Blog
SBI PO exam 2023: Registration window to fill 2000 positions closing on Oct 3
State Bank of India (SBI), the largest bank in India, will close the extended application process for Probationary Officers (PO) recruitment 2023 on October 3, 2023. Previously, the application deadline was September 27. The recruitment drive is to fill up a total of 2,000 posts in the government run lender, the SBI said in the notification. Eligible candidates who are yet to apply can submit their forms on sbi.co.in. The recruitment process will be held in three Phase viz. (i) Phase-I; (ii) Phase-II; and (iii) Phase-III. Candidates who are shortlisted after Phase-I will have to appear for Phase-II. Candidates who ... Read more
Success Story : एसडीएम से बनीं इनकम टैक्स ऑफिसर, यूपीपीएससी PCS में आई थी 34वीं रैंक
आखरी अपडेट:01 अक्टूबर, 2023, 17:04 है
Success Story : सिविल सेवा परीक्षा पास करके अफसर बनने के सपने के सपने लाखों एस्पिरेंट देखते हैं. लेकिन इनमेंसे कम ही लोगों का ख्वाब पूरा होता है. इनमें से एक हैं दिव्यांशी सिंह. जिन्होंने यूपीएससी और यूपी पीस…और पढ़ें उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के रौरा गांव की रहने वाली दिव्यांशी सिंह एक आईआरएस अधिकारी हैं. वह 2020 बैच की अफसर हैं. उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई सेंट पॉल स्कूल से की. दिव्यांशी सिंह ने 12वीं के बाद बीटेक की डिग्री हासिल की. इसके बाद वह आईएएस-पीसीएस बनने की तैयारी में लग ... Read more
बापू ने अपने हाथों से रखी थी इस आश्रम की नींव, आज नौनिहालों के लिए बना वरदान!
हिना आज़मी/ देहरादून. 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है. स्वतंत्रता आंदोलन में सबको राह दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन को सारा देश बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाता है. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान बापू कई बार उत्तराखंड आए थे. वहीं उन्होंने देहरादून के श्री श्रद्धानंद बाल वनिता आश्रम का उद्घाटन किया था, जहां आज कई बच्चे रहकर शिक्षा हासिल कर रहे हैं. इस आश्रम में रहने वाली दीप्ति का कहना है कि यहां हर सब्जेक्ट्स की पढ़ाई करवाई जाती है. उन्हें स्कूल भेजा जाता है और शाम को ट्यूशन पढ़ाया जाता है. उनका कहना है ... Read more
Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी का अल्मोड़ा से रहा है गहरा नाता, यहां हैं बापू से जुड़ी कई यादें
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. देश की आजादी के लिए जब स्वतंत्रता आंदोलन चरम पर चल रहा था, तो उस समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Gandhi Jayanti 2023) अल्मोड़ा भ्रमण पर आए थे. बापू ने 20 जून, 1929 को लक्ष्मेश्वर मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था और लोगों को सत्यता के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया था. इसके अलावा, युवाओं में आजादी की अलख भी जगाई थी. महात्मा गांधी ने इस मैदान में अपना लोटा भी नीलाम किया था. आज, इस मैदान को गांधी सभा स्थल शहीद पार्क लक्ष्मेश्वर के नाम से जाना जाता है. दरअसल, कुमाऊं भ्रमण के ... Read more
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित
हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित
UGC NET December 2023 : यूजीसी नेट दिसंबर 2023 के लिए भरें फॉर्म, खुल गई अप्लीकेशन विंडो
आखरी अपडेट:30 सितंबर, 2023, 23:13 है UGC NET December 2023 : यूजीसी ने नेट परीक्षा की डेट घोषित करने के बाद अब आवेदन के लिए अप्लीकेशन विंडो ओपन कर दी है. यूजीसी नेट परीक्षा पास करने वाले जूनियर रिसर्च फेलो और असिस्टेंट प्रोफेसर बनने के योग्य हो जा…और पढ़ें UGC NET 2023 : यूजीसी नेट के लिए फॉर्म 28 अक्टूबर तक भरा जाएगा. UGC NET December 2023 : यूजीसी नेट दिसंबर 2023 को लेकर एक काफी जरूरी अपडेट है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने दिसंबर में होने वाली वाली नेट परीक्षा को लेकर एक ट्वीट किया है. जिसमें बताया है कि ... Read more
देश के टॉप मार्केटिंग में MBA के कॉलेज, जहां मिलता है 1.15 करोड़ तक का पैकेज
Top MBA in Marketing Colleges : एमबीए में जब स्पेशलाइजेशन की बात आती है तो मार्केटिंग सबसे अधिक पापुलर सब्जेक्ट है. मार्केटिंग फील्ड को शानदार सैलरी और जॉब वाले फील्ड के रूप में जाना जाता है. मार्केटिंग फील्ड में हमेशा ही अधिकतम बिक्री कराने वाले मैनेजर की तलाश होती है. आइए जानते हैं देश के टॉप एमबीए कॉलेजों के बारे में जो मार्केटिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (PGDM)/एमबीए कोर्स ऑफर करते हैं.
फ्लोरबॉल हॉकी: दिव्यांग रोहित कनवाल का चयन, बेहदर प्रदर्शन के बाद नेशनल में आएंगे नजर, साकार होगा सपना
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. विशेष बच्चों के लिए स्पेशल ओलंपिक भारत के अंतर्गत कई प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है. जिसमें दिव्यांग बच्चों अपने-अपने कैटेगरी की प्रतियोगिता में भाग लेते हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा के दिव्यांग बच्चे भी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज में काफी बेहतर कर रहे हैं. मंगलदीप विद्या मंदिर के छात्र रोहित कनवाल का फ्लोरबॉल हॉकी में चयन हुआ है. दरअसल मंगलदीप विद्या मंदिर दिव्यांग बच्चों का स्कूल है और यहां पर बच्चों को उनकी मानसिक से लेकर उन्हें शारीरिक रूप से फिट रखा जाता है. कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जो खेलकूद में आगे रहते हैं. इस बार फ्लोरबॉल में दिव्यांग ... Read more
‘स्वच्छता ही सेवा’ से जुड़ेंगे गांववासी, स्वच्छ और सुंदर ग्राम पंचायतें बढ़ाएंगी देहरादून का मान
हिना आज़मी/देहरादून. एक तरफ उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देहरादून नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अव्वल आने की रेस में कमर कसे है, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर कई तरह के प्रयास किये जा रहे हैं. अपनी ग्राम पंचायतों को स्वच्छ रखने वाले लोग अब सम्मानित किए जाएंगे. अब शहर के साथ ग्रामवासी को एक कदम स्वच्छ दून सुंदर दून की ओर बढ़ाएंगे. मुख्य विकास अधिकारी झरना कामठान ने जानकारी दी कि “स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के अवसर पर हमारे सभी ग्राम पंचायतों में सफाई स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कार्यक्रम के तहत हाल ... Read more
उत्तराखंड की महिलाओं को हुनरमंद बनाएगी ये योजना, मिलेगा रोजगार होगी आमदनी
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. महात्मा गांधी ने जिस खादी को देश की पहचान बनाई थी आज वह खादी महिलाओं के रोजगार का जरिया भी बन रही है. खादी का एक-एक धागा देश को आत्मनिर्भर बना रहा है. इन दिनों उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा श्रीनगर गढ़वाल में 4 तकुवा पर ऊनी धागा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलायें प्रशिक्षण ले रही हैं. श्रीनगर गढ़वाल खादी ग्रामोद्योग शाखा में महिलाओं को करघा मशीन चलाने के प्रशिक्षण के साथ सूत काटने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है. गृहणी महिलाएं अपना घर का कार्य खत्म करने के ... Read more