Blog
अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को ‘सुपरहीरो अवतार’ में किया पेश तो यूं भन्नाई BJP
विवादास्पद शराब नीति मामले में अपने डिप्टी सीएम से सीबीआई की पूछताछ से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर सिसोदिया को एक सुपरहीरो दिखाते हुए तस्वीर (इलस्ट्रेशन) पोस्ट की. यह भी पढ़ें इस तस्वीर में मनीष सिसोदिया दिल्ली एजुकेशन मॉडल नाम की एक ढाल पकड़े हुए हैं, जो एक लड़की की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं और उनके ऊपर ईडी व सीबीआई नाम के तीर बरस रहे हैं. बिना कैप्शन के इस तस्वीर को लेकर भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है. भाजपा दिल्ली के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने इसी से मिलती-जुलती एक और तस्वीर ... Read more
“मुझे गिरफ्तार करने और गुजरात से बाहर रखने की मंशा…” CBI समन पर बोले मनीष सिसोदिया
आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से आज 11 बजे सीबीआई पूछताछ करने जा रही है. घर से निकलने से पहले मनीष सिसोदिया अपनी मां से आशीर्वाद लेते नजर आए. इसके साथ ही सिसोदिया ने ट्वीट किया कि मेरे ख़िलाफ़ एक पूरी तरह से फ़र्ज़ी केस बनाया हुआ है. मेरे घर रेड की, कुछ नहीं मिला, मेरे सारे बैंक लॉकर देखे, कुछ नहीं मिला, मेरे गांव में जाकर सारी जांच की, कुछ नहीं मिला. ये केस पूरी तरह से फ़र्ज़ी है, लेकिन मेरे जेल जाने से गुजरात का चुनाव प्रचार रुकेगा नहीं. आज हर गुजराती खड़ा हो ... Read more
अब यूपी में भी होगी मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में, योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान
अब यूपी में भी होगी मेडिकल, इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में नई दिल्ली: U.P Latest News: मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh government) द्वारा मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने कहा कि अब प्रदेश में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में होगी. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राज्य में कुछ मेडिकल (medical) और इंजीनियरिंग (engineering) की पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद किया गया है और आने वाले वर्ष से इन विषयों के पाठ्यक्रम राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों ... Read more
यूपी : स्कूल के बस में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रयान पब्लिक स्कूल की बस में विशालकाय अजगर मिला है. अजगर बस के इंजन में फंसा था, जिसे देखते ही लोगों में हड़कंप मच गया. ऐसे में लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ सिटी वंदना सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर और अजगर को रेस्क्यू कराया. यह भी पढ़ें लगभग एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद किसी तरह अजगर को काबू में किया गया. रविवार होने की वजह से स्कूल बंद था, इसलिए किसी तरह का कोई ... Read more
यूक्रेन में युद्ध की वजह से दस गुना बढ़ी गरीबी: विश्व बैंक
रूस-यूक्रेन युद्ध जारी रहा तो हालात और भी खराब हो सकते हैं. (प्रतीकात्मक फोटो) वाशिंगटन: विश्व बैंक (world Bank) के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि रूस (Russia) से युद्ध की वजह से यूक्रेन (Ukraine) में महंगाई (Dearness) 10 गुनी बढ़ गई है. युद्ध भरे हालात यूक्रेन के नागरिक बुनियादी आर्थिक स्थिति को जटिल बना देंगे.
विश्व बैंक के पूर्वी यूरोप के क्षेत्रीय देश निदेशक अरूप बनर्जी ने कहा कि ऊर्जा सुविधाओं पर इस सप्ताह के बड़े पैमाने पर रूसी हमलों के बाद यूक्रेन की बिजली की तेजी से बहाली युद्धकालीन प्रणाली की दक्षता को दर्शाती है, लेकिन रणनीति में ... Read more
देखें: विराट कोहली की लद्दाख की फैनगर्ल ने शानदार बल्लेबाजी से इंटरनेट पर मचाई धूम
स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ट्वीट किया, “मेरे पिता घर पर और स्कूल में मेरे शिक्षक मुझे क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. मैं विराट कोहली की तरह खेलने का पूरा प्रयास करूंगी. मकसूमा क्लास 6 की छात्रा #HSKaksar.” वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा रन बनाने के लिए जोरदार शॉट मारती है और दौड़ पड़ती है. एक वक्त वह स्कूल के मैदान के बाहर भी गेंद मारती हुई नजर आती है. My father at home and my teacher at school encourage me to play cricket. I’ll put all my efforts to play like @imVkohli Maqsooma student class 6th ... Read more
5 प्वाइंट न्यूज : शोपियां में आतंकियों ने एक और कश्मीरी पंडित की जान ली
आतंकियों ने कश्मीर के शोपियां में पूरन कृष्ण भट्ट की गोली मारकर हत्या कर दी. नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के शोपियां जिले में शनिवार को आतंकवादियों ने एक कश्मीरी पंडित (Kashmiri Pandits) की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने बताया कि पूरन कृष्ण भट्ट पर दक्षिण कश्मीर जिले के चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के निकट हमला किया गया. जख्मी पूरन कृष्ण भट्ट को शोपियां अस्पताल में ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी ... Read more
मिलिए Virat Kohli की लद्दाख में रहने वाली इस नन्ही फैन से, बल्लेबाजी का हुनर देख छूट जाएंगे पसीने
Virat Kohli की तरह बनना चाहती है लद्दाख की यह बच्ची, अपने बल्ले से लगाती है दमदार शॉट्स Trending Girl Plays Cricket Video: हाल ही में एक नन्ही फैन का दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. वीडियो में लद्दाख की एक बच्ची को गजब की बल्लेबाजी करते देखा जा रहा है, जो खुद को क्रिकेटर विराट कोहली का फैन बता रही है. वीडियो में बच्ची का हुनर देखकर एक मिनट के लिए आप भी पलके झपकाना भूल जाएंगे और खुद ब खुद ... Read more
Gujarat TET 2022: गुजरात टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए जारी हुआ रजिस्ट्रेशन डेट, नोटिफिकेशन जल्द
Gujarat TET 2022: पंजीकरण की तारीख जारी कर दी गई है और जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी की जाएगी. Gujarat TET 2022: गुजरात सरकार, गुजरात टीईटी 2022 के लिए 21 अक्टूबर 2022 को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी. टीईटी 1 और टीईटी 2 पंजीकरण प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी. शिक्षक पात्रता परीक्षा (Teacher Eligibility Test) की अधिसूचना जल्द ही राज्य बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी. कैबिनेट शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, गुजरात सरकार जीतू वघानी ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है. पंजीकरण की तारीख जारी कर दी गई है और जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी ... Read more
जम्मू-कश्मीर : आतंकियों ने शोपियां में एक और कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या
पूरन कृष्ण पर चौधरी गुंड इलाके में उनके आवास के निकट हमला किया गया. (प्रतीकात्मक) श्रीनगर : जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में कश्मीरी पंडितों (Kashmiri Pandits) के खिलाफ आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शोपियां में शनिवार को एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जब आतंकियों ने एक कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. पिछले कुछ महीनों में कश्मीरी पंडितों और देश के अन्य इलाकों से रोजगार की तलाश में कश्मीर घाटी पहुंचने वाले लोगों के खिलाफ लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं, जिनमें कुछ लोगों को अपनी जान ... Read more