख रुपए के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने वारदात में इलेक्ट्रिक कटर का भी इस्तेमाल किया है। सीसीटीवी मेंं तीन-चार चोरों का फुटेज दिखाई दिया है। कोतवाली थाना पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  चोरी की वारदात पुरानी मण्डी के सामने सेन्ट्रल गर्ल्स स्कूल के निकट स्थित सागर ज्वैलर्स में हुई है। संचालक रामगंज निवासी सागर गुप्ता ने बताया कि सुबह 6 बजे उनके पास फोन आया था कि उनकी दुकान का ताला टूटा व शटर ऊंचा ... Read more

टी. रविकांत सीएम के अस्थाई प्रमुख सचिव, आनंदी सचिव

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना अस्थाई प्रमुख सचिव आईएएस टी. रविकांत को बनाया है। इसके साथ ही आनंदी को सचिव और डॉ. सौम्या झा को अस्थाई संयुक्त सचिव बनाया है। मुख्यमंत्री के शुक्रवार को शपथ लेने के कुछ घंटों बाद ही कार्मिक विभाग ने इन तीनों के अतिरिक्त कार्यभार का यह पहला आदेश जारी किया।  टी. रविकांत चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, आनंदी सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के सचिव और डॉ. सौम्या आरजीएवीपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर तैनात हैं। वर्ष 1998 बैच के आईएएस टी. रविकांत मूलरूप से आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं। वह छह ... Read more