Author: admin

बजट 2025 में बिहार पर फोकस : लेदर स्कीम के जरिए 22 लाख नए रोजगार, 12 लाख तक की आय पर अब कोई टैक्स नहीं ; सीतारमण ने कहा – अगले सप्ताह आएगा नया इनकम टैक्स बिल

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया। मंत्री ने लागातार 8वीं बार बजट पेश किया। संसद पहुंचने से पहले सीतारमण अपने आवास से निकलकर वित्त मंत्रालय गई। इसके बाद राष्ट्रपति भवन पहुचंकर द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी दी। राष्ट्रपति भवन से निकलने के बाद सीतारमण संसद पहुंची। यहां पर कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के बाद सीतारमण ने सदन में बजट पेश किया। उन्होंने अपना बजट भाषण शुरू किया। इस बार का बजट भी पेपरलेस ही है। बजट की शुरूआत 5 मुख्य बातोंं से की गई। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारा फोकस ... Read more

बिहार में समाप्त हो चुका है शासन-प्रशासन, प्रदेश में चल रहा है जंगल राज : कांग्रेस 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि बिहार के सासाराम में सांसद मनोज राम पर जिस तरह से हमला हुआ है, उससे यह साफ हो गया है कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है और वहां शासन प्रशासन पूरी तरह से खत्म हो चुका है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह तथा विधायक दल के नेता शकली अहमद ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि बिहार में एक दिन पहले एक बहुत दुखद घटना हुई है। इसमें सांसद मनोज राम के साथ जो हुआ है, वह बहुत दुखद है और उससे साफ हो गया है कि वहां शासन प्रशासन नाम की ... Read more

नियम विरूद्ध बने स्पीड ब्रेकर बन रहे हादसों का सबब

सुवासा। जमीतपुरा कस्बे में तालेड़ा और केशवरायपाटन मुख्य मार्ग पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमीतपुरा के सामने सड़क के दोनों ओर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए स्पीड ब्रेकर अब दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। ये ब्रेकर मानकों के अनुसार नहीं बनाए गए हैं, जिससे खासतौर पर दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही है। रात के समय मोटरसाइकिल सवार इन ब्रेकरों को सही से देख नहीं पाते, जिससे उनकी गाड़ियां असंतुलित हो जाती हैं। इससे कई बार पीछे बैठे यात्रियों, खासकर महिलाओं, को चोटें आई हैं। वहीं, चारपहिया वाहनों, विशेषकर किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी ... Read more

50 वर्ष की हुई प्रीति जिंटा : कल हो ना हो, कोई मिल गया जैसी सुपरहिट फिल्मों के लोग आज भी हैं दिवाने

मुंबई। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज 50 वर्ष की हो गयी। 31 जनवरी 1975 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में जन्मीं प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद जिंटा भारतीय थलसेना में एक अफसर थे और माँ नीलप्रभा एक गृहणी हैं। जब वह महज 13 वर्ष की थी, तब उनके पिता की मृत्यु एक कार दुर्घटना में हो गयी थी। प्रीति जिंटा की स्कूलिंग शिमला के कॉन्वेंट ऑफ जीसस और मैरी स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने सेंट बेड़े कॉलेज शिमला से आगे की पढ़ाई की। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन इंग्लिश ऑनर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन क्रिमिनल साइकोलाजी से की। प्रीति जिंटा ... Read more

जलवायु परिवर्तन से जीवन संकट में 

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यानी यूनिसेफ की रिपोर्ट लर्निंग इंटरप्टेड ग्लोबल स्रैपशॉट ऑफ क्लाइमेट-रिलेटेड स्कूल डिसरप्शंस इन 2024  में चौंकाने वाले तथ्यों ने बच्चों को लेकर चिन्ता को बढ़ा दिया है। अब तक कृषि व मौसम के चक्र पर ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों के अध्ययन निष्कर्ष तो सामने आते रहे हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन का बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य विषयक ऐसा संवेदनशील अध्ययन पहली बार सामने आया है, जिसने जहां नीति-निर्माताओं और शिक्षाविदों को चिन्ता में डाला है वहीं अभिभावकों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। सरकार पर भी दबाव बनाया कि वह बच्चों व शिक्षा ... Read more

दो पाटन में फंसा वार्ड 13, सुविधाएं रही खटाई में

चौमहला। राजस्थान सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों का पुन: गठन का कार्य किया जा रहा है, ऐसे में ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला के वार्ड क्रमांक 13 का निस्तारण कर दिया जाए तो इस वार्ड के निवासियों को राहत मिल सकेगी। यह वार्ड दो ग्राम पंचायतों में बंटा हुआ है। इसी आशय को लेकर बुधवार को वार्ड 13 के निवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया है। ग्राम पंचायत कोलवी उर्फ मंडी राजेंद्रपुर चौमहला का वार्ड क्रमांक 13 दो पंचायतों में बंटा हुआ होने के कारण इसका समुचित विकास नहीं हो पा रहा है। इस वार्ड की ... Read more

शहर में बेधड़क दौड़ रहे अवधि पार कॉमर्शियल डीजल वाहन

कोटा। शहर की सड़कों पर बेधड़क अवधि पार डीजल कॉमर्शियल वाहन दौड़ रहे हैं। जबकि, कोटा शहर नॉन अटेंनमेंट की श्रेणी में है। इसके बावजूद खटारा वाहनों का संचालन हो रहा है। इनमें कई वाहन तो ऐसे हैं जो 15 साल से भी ज्यादा पुराने हैं, जिनके पास न तो फिटनेस सर्टिफिकेट है और न ही रजिस्ट्रेशन रिन्यू हुए हैं। जिला परिवहन अधिकारियों की लापरवाही से काला धुआं उगल रहे वाहन शहर की आबोहवा में जहर घोल रहे हैं।  जबकि, सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहती है, इसके बावजूद प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा ... Read more

देवनारायण जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल

जयपुर। देवनारायण भगवान का 1113 वां जयंती महोत्सव 3 एवं 4 फरवरी को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। गुर्जर समाज एवं सर्व समाज के श्रद्धालुओं की ओर से देवनारायण जयंती मनाई जाती है। इसे लेकर झांकियां, शोभायात्रा और पूजा सहित कई तरह के कार्यक्रमों किए जाते हैं।

बगैर लाइसेंस के संचालित न हो नशा मुक्ति के केन्द्र, परिवार की बर्बादी का कारण भी बनता है मादक पदार्थों का सेवनकर्ता : कलक्टर

जयपुर। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि मादक पदार्थों का सेवन न सिर्फ सेवनकर्ता को तबाह करता है, बल्कि उसके सम्पूर्ण परिवार की बर्बादी का कारण भी बनता है। उन्होंने मादक पदार्थों के अवैध उत्पादन, भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है, जिससे युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रखा जा सके।  जिला कलेक्ट्रेट सभागार में नार्को कॉर्डिनेशन सेंटर की जिला स्तरीय समिति की बुधवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर डॉ. सोनी ने अवैध रूप से जयपुर जिले में संचालित हो रहे नशामुक्ति केन्द्रों पर प्रभावी कार्रवाई के ... Read more

मगन सिंह एकेडमी ने जीता खिताब, अंडर-15 खेलो इंडिया अस्मिता फुटबाल लीग का खिताब जीता 

जयपुर। बीकानेर की मगन सिंह राजवी फुटबाल एकेडमी ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में एमजेएएस अजमेर को 11-0 से रौंदते हुए उदयपुर के रॉकवुड स्कूल ग्राउण्ड पर आयोजित अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ की अंडर-15 खेलो इंडिया अस्मिता फुटबाल लीग का खिताब जीत लिया।  मगन सिंह राजवी एकेडमी की टीम लीग में अजेय रही। उन्होंने अपने सभी आठ मैच जीते और 24 अंकों के साथ लीग तालिका में शीर्ष पर रही।  मंगलवार को दूसरे मुकाबले में जिंक एकेडमी जावर माइंस ने बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी को 3-0 से पराजित किया।