Category: राजस्थान
युवाओं को नशे से छुड़ाना हमारी जिम्मेदारी: सीएम
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशीले पदार्थों के चंगुल से मुक्त कराना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग को राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक कमेटियों का गठन कर नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई और तेज करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएम गृह विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। नशे की दवाइयों पर लगे रोक शर्मा ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में नशीले पदार्थों के ... Read more
बंगाल में मतदान के दौरान हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 9 लोकसभा सीटों पर अंतिम चरण के चुनाव के दौरान विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से मतदान केंद्रों के बाहर छिटपुट हिंसा की रिपोर्ट मिली है और विभिन्न बूथों पर मतदान एजेंटों को भगाने का प्रयास किया गया है। राज्य के हिंसाग्रस्त संदेशखाली के बरमाजुर गांव में मतदाताओं को डराने धमकाने की कोशिश की गई, जहां महिलाओं ने एकजुट होकर गांव की रखवाली की और समूह में बढ़-चढ़कर मतदान करने का फैसला किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चेहेरे पर नकाब ओढ़े अज्ञात बदमाशों ने ग्रामीणों पर हमला किया और उन्हें बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में वोट न डालने ... Read more
Beat the Heat Concept पर फोकस किया जाए : ऑल राज. ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
जयपुर। ऑल राज. ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग और वर्तमान तीव्र गर्मी के दौर को देखते हुए बीट द हीट कांसैप्ट पर फोकस किए जाने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि देश में अनेक स्थानों पर गर्मी का पारा 52 डिग्री को टच कर रहा है और सच यह है कि सामान्य जन के लिए इस स्तर की गर्मी सहन करना बहुत मुश्किल है, भुगतने के अलावा और कोई विकल्प फिलहाल नहीं है। टीम आरतिया ने कहा है कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक टास्क फोर्स बने, जिसमें राजस्थान सरकार के वन-पर्यावरण, चिकित्सा -स्वास्थ्य, ... Read more
जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे ग्रामीण
खेड़ारसूलपुर। कैथून-सांगोद मुख्य मार्ग से जालखेड़ा गांव तक 1.30 किलोमीटर लंबाई की नॉन पेचवल नवीन सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत नवीन सड़क का निर्माण कई माह बीत जाने के बाद भी शुरू नही हुआ है। सार्वजनिक निर्माण द्वारा 70 लाख की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाना था। परंतु विभाग की लापरवाही से अभी तक नवीन सड़क का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। ये सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। जिसके कारण ग्रामीणों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की जर्जरता के कारण वाहन चालकों में यहा से गुजरने में ... Read more
राजकोट अग्निकांड की हाईकोर्ट के जज जांच करें : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुजरात के राजकोट गेम जोन में आग लगने की घटना के लिए राज्य की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए इस घटना की उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग करते हुए पीड़ितों को उचित आर्थिक सहायता देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद तथा पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में कहा कि राजकोट के एक गेम जोन में आग लगने से 31 लोगों की दर्दनाक मौत की वजह भाजपा सरकार और उसके ... Read more
पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर महिलाएं
हरनावदाशाहजी। हरनावदाशाहजी सहित इससे जुड़े ग्रामीण इलाकों में जल संकट गहराने से आमजन के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं पानी के लिए महिलाएं दर-दर भटकने पर मजबूर है। जानकारी अनुसार कस्बे के ग्राम रतनपुरा, 49 मील नई बस्ती, कालापाठा बस्ती, कुम्हार मोहल्ला तिलक स्कूल गली, रेगर मोहल्ला, राजस्व ग्राम सालरखो, मजरा ग्राम रतनपुरा सहित एक दर्जन बस्तियों में भारी जल संकट से लोगों के कंठ सूखने लगे हैं। नोतपा की तपन ओर गहराता जल संकट लोगों के सामने पहाड़ जैसी मुसीबत बन कर सामने आया है। कालापाठा निवासी हुसेन, आशिक, शाकिर, मनोज, सुनील ने बताया कि एक ... Read more
Rajkot Gaming Zone Fire : यह भाजपा सरकार और उसके बड़े अधिकारियों की लापरवाही – कांग्रेस
नई दिल्ली। गुजरात प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजकोट के एक गेम जोन में आग लगने से 31 लोगों की दर्दनाक मौत की वजह भाजपा सरकार और उसके बड़े अधिकारियों की लापरवाही है। इस गेम जोन में फायर सेफ्टी, आने-जाने के अलग रास्ते, आवासीय क्षेत्र से दूरी जैसे किसी भी सुरक्षा नियम का पालन नहीं किया गया था। उन्होंने कहा कि राजकोट में इतना भयावह हादसा होने के बाद भी सरकार गंभीर नहीं है। लोगों के जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है लेकिन आज सरकार ही ... Read more
प्रदेश में एक साथ एक ही दिन में लगेंगे करोड़ों पौधे
जयपुर। प्रदेश में वृक्षारोपण का सघन अभियान आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। योजना के अनुसार एक साथ एक ही दिन में पूरे प्रदेश में करोड़ों की संख्या में पौधे लगाने का कार्यक्रम है। जयपुर में आयोजित पर्यावरणविदों की बैठक में इस अभियान के लिए चर्चा करके निर्णय किए हैं। बैठक में चर्चा के दौरान बताया गया कि साल दर साल गर्मी की भीषणता बढ़ती जा रही है, तापमान में बढ़ोतरी का मुख्य कारण वृक्षों की कमी होना है, एक अनुमान के मुताबित वर्तमान में सर्वाधिक तापमान वाले विश्व के 15 शहरों में से 7 शहर अकेले राजस्थान ... Read more
Human Organ and Tissue Transplantation के लिए सलाहकार समिति गठित
जयपुर। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर मानव अंग एवं प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 के तहत समुचित प्राधिकारी की सहायता एवं सलाह के लिए सलाहकार समिति का गठन किया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव इस समिति के चेयरपर्सन तथा चिकित्सा शिक्षा आयुक्त सदस्य सचिव होंगे। समिति में लॉ एंड लीगल अफेयर विभाग के संयुक्त सचिव, एसएमएस मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी ब्लॉक के अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा, न्यूरोसर्जरी के सीनियर प्रोफेसर डॉ. मनीष अग्रवाल, सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी ओपी गुप्ता, कोटा की डॉ. नील प्रभा नाहर, मोहन फाउण्डेशन चेन्नई के ... Read more
उद्योगों के लिए संसाधन पर्याप्त, राजनीतिक इच्छा शक्ति नहीं
कोटा। चर्मण्यवती के पावन तट पर बसा कोटा, कभी राज्य की इंडस्ट्रियल राजधानी रहा कोटा, बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियों में लाखों को रोजगार देने वाला कोटा आज क्यों औधोगिक परिदृश्य से औझल हो रहा है। कोटा अपनी पहचान क्यों खो रहा है। पानी, बिजली, ट्रांसपोर्ट समेत हर तरह की सुविधा, पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर, लेबर, कनक्टिविटी, संचार, केपिटल, सबकुछ होने के बावजूद भी कोटा अपनी औद्योगिक नगरी की पहचान क्यों खोता जा रहा है। नए उद्योग क्यों नहीं लग रहे हैं। इन्ही सब मुद्दों को लेकर दैनिक नवज्योति ने मंगलवार को अपने कार्यालय में परिचर्चा का आयोजन किया। परिचर्चा में शहर के उद्योगपतियों, युवा ... Read more