Blog

देहरादून के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, 'प्रोजेक्ट उत्कर्ष' से बदलेगी तस्वीर

Agency:News18 Uttarakhand Last Updated:February 05, 2025, 04:20 IST Project Utkarsh Dehradun: देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने लोकल 18 से कहा कि हमारा उद्देश्य जिले के दूरदराज के सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना और वहां पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य को संवारना है. प…और पढ़ें X प्रोजेक्ट उत्कर्ष बदलेगा सरकारी स्कूलों की तस्वीर. देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दुर्गम और दूरदराज के सरकारी स्कूलों को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है. जिलाधिकारी सविन बंसल की पहल पर शुरू किए गए ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ के तहत स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे ... Read more

BMC का अब तक का सबसे बड़ा 74 हजार करोड़ का बजट, पुराने प्रोजेक्ट पर ही फोकस

निकाय चुनाव कराने की बढ़ी सरगर्मी के बीच सबसे अमीर नगरपालिका बीएमसी ने मुंबई में लिए अब तक सबसे अमीर बजट पेश किया है, जिसमें नई नहीं, बल्कि पहले से चल रही परियोजनाओं को चलाते रहने पर जोर है. लेकिन क्या बढ़े प्रदूषण, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, बेस्ट सेवा के सुधार के लिए प्रस्तावित बजट काफी है? देश की सबसे अमीर महानगर पालिका बीएमसी ने मुंबई के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर दिया है. ये बजट है 74427 करोड़ का जो पिछले बजट से करीब 14% ज्यादा है. 2 लाख करोड़ के वित्तीय बोझ में चल रही ... Read more

PM मोदी ने लोकसभा में आरके लक्ष्मण के कार्टून का जिक्र कर पूर्व पीएम राजीव गांधी पर कसा तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लोकसभा में एक पुराने कार्टून का जिक्र करते हुए पूर्व पीएम राजीव गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा.प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक पीएम थे, जो लगातार 21वीं सदी की बात करते थे, उस वक्त आरके लक्ष्मण ने एक बेहद दिलचस्प कार्टून बनाया था. वो कार्टून उस वक्त तो मजेदार था, लेकिन बाद में सच हो गया. कार्टून काफी दिलचस्प था. इसमें पायलट के साथ एक हवाई जहाज दिखाया गया. अब, उन्होंने पायलट क्यों चुना, मुझे नहीं पता. ... Read more

छात्रों को कुशल बना रही राजस्थान सरकार : प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल शिक्षा देने पर दिया जोर, दिलावर ने कहा – हम शिक्षा के मध्यम से खुद रोजगार देने वाले बने

जयपुर। राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने विश्वविद्यालय कॉमर्स कॉलेज ग्राउंड परिसर में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय स्किल एग्जिबिशन कम कंपीटिशन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर दिलावर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छात्रों और युवाओं को कौशल शिक्षा देने पर जोर दिया हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार भी स्कूलों में व्यावसायिक और कौशल शिक्षा देने पर विशेष जोर दे रही है। मदन दिलावर ने कहा कि प्रदेश के 4155 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा का संचालन ... Read more

आम आदमी पार्टी का अग्निगर्भा प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न : बच्चियों और महिलाओं को भेंट किए प्रशस्ति पत्र, संगीता गौड़ ने कहा- महिला अपराधों को मिलकर रोकने की आवश्यकता

जयपुर। आम आदमी पार्टी की जयपुर जिला महिला विंग की ओर से संचालित आत्मरक्षा कार्यक्रम अग्निगर्भा,जो कि जयपुर की 10 विधानसभाओ में 10-10 दिन के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम सितंबर 2024 से शुरू किया गया था। यह कार्यक्रम निशुल्क प्रशिक्षण आत्मरक्षा कार्यक्रम है। सांगानेर , सिविल लाइन, झोटवाड़ा, हवामहल, के बाद अब आमेर विधानसभा का 10 दिन का प्रशिक्षण समापन हुआ। यह प्रशिक्षण सेंट प्ले स्कूल महन्दी का बास आमेर में किया गया। जयपुर जिला महिला विंग अध्यक्ष संगीता गौड़ ने बताया कि देश और राजस्थान में बढ़ रहे महिला अपराधों की रोकथाम को हम सब को मिल कर रोकने की ... Read more

60% से कम मार्क्‍स लाए हो, फेयरवेल पार्टी में नो एंट्री… किस स्‍कूल प्र‍िंसिपल के इस आदेश न उसे मुश्किल में डाल दिया?

Last Updated:February 04, 2025, 16:24 IST Dehradun News : न्यूज 18 ने सबसे पहले रविवार को इस मामले को प्रमुखता के साथ दिखाया था. स्कूल की प्रिसिंपल से लेकर वाइस प्रिंसिपल को भी फोन करके उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन… आइये जानते हैं पूरी घटना …और पढ़ें न्यूज 18 ने सबसे पहले इस मामले को प्रमुखता के साथ दिखाया था. देहरादून : न्यूज 18 की खबर का एक बार फिर जबरदस्त असर देखने को मिला है. आर्मी पब्लिक स्कूल वीरपुर, देहरादून के अजीबोगरीब आदेश को लेकर दिखाई गई खबर का बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान ले ... Read more

निगम कर रहा सफाई के दावे, हकीकत जनता के सामने

कोटा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर साल होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केन्द्रीय टीम के 15 फरवरी के बाद कोटा आने की संभावना है। सर्वेक्षण को देखते हुए जहां नगर निगम अधिकारी सफाई के दावे कर रहे हैं। वहीं हकीकत में शहर की सड़कों पर जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं और मेन रोड पर मवेशियों के जमघट लगे हुए हैं। केन्द्रीय टीम के पहले जनवरी में आने की संभावना थी। वहीं अब नए शिड्यूल के तहत 15 फरवरी के बाद टीम के कोटा आने की संभावना है। स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए नगर निगम कोटा उत्तर ... Read more

नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर युवक ने किया दुष्कर्म, पेटदर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची तो हुआ 8 माह के गर्भ का खुलासा

अजमेर। शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर पुलिस थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म होने का मामला सोमवार को सामने आया है। पीड़िता के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता 14 वर्षीय स्कूली छात्रा है। जिससे प्रिंस नाम के युवक ने दोस्ताना संबंध बना लिए। वह कुछ माह पूर्व उसे बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक पर एक कैफे सेंटर में ले गया, जहां उसने से दुष्कर्म किया। उसने दुष्कर्म की बात किसी को भी नहीं बताने के लिए उसे धमका भी दिया। जिससे पीड़िता डर ... Read more

MH CET पांच वर्षीय एलएलबी 2025 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब इस तारीख तक अप्लाई करें

नई दिल्ली: MH CET 5-Year LLB Registration: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) पांच वर्षीय एलएलबी 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब महा सीईटी पांच वर्षीय एलएलबी के लिए आवेदन फॉर्म 18 फरवरी तक भरे जाएंगे. लॉ एस्पिरेंट्स महा सीईटी पांच वर्षीय एलएलबी 2025 आवेदन फॉर्म भरने के लिए सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं. इससे पहले महा सीईटी पांच वर्षीय एलएलबी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 फरवरी थी. महा सीईटी पांच वर्षीय एलएलबी 2025 के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है.  ... Read more

पुराने राजकीय विद्यालय का भवन भी हो चुका है जर्जर

मोईकलां। राजकीय विद्यालय दरबीजी में हुई बालिका की दर्दनाक व आकस्मिक मौत की घटना को देखते हुए प्रशासन व शिक्षा विभाग को सांगोद विधानसभा क्षेत्र में भी एक बार विद्यालय भवनों की वास्तविक स्थिति के बारे में संज्ञान लेने की जरूरत है। वरना क्षेत्र में दरबीजी जैसी घटना क्षेत्र में होने की संभावना है। मोईकलां राजकीय विद्यालय का पुराना जर्जर हो चुका भवन भी इस बात की गवाही देता दिख रहा है कि भविष्य में इस तरह की घटना हो सकती है। यहां कई बच्चे खेलने के लिए आते हैं। जिनके  साथ कभी भी दरबीजी जैसी अनहोनी की आशंका बनी ... Read more