Category: उत्तराखंड
उत्तराखंड स्थापना दिवस: देहरादून पुलिस लाइन में हुआ भव्य आयोजन, CM ने की ये 12 घोषणाएं
हाइलाइट्स उत्तराखंड राज्य में ऊर्जा की नई नीति को लागू किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान से कई विभूतियों को सम्मानित भी किया गया देहरादून. राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून पुलिस लाइन में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया. इस मौके पर पुलिस जवानों ने कई कार्यक्रम पेश किए. मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खास लगाव है. ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसी योजनाएं चल रही है. उत्तराखंड का विकास हो रहा ... Read more
Almora: बच्चों को पसंद आ रहा एडवांस योगा, आसन देख आप भी रह जाएंगे दंग
रिपोर्ट: रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में लोगों का रुझान योग की ओर काफी बढ़ा है. कोरोना काल के बाद तो खुद को स्वस्थ रखना ही लोगों की प्राथमिकता बन गया. अल्मोड़ा में बच्चे, युवा और महिलाएं योग सीख रही हैं. अल्मोड़ा के बच्चे ऐसे-ऐसे योग के आसन कर रहे हैं, जिसे देखकर आप अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. इसे एडवांस योगा नाम दिया गया है. एडवांस योगा में पोश्चर और आसनों को बदला जाता है. दो या तीन आसनों को मिलाकर एक कर लिया जाता है. इस क्रिया में ज्यादा कैलोरी बर्न होती है. सामान्य ... Read more
इगास लोकपर्व आज, जानें क्या है पहाड़ी इलाकों में मनाये जाने वाले इस पर्व की महत्ता
देहरादून. कुछ साल पहले तक इगास का जो पर्व पहाड़ तक सीमित था, वो अब शहरों में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है. देहरादून से लेकर पिथौरागढ़ तक इगास को लेकर भेलो के आर्डर आये हैं और स्कूल लेवल पर भी एक्टिविटीज करवाई जा रही है. मान्यता है कि भगवान राम के लंका विजय की खबर गढ़वाल में 11 दिन बाद मिली थी. दिवाली के 11 दिन बाद यह इगास मनाने की परम्परा है. दीपावली के ठीक 11वें दिन गढ़वाल के वीर भड़ माधो सिंह भंडारी अपने सैनिकों के साथ युद्ध जीत वापस लौट आए तो इसी खुशी में दिवाली ... Read more
लैंसडाउन के 100 साल पुराने स्कूल में क्या हुई रुपयों की बंदरबांट? मुख्यमंत्री से जांच की मांग
हाइलाइट्स लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेटर लिखा है पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत प्रोजेक्ट को आज भी महत्वाकांक्षी बता रहे हैं देहरादून। लैंसडाउन के 100 साल पुराने स्कूल को लेकर लोकल विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जांच की मांग की है. वहीं पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत प्रोजेक्ट को आज भी महत्वाकांक्षी बता रहे हैं. जिस पर कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है. लैंसडाउन के 100 साल पुराने स्कूल के नाम पर क्या करोड़ों रुपए की बंदरबांट हुई? ये अब जांच में साफ होगा। लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत ने न्यूज 18 पर ... Read more
शिक्षक की विदाई समारोह में शादी जैसा इंतजाम, छात्रों ने गिफ्ट में दी स्कूटी और चांदी की मूर्ति, पार्टी का भी किया इंतजाम
हाइलाइट्स बनारस के इस शिक्षक ने 32 साल एक ही स्कूल में रहकर कई बच्चों का भविष्य बनाया है. राजकीय इंटर कॉलेज कोटाचामी के विद्यार्थियों ने शिक्षक केके शुक्ला को अनूठे अंदाज में विदाई दी. अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील में एक शिक्षक को बेहद ही भावुक तरीके से विदाई दी गई है. बनारस के इस शिक्षक ने 32 साल एक ही स्कूल में रहकर कई बच्चों का भविष्य बनाया है. ऐसे में उनके रिटायरमेंट को भी वहां के बच्चों ने यादगार बना दिया. दरअसल सल्ट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज कोटाचामी के विद्यार्थियों ने शिक्षक केके शुक्ला ... Read more
यूपी की तरह उत्तराखंड में भी बदले जाएंगे शहरों के नाम, CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया पूरा प्लान
हाइलाइट्स उत्तराखंड में शहरों का नाम बदलने की तैयारी में धामी सरकार NEWS18 से खास बातचीत में बताया पूरा प्लान देहरादून/दिल्ली. उत्तराखंड की धामी सरकार ने भी राज्य में ब्रिटिश काल का ठप्पा हटाने का निर्णय लिया है. उन्होंने ऐसे शहरों, स्थानों के नाम बदलने की तैयारी कर ली है जो अंग्रेज अफसरों के नाम पर रखे गए हैं. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में मुगल काल के दौरान रखे गए कई शहरों के नाम बदल दिए हैं. योगी सरकार ने इन शहरों को उनकी पुरानी पहचान के आधार पर नाम दिए हैं. इसी राह पर चलते हुए अब धामी सरकार ... Read more
सड़क तो बना दी लेकिन इसे जोड़ने वाला पुल बनाना भूल गया विभाग, ग्रामीण 5 साल से परेशान, देखें Video
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की डीडीहाट विधानसभा में हाट-लोधड़ा गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग में निर्माणदायी संस्था ने सड़क तो काट दी, लेकिन इस सड़क को दोनों ओर से जोड़ने के लिए विभाग पुल बनाना भूल गया. इससे यह सड़क अब हाथी के दिखने वाले दांतों जैसी हो गई है. इसका फायदा यहां के ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है. हालत यह है कि इस सड़क में जहां पुल बनना था, वहां लोग नदी में पैदल ही आवाजाही कर रहे हैं. जबकि स्कूल जाने वाले छात्र जूते हाथ में लेकर नदी को पार ... Read more
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की अनूठी नेक पहल, अन्नपूर्णा वाहन
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्रों ने अन्नपूर्णा वाहन द्वारा वितरित किया चैरिटी फूड श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की अनूठी नेक पहल, NSS इकाई हर शनिवार को जरूरतमंदों को बांटेगी भोजन सामग्री | श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। विश्वविद्यालय के छात्र एन.एस.एस. प्रकोष्ठ प्रत्येक रविवार को अन्नपूर्णा नामक चैरिटी फूड व्हीकल के साथ देहरादून के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करेगा और मुफ्त राशन और खाद्य सामग्री वितरित करेगा। इसके पीछे का नेक उद्देश्य एन.एस.एस के तहत छात्रों में समाज सेवा की प्रेरणा और मानवीय भावना ... Read more
Almora: कार्की दंपति ने लिया देह दान का संकल्प, MBBS छात्रों की पढ़ाई के काम आएगा शरीर
रिपोर्ट- रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा के जाखन देवी में रहने वाले दीप चंद्र सिंह कार्की और उनकी पत्नी दीपा कार्की ने ऐसा निर्णय लिया है, जिसने एक पल के लिए सभी को हैरान कर दिया. दंपति ने देह दान का संकल्प लिया है. दंपति के शरीर को मरणोपरांत सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) को दिया जाएगा. इस समय दीप कार्की की उम्र 63 साल है. वह 18 साल तक अल्मोड़ा के राजकीय इंटर कॉलेज में अतिथि शिक्षक रहे हैं. वहीं, उनकी पत्नी दीपा कार्की 53 वर्ष की हैं और वह गृहिणी हैं. ... Read more
Dehradun: B.Ed कोर्स के लिए DAV पीजी कॉलेज में करें आवेदन, एडमिशन के जानें नियम?
हिना आज़मी देहरादून. जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, वो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज (DAV PG College) से B.Ed के लिए आवेदन कर सकते हैं. B.Ed बैचलर ऑफ एजुकेशन का संक्षिप्त रूप है. यह दो साल का कोर्स होता है. डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जा चुके हैं. इसके तहत इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं, बशर्तें वो CUET-PG, B.Ed प्रवेश परीक्षा 2022 में शामिल हुए हों. कॉलेज के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) डॉ. केआर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएवी कॉलेज में बी.एड. सत्र 2022-24 ... Read more