Blog
प्रदेश को हरा-भरा बनाने में स्टूडेंट होंगे मददगार
जयपुर। वर्तमान में पर्यावरण संरक्षण के साथ ही वातावरण के लिए पौधारोपण बेहद जरूरी है। ऐसे में स्कूली बच्चे पर्यावरण के रक्षक बन प्रदेश को हरा-भरा बनाने में मददगार साबित होंगे। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स न सिर्फ स्कूल में बल्कि, अपने घर, सार्वजनिक स्थान पर पौधरोपण कर सकेगा। इसकी देखरेख टीचर्स करेंगे। उसके आधार पर ही स्टूडेंट्स को अंक दिए जाएंगे। इसी तरह स्कूलों में स्टूडेंट्स को सामाजिक गतिविधियों के साथ शैक्षणिक गतिविधियों में सम्मिलित करने के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट दिए जाते हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह प्रोजेक्ट स्कूल और ... Read more
Hindi Diwas wishes 2024 : आज है हिंदी दिवस, इन शायरियों के साथ दीजिए दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई
Hindi Diwas 2024 : हर साल 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है. यह दिन अपनी राजभाषा हिंदी के प्रति सम्मान और प्रचार प्रसार के लिए है. हिंदी सिर्फ भाषा नहीं बल्कि देश और देश से बाहर रहने वालों हिंदी भाषी लोगों के लिए गर्व और सम्मान है. हिंदी एक भावना है, जो हर भारतवासी को एक दूसरे के साथ जोड़ती है. इस दिन स्कूल, कॉलेज, ऑफिस और सरकारी दफ्तरों में प्रतियोगताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. वहीं, लोग हिंदी शायरी, कोट्स, मैसेजेस और स्लोगन के जरिए दोस्तों, रिश्तेदारों को बधाई संदेश भी भेजते हैं. ... Read more
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, आज फिर गदर मचाएगा मानसून, जानें मौसम की ताजा अपडेट
नई दिल्ली: मानसून पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान से आफत बरसा रहा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन से कई सड़कें बंदी रही. दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. वहीं, आज भी कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई. राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में मैनपुरी में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि जालौन और बांदा ... Read more
नूंह में क्या इस बार खिल पाएगा कमल? क्या बोलीं यहां की जनता, जानिए
नूंह: हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान( Haryana Assembly Elections 2024) होगा. मतगणना 8 अक्टूबर को होगी. सत्तारूढ़ भाजपा की नजर विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर है. लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है. वहीं, हरियाणा के चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी भी ताल ठोक रही है. हरियाणा का मेवात का इलाक, जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है. तो आखिर मेवात सबसे पिछड़ा इलाका क्यों है और इस बार के सियासी समीकरण क्या है? इसको लेकर NDTV संवाददाता ग्राउंड जीरो पर पहुंचे. नूंह के मांडी खेड़ा में एक चाय ... Read more
भारत-पाक जंग के योद्धा की ये कैसी विदाई? मजबूरन केबल ट्रॉली से अंतिम यात्रा
हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में बुधवार देर शाम से बारिश का दौर जारी है. जिसके चलते नदी-नाले सब उफान पर हैं. लगातार बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मूसलाधार बारिश के चलते रानीबाग के दानीजाला गांव में भारत-पाकिस्तान युद्ध के वीर योद्धा के शव को अंतिम संस्कार के लिए केबल ट्रॉली से लेकर जाना पड़ा. गुरुवार शाम 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में प्रतिभाग करने वाले वीर योद्धा गोपाल जंग बस्नेत का निधन हो गया. गोपाल जंग रानीबाग के दानीजाला गांव में रहते थे. लंबे समय से बीमारी से परेशान गोपाल का 78 साल की उम्र में ... Read more
विजयपुर का प्राथमिक स्कूल खंडहर में तब्दील
बारां। बारां के समीप स्थित ग्राम विजयपुर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम लगा हुआ है। विद्यालय खंडहर में तब्दील हो चुका है। स्कूल कक्षा 1 से 5वीं तक है, लेकिन पूरा स्कूल जर्जर की हालत में हैं। धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। ग्रामीणों ने कई बार स्कूल विकास के लिए स्थानीय सरपंच और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, लेकिन आज तक विद्यालय का जीर्णोद्धार नहीं हुआ। प्रधानाध्यापक अनिता गौड ने बताया कि स्कूल की समस्याओं को लेकर शिक्षा विभाग को अवगत करा रखा है। वहीं गांव के कई बच्चे गांव के स्कूल में नहीं पढकर ... Read more
अब केजरीवाल को भी जमानत… AAP नेताओं को बेल दिलाने वाले अभिषेक मनु सिंघवी कौन हैं
सीएम केजरीवाल को बेल दिलाने में सबसे अहम भूमिका वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी की रही है नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने सीएम केजरीवाल को CBI के मामले में जमानत दी है. कोर्ट ने केजरीवाल को यह जमानत कुछ शर्तों के साथ दी है.सीएम केजरीवाल के जेल से बाहर आने और सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने में वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंधवी (Abhishek Manu shignvi) का सबसे बड़ा रोल रहा है. अभिषेक मनु सिंघवी वही वकील हैं जिन्होंने दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार किए गए मनीष ... Read more
World First Aid Day 2024: वर्ल्ड फर्स्ट एड डे पर इन संदेशों के साथ अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और आस-पास के लोगों को करिए जागरूक
World First Aid Day 2024 wishes : हर साल 14 सितंबर को वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाता है. जब भी किसी को चोट लगती है या कोई दुर्घटना हो जाती, तो सबसे पहले उस व्यक्ति को फर्स्ट एड दी जाती है, उसके बाद डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाते हैं. इसलिए फर्स्ट एड किट हमेशा पास होनी जरूरी है. इसी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाता है. आपको बता दें कि विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस की शुरुआत वर्ष 2000 में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज (IFRC) द्वारा ... Read more
Hindi Diwas Wishes: सभी को भेजिए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं, अपनी हिंदी भाषा पर होने लगेगा गर्व
Hindi Diwas 2024: भारत के ऐसे कई राज्य हैं जहां हिंदी लोगों की पहली भाषा है. बच्चा जन्म के बाद से ही पहले हिंदी में बोलना सीखता है और फिर दूसरी भाषाएं लिखता-पढ़ता है. अक्सर देखा जाता है कि स्कूलों या विद्यालयों समेत ऑफिस वगैरह में भी हिंदी के बजाय इंग्लिश को ज्यादा तवज्जोह दी जाती है. हिंदी (Hind) बोलने वाले लोगों को इंग्लिश बोलने वालों के आगे कमतर समझा जाता है. ऐसे में हिंदी दिवस मनाने का महत्व और अधिक बढ़ जाता है. हर साल 14 सितंबर के दिन हिंदी दिवस मनाया जाता है. हिंदी दिवस मनाने का मकसद ... Read more
जो हर भाषा पर पड़े भारी… स्कूली बच्चे ने सुनाई ऐसी कविता, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, हिंदी भाषा पर करेंगे गर्व
बच्चे ने हिंदी में सुनाई ऐसी कविता, लोग तारीफ करने पर हुए मजबूर आज का दौर वो दौर है जब ज्यादा से ज्यादा पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़े और चार लोगों के बीच फर्राटेदार अंग्रेजी बोलकर उनका सिर शान से ऊंचा कर दे. हिंदी मीडियम स्कूल में आमतौर पर वही बच्चे पढ़ रहे हैं जिनके पेरेंट्स या तो महंगी शिक्षा अफोर्ड नहीं कर सकते या उनकी पहुंच में ऐसे स्कूल्स नहीं है. लेकिन एक बच्चे का वायरल वीडियो देखकर आप अपनी सोच बदलने पर मजबूर हो जाएंगे. इस वायरल वीडियो में ये बच्चा ऐसी ... Read more