Blog

गंदगी से परेशान बस्तीवासी, जिम्मेदार बेपरवाह

केबलनगर। केबल नगर (जगपुरा) नगर निगम दक्षिण वार्ड 10 जगपुरा राजपूत कॉलोनी में आम रास्ते बरसात के पानी से भर गए हैं। यहां स्कूल व रहागिरो बस्तीवासी को आने जाने मे काफी परेशानी का जमकर सामना करना पड़ रहा है। बस्तीवासी ने बताया कि जगपुरा क्षेत्र विकास की राह तख रहा है। यहां राजनेता झूठी वाही वाही लुटने के लिए कुछ स्थानो व अपने कार्यकर्ताओ को खुश करने के लिए उनके बताए स्थान पर विकास कार्य करवा देते हैं हकीकत तो यह है कि नगर निगम दक्षिण वार्ड 10 जगपुरा अभी भी विकास कार्य के लिए पिछडा हुआ है। यहां ... Read more

CUET UG स्कोर से तमिलनाडु के इन कॉलेजों में मिलेगा दाखिला, एडमिशन चाहिए तो देखिए लिस्ट 

नई दिल्ली: CUET score and List of participating universities in Tamil Nadu: सीयूईटी यूजी के जरिए देश के तमाम सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू है. तमिलनाडु में केंद्रीय, राज्य और निजी सहित कई विश्वविद्यालय हैं जो कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) के माध्यम से उम्मीदवारों को अपने अंडरग्रेजुएट कार्यक्रमों में प्रवेश देते हैं. तमिलनाडु के केंद्रीय विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, पांडिचेरी विश्वविद्यालय सहित विश्वविद्यालय यूजी प्रवेश के लिए सीयूईटी स्कोर का उपयोग करते हैं. उम्मीदवार विश्वविद्यालयों की आधिकारिक वेबसाइटों से पात्रता मानदंड, आवेदन और विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति की जानकारी प्राप्त कर सकते ... Read more

IAS आशीष मोदी को रिलीव नहीं किया, महेंद्र खडगावत जॉइनिंग के इंतजार में 

जयपुर। राजस्थान सरकार ने लंबी तबादला लिस्ट जारी कर पिछले दिनों आईएएस अधिकारी आशीष मोदी को चूरू का जिला कलेक्टर बनाया था, लेकिन मोदी को माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक पद से रिलीव नहीं किया गया है। वही माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक पद पर लगाए गए महेंद्र खडगावत यहां जॉइनिंग नहीं कर पा रहे हैं। जानकारी के अनुसार खडगावत शनिवार को ही बीकानेर माध्यमिक शिक्षा विभाग के दफ्तर पहुंच गए थे, लेकिन सरकार स्तर पर आशीष मोदी को रिलीव करने से रोका गया बताए। ऐसे में संभव है आशीष मोदी और महेंद्र खडगावत के तबादला संशोधन के आदेश जल्द ... Read more

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस मामले में दाखिल याचिका खारिज

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी के समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी ने स्कूल नौकरी घोटाले में ED समन को चुनौती दी थी. इस मामले में दोनों ने याचिका दाखिल कर कहा था कि कोलकाता उनका सामान्य निवास स्थान है, लेकिन ED ने उन्हें नई दिल्ली में पेश होने को कहा है. जस्टिस बेला त्रिवेदी और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने ... Read more

कोलकाता रेप मर्डरः डॉक्टरों पर सिब्बल की दलीलों ने ममता सरकार को दे दी थोड़ी राहत, जानिए SC में क्या-क्या कहा

नई दिल्‍ली: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्‍टर के साथ हुए रेप-मर्डर मामले में सुनवाई के दौरान बंगाल सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्‍ठ वकील कपिल सिब्‍बल से सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कई सवाल किये. सीबीआई की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने भी बंगाल सरकार पर कई आरोप लगाए. आइए आपको बताते हैं कि कपिल सिब्‍बल ने सीजेआई के सवालों और SG के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट में क्‍या दलील दीं… जानिए सुप्रीम कोर्ट ने की क्‍या सबसे बड़ी टिप्‍पणी  डॉक्टरों की सुरक्षा को सरकार द्वारा प्राथमिकता के ... Read more

Kolkata Rape Murder Case LIVE Updates: 'CISF की महिला बटालियन को लेकर कपिल सिब्बल और SG तुषार मेहता में हुई तीखी बहस

नई दिल्‍ली: Kolkata Rape Murder Case कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है. सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा की बेंच मामले की सुनवाई कर रही है. पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से कहा गया कि अस्पताल में हुए तोड़फोड़ के मामले में उसने अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है. वही, सीबीआई ने मामले में हुई अभी तक की जांच को लेकर अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है. सुनवाई के दौरान  सुप्रीम कोर्ट ने इस बीच साफ किया कि एक मामले में पहले से हिरासत में लिए गया आरोपी, दूसरे ... Read more

Former Chief Minister Gehlot extended best wishes on International Literacy Day

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश और प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। गहलोत ने कहा है कि राजस्थान जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले प्रदेश में साक्षरता का प्रसार एक चुनौती थी, जिसे हमने कई नवाचारों के साथ बेहतर करने का कार्य किया। राजीव गांधी पाठशालाओं के माध्यम से गांव-ढाणी तक स्कूल खोले गए। गहलोत ने कहा कि हर ग्राम पंचायत पर एक उच्च माध्यमिक विद्यालय खोलने की नीति से गांव में ही उच्च माध्यमिक शिक्षा सुनिश्चित करने का प्रयास किया। आरटीई के तहत 12वीं कक्षा तक में शिक्षा निशुल्क की गई‌। राजकीय विद्यालयों ... Read more

रेप पीड़िता किशोरी की मार्क्सशीट में कांट-छांट करने वाला प्रिंसीपल गिरफ्तार

जयपुर। मुरलीपुरा पुलिस ने पोक्सो एक्ट प्रकरण की पीड़ित किशोरी की मार्क्सशीट में कांट-छांट कर फर्जी मार्क्सशीट बनाने वाले स्कूल प्रिंसीपल को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी विजेंद्र कुमार देवरिया यूपी का रहने वाला है और हाल में देवरिया के सोनू-घाट स्थित एक निजी स्कूल में प्रिंसीपल थे। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में वेस्ट जिले की महिला अनुसंधान सेल के एडिशनल डीसीपी गुरुशरण राव की तरफ  से मुरलीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में खुलासा हुआ कि नाबालिग किशोरी को उसकी बुआ ने दो लाख रुपए में बेच दिया था, जहां पर ... Read more

पति के निधन से नहीं टूटे हौंसले, सेना की वर्दी पहन किया सपना सच, एक मां के संघर्ष की कहानी

नई दिल्ली: चेन्नई की अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) में शनिवार को एक समारोह में 258 कैडेट अधिकारी और 39 महिला कैडेट अधिकारी को भारतीय सेना की विभिन्न इकाइयों और सेवाओं में शामिल किया गया. 39 महिला कैडेट अधिकारी में से ऊषा रानी की कहानी लाखों महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायक है. अपने पति कैप्टन जगतार सिंह की मौत के बाद ऊषा रानी के ऊपर अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई. शादी के महज तीन साल बाद  25 दिसंबर 2020 को एक ट्रेन हादसे में जगतार सिंह का निधन हो गया. इस हादसे से ऊषा रानी और उनके दो जुड़वां बच्चों की जिंदगी पूरी तरह ... Read more

बारिश से पानी में डूबी कॉलोनियां, सड़कों पर सैलाब

जयपुर। शहर में बारिश का दौर थम नहीं रहा है। विभिन्न इलाकों में हुई बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर पानी भरने से जगह जगह यातायात जाम हुआ और लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ा। प्रदेश में सक्रिय मानसून का असर राजधानी में देखने को मिल रहा है। वैशाली नगर, सीकर रोड, झोंटवाड़ा, निवारू रोड, मानसरोवर, मालवीय नगर, प्रताप नगर सहित विभिन्न इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर दो-तीन फीट तक पानी भर गया। सबसे अधिक परेशानी निचले इलाकों में होती है, जहां बारिश का पानी जमा हो जाता है। बारिश के चलते अजमेर दिल्ली एक्सपे्रस ... Read more