Blog
दिल्ली में कल से नहीं चलेंगी मुफ्त योगशाला, सिसोदिया ने लगाया अफसरों को डराने-धमकाने का आरोप
दिल्ली की योगशाला के तहत प्रतिदिन 590 योग कक्षाएं चलाई जा रही हैं. दिल्ली में योगशाला (Dilli Ki Yogshala)को लेकर सियासत तेज हो गई है. उपराज्यपाल से कोई निर्देश नहीं मिलने के कारण राज्य सरकार मंगलवार यानी 1 नवंबर से मुफ्त योगा क्लास को बंद कर रही है. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने ट्वीट कर कहा, “यूनिवर्सिटी का बोर्ड चाहता है कि दिल्ली के आम लोगों के लिए योगशाला चले, सरकार ने बजट भी दे रखा है, लेकिन फिर भी अफसरों को डरा-धमकाकर ‘दिल्ली की योगशाला’ बंद करने का आदेश जारी करा दिया गया है. फिलहाल कल ... Read more
राहुल गांधी ने ‘भारत यात्रियों’ के साथ मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों के लिए दो मिनट का रखा मौन
तेलंगाना राज्य कांग्रेस इकाई ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है. शादनगर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान गुजरात के मोरबी शहर में पुल हादसे में मारे गए लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखा. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर और सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन शादनगर में सुबह साढ़े पांच बजे शुरू हुआ. ... Read more
दिवंगत पति का सपना पूरा कर पत्नी बनी Army Officer, बेटे को गोद में लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
Army Officer Rigzin Chorol: लेफ्टिनेंट रिगजिन शोरोल (Rigzin Chorol) अपने दिवंगत पति और राइफलमैन रिगजिन खांडप के सपने को पूरा कर भारतीय सेना (Indian Army) में अधिकारी बन चुकी हैं. इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के प्रशिक्षण अकादमी में 11 महीने के कठोर ट्रेनिंग की है, जिसके बाद वे अपना लक्ष्य पूरा कर सकीं. इस दौरान समारोह में वे अपने बेटे को गोद लिये काफी खुश नजर आईं. उनके चेहरे की मुस्कान देखकर, उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस दौरान लेफ्टिनेंट रिगजिन शोरोल अपनी इस लक्ष्य का श्रेय अपने दिवंगत पति रिगजिन खांडप को देती नजर आईं. यह ... Read more
Winter में जल्दी उठना आपके लिए भी मुश्किल होता है तो जानिए बिना परेशानी जल्दी उठने के आसान तरीके
1) एक लैंप जो सुबह रोशनी के साथ आपको जगाए सर्दियों में सुबह जल्दी उठने में समस्या यह नहीं है कि आप अपने अलार्म को सामान्य से पहले सेट कर रहे हैं. यह सच है कि, जब आपका अलार्म बंद हो जाता है, तब भी बाहर अंधेरा रहता है. आपका सर्कैडियन रिदम – उर्फ आपके शरीर का प्राकृतिक स्लीप-वेक शेड्यूल – सूर्य के डार्क-लाइट शेड्यूल से चलता है, इसलिए जब आप अचानक अंधेरे में जाग रहे होते हैं, तो आपका वापस सोने का मन करता है. इसलिए आप कमरे में एक अलार्म लैंप लगा सकते हैं जो सुबह सुबह अलार्म ... Read more
दिल्ली के स्कूल में अमित शाह को मुख्य आतिथि बनाए जाने का विरोध, 200 से अधिक पूर्व छात्रों ने लिखा पत्र
नई दिल्ली: दिल्ली में सरदार पटेल विद्यालय के 200 से अधिक पूर्व छात्रों के एक समूह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्कूल के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखा है. समूह ने कहा कि यह आमंत्रण स्कूल के सिद्धांत के खिलाफ है और मौजूदा ध्रुवीकरण के माहौल में स्कूल आलोचना का केंद्र बन जाएगा.शाह सोमवार को स्कूल में सरदार पटेल जयंती समारोह में एक सभा को संबोधित करने वाले हैं. यह भी पढ़ें पूर्व छात्रों ने पत्र में कहा, ‘‘ध्रुवीकरण के मौजूदा माहौल में ... Read more
पिछले 20 साल में दुनिया भर के प्रमुख पुल हादसे
2022: गुजरात में 90 से अधिक लोगों की मौत गुजरात के मोरबी में रविवार को 100 साल पुराना सस्पेंशन ब्रिज गिरने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मोरबी पुल पर 500 लोग सवार थे. 2021: मेक्सिको सिटी में 26 लोगों की मौत मई में मैक्सिको सिटी मेट्रो सिस्टम पर ट्रैक का एक ऊंचा खंड गिर गया था, जिससे एक यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में 26 लोग मारे गए थे. और दर्जनों घायल हो गए थे. 2018: जेनोआ में 43 लोगों की मौत हुई थी साल ... Read more
VIDEO : …जब राहुल गांधी ने स्कूली बच्चों के साथ लगाई दौड़, पीछे-पीछे दौड़ने लगे सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग
यात्रा कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. जडचर्ला: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी रविवार को पदयात्रा के दौरान अचानक कुछ स्कूली छात्रों के साथ दौड़ने लगे. राहुल के अचानक दौड़ने के कारण उनके सुरक्षा कर्मी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य लोगों ने भी दौड़ना शुरू कर दिया. कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राहुल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रविवार सुबह जडचर्ला से पदयात्रा शुरू की और उनके 22 किलोमीटर का सफर तय करने की उम्मीद है. तेलंगाना में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का ... Read more
इंदौर: बायफ्रेंड ने मिलने से किया इनकार तो युवती ने की आत्महत्या, दूसरी लड़कियां भी थीं परेशान
दो युवतियों की मौत हो गई है और तीसरी की हालत खतरे से बाहर है. (प्रतीकात्मक) इंदौर : इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र के एक पार्क में शुक्रवार की शाम तीन नाबालिग युवतियों ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी. इनमें से दो नाबालिग युवतियों की मौत हो चुकी है और तीसरी युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक, तीनों युवतियों ने अलग-अलग कारणों से आत्महत्या की कोशिश की थी. नाबालिग युवतियों ने सल्फास की गोली खाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था, जिसे युवतियों ने सिहोर जिले में ... Read more
मुरुगा मठ बलात्कार : वकालतनामा की वैधता पर पीड़िताओं के वकील को एक सप्ताह का समय
इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति श्रीनिवास हरीश कुमार की सिंगल जज बेंच ने की. (फाइल फोटो) बेंगलुरु: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मुरुगा मठ बलात्कार मामले की कथित पीड़िताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील को ‘वकालतनामा’ की वैधता के संदर्भ में आरोपी पुजारी शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू के दावों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया. मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू ने पीड़िताओं की ओर से दायर वकालतनामा की वैधता को लेकर सवाल खड़े किए हैं. यह भी पढ़ें यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामले में मठ के पुजारी ... Read more
यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बदले जाएंगे शहरों के नाम, CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया पूरा प्लान
हाइलाइट्स उत्तराखंड में शहरों का नाम बदलने की तैयारी में धामी सरकार NEWS18 से खास बातचीत में बताया पूरा प्लान देहरादून/दिल्ली. उत्तराखंड की धामी सरकार ने भी राज्य में ब्रिटिश काल का ठप्पा हटाने का निर्णय लिया है. उन्होंने ऐसे शहरों, स्थानों के नाम बदलने की तैयारी कर ली है जो अंग्रेज अफसरों के नाम पर रखे गए हैं. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मुगल काल के दौरान रखे गए कई शहरों के नाम बदल दिए हैं. योगी सरकार ने इन शहरों को उनकी पुरानी पहचान के आधार पर नाम दिए हैं. इसी राह पर चलते हुए अब धामी सरकार ... Read more