Author: admin

शहबाज के रक्षामंत्री ने खोली पोल, महमूद गजनवी लुटेरा था : आसिफ

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि 998 से 1030 ईस्वी तक गजनवी साम्राज्य के शासक रहे महमूद गजनवी को जिस तरह से दिखाया जाता रहा है, वो ठीक नहीं है। एक टीवी चैनल पर आसिफ ने कहा कि महमूद गजनवी तो किसी डाकू-लुटेरे की तरह था। वह यहां लूटपाट करने आता था और माल लूटकर वापस चला जाता था। पाकिस्तान में उसे हमलावर बताने के बजाय नायक की तरह चित्रित किया जाता रहा है लेकिन मैं उसे कोई हीरो नहीं मानता हूं। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार में रक्षा मंत्री आसिफ बड़े राजनीतिक परिवार ... Read more

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्हे सुशासन का प्रतीक माना जाता है। उन्होने कहा ”राजनीतिक अस्थिरता को स्थिरता में बदलना, सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त करना, देश के अंदर अंत्योदय की योजना, हर गरीब-वंचित को अधिकार मिले, अंत्योदय कार्ड-राशन उपलब्ध कराने की कार्रवाई हो, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, अनुसूचित जाति-जनजाति या पिछड़े वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के साथ ही स्वर्णिम चतुर्भुज, विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व हाईवे अटल जी की देन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगीत नाटक अकादमी में सुशासन सप्ताह का शुभारंभ किया। ... Read more

खंडहर में तब्दील हो रहा शिक्षा का मंदिर, असामाजिक तत्वों का बना अड्डा

सूमर। कस्बे के खानपुर-सांगोद रोड स्थित पावर हाउस के निकट लाखों रुपए की लागत से बना प्राथमिक स्कूल भवन अब देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसी प्रकार, ग्रामसेवक भवन भी सालों से वीरान और बदहाल पड़ा हुआ है। प्रशासन की उदासीनता और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये भवन अब अतिक्रमण की चपेट में आने लगे हैं।  ग्राम पंचायत मुख्यालय सूमर में स्थित इस राजकीय प्राइमरी स्कूल का भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विलय के बाद से ही खाली पड़ा है। इसकी फर्श जगह-जगह से धंस चुकी है, सुरक्षा दीवारें और मुख्य गेट समाजकंटकों ... Read more

अशोक गहलोत ने शुरू की थी ईआरसीपी, मोदी किसका कर रहे है शिलान्यास : जूली

जयपुर। पीएम मोदी के पीकेसी-ईआरसीपी परियोजना का शिलान्यास करने आने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने निशाना साधा है। जूली ने सोमवार को पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी मंगलवार को जिस योजना का शिलान्यास करने आ रहे हैं, वो योजना तो मुख्यमंत्री रहते अशोक गहलोत ने शुरू कर दी थी। उस योजना में तो दो बांध बनकर तैयार हो चुके हैं। मोदी अब किस बात का शिलान्यास करने आ रहे हैं। मोदी हमारे किए कामों का शिलान्यास कर रहे हैं तो वो अलग बात है। मोदी को राजस्थान की जनता से माफी मांगनी चाहिए ... Read more

आर्ट विद ए हार्ट में प्रदर्शित हुई 500 से ज्यादा पेंटिग्स 

जयपुर। समकालीन सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आईटीसी राजपूताना में स्कूली बच्चों द्वारा आर्ट विद ए हार्ट छठीं कलात्मक एग्जीबिशन का शुभारम्भ हुआ। इसका उद्घाटन जयश्री पेड़ीवाल ग्रुप आफ स्कूल्स की चेयरपर्सन डॉ. जयश्री पेड़ीवाल और आईटीसी राजपूताना के महाप्रबंधक दीपेंद्र राणा ने किया। एग्जीबिशन का आयोजन 20 दिसंबर तक वेलकम आर्ट गैलरी में प्रात: 10 बजे से सांय 7 बजे तक किया जाएगा। जयश्री पेड़ीवाल इन्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस एग्जीबिशन में 500 से अधिक पेंटिग्स को शोकेस किया जा रहा है।  स्कूल के विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने कला के ... Read more

देसूरी की नाल में रुकेगा हादसों का सिलसिला, दिया कुमारी ने क्षेत्र का किया गहन निरीक्षण

राजसमंद। पाली और राजसमंद (मारवाड़ और मेवाड़) को जोड़ने वाली देसूरी की नाल पर पर हो रहे सड़क हादसों के चलते उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने क्षेत्र का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने यहां स्थित खतरनाक मोड़ों, तीव्र ढलानों और संकरी सड़कों को देखकर संबंधित विभागों (आरएसआरडीसी, पीडब्ल्यूडी, और एनएचएआई) को तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जयपुर, उदयपुर, राजसमंद और पाली से इन विभागों के अधिकारी जैसे राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम (आरएसआरडीसी) के प्रबंध निदेशक सुनील जय सिंह, सार्वजनिक निर्माण विभाग ... Read more

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को बाजरे की रोटी, सरसों का साग और गुड़ काफी पसंद

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रविवार को 59वां जन्म दिन है। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। मुख्यमंत्री के बचपन को लेकर हमने उनके निकट मित्रों, बाल सखाओं और परिजनों से कुछ जानकारियां जुटाई हैं। अगर उनकी मानें तो भजनलाल शर्मा को बाजरे की रोटी, सरसों का साग और गुड़ काफी पसंद है। उनके बाल सखा रहे रामबाबू शर्मा अकाउंटेंट ने कई जानकारियां साझा की है। रामबाबू और भजनलाल शर्मा ने अपने गांव अटारी में पहली से आठवीं तक की पढ़ाई एक साथ की है। इसके बाद उच्चतर माध्यमिक स्तर की पढ़ाई भी नदबई में एक साथ ... Read more

दिल्ली में 6 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, छात्रों को भेजा घर

नई दिल्ली। स्कूलों को सुबह ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली। अधिकारियों को सूचित किए जाने के तुरंत बाद स्कूलों में मौजूद छात्रों को घर भेज दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बम का पता लगाने वाली टीम और अग्निशमन अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया कि पश्चिम विहार में भटनागर इंटरनेशनल स्कूल, श्रीनिवासपुरी के कैम्ब्रिज स्कूल, अमर कॉलोनी स्थित डीपीएस, डिफेंस कॉलोनी केसाउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल, एसजे एन्क्लेव डीपीएस और रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को सुबह 4:30 से 8:30 बजे के बीच धमकियां मिलीं। एक सप्ताह के ... Read more

आईटी फेस्ट मोजेक मोंटेज का शुभारम्भ, देश के 25 कॉलेज ले रहे है हिस्सा

जयपुर। इंटरनेशनल स्कूल ऑफ इन्फार्मेटिक्स एंड मैनेजमेंट, टेक्निकल कैंपस (आईआईआईएम) मानसरोवर के मैनेजमेंट एवं कंप्यूटर संकाय का प्रतिवर्ष होने वाले दो दिवसीय संयुक्त मैनेजमेंट एवं आईटी फेस्ट मोजेक मोंटेज 2024 का शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस भव्य उत्सवमाला में देश के 25 कॉलेज एवं यूनिवर्सिटीज हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिषेक तिवारी सीईओ ग्रीनफिंच ग्लोबल कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा की इस तरह का आयोजन छात्रों के बीच न केवल नवाचार और तकनीकी ज्ञान के आदान प्रदान का मंच है, बल्कि ... Read more

सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए समाज का मिले सहयोग, लोगों में हो कानून का डर : गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हुई है। गड़करी ने प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि उनके मंत्रालय के तमाम प्रयासों के बावजूद सड़क हादसों में कमी नहीं आई, बल्कि इसमें वृद्धि हो गई। उन्होंने कहा कि जब तक समाज का सहयोग नहीं मिलेगा, मानवीय व्यवहार नहीं बदलेगा और कानून का डर नहीं होगा, तब तक सड़क हादसों पर अंकुश नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि देश में सड़क हादसों की ... Read more