Category: राजस्थान

1 से 12वीं तक सभी स्टूडेंट्स को मिलेगा यूनिक नम्बर

कोटा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्कूली शिक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब आधार कार्ड की तरह प्रत्येक विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को यूनिक आईडी मिलेगी। इसमें भी आधार की तरह 12 अंक होंगे, जिसे पैन नम्बर के रूप में पहचाना जाएगा। इस कार्ड में विद्यार्थियों की सम्पूर्ण शैक्षणिक जानकारी संग्रहित रहेगी। इस आईडी का सबसे बड़ा फायदा दोहरा नामांकन रोकने में होगा। वहीं, केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी इसी कार्ड के जरिए मिल सकेगा। दरअलस, स्कूलों में दोहरा नामांकन रोकने व शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए केंद्र  सरकार द्वारा यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट ... Read more

रावत पब्लिक स्कूल का सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उल्लेखनीय प्रदर्शन

जयपुर। रावत पब्लिक स्कूल ,प्रताप नगर के विद्यार्थियो ने सी बी एस ई द्वारा आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।गगन पब्लिक स्कूल,नोएडा में 22 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 800 से अधिक स्कूलों ने पार्टिसिपेट किया।विद्यालय के विहान रायल और पार्थ सतीश धाकड़ (10th) ने गोल्ड ,हर्ष नागरवाल(12th) ने सिल्वर एवम किशन मीना और भव्य वशिष्ठ (12th)ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने ताइक्वांडो कोच भरत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन की सराहना की एवम् विजेताओं को बधाई दी। विद्यालय की प्राचार्या मैत्रेयी ... Read more

आरटीयू का इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स टूर्नामेंट आयोजित

जयपुर। राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) की ओर से वर्ष 2023-24 का इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स टूर्नामेंट पूर्णिमा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित किया गया। इसके तहत हैंडबॉल, फुटबॉल व चेस के मुकाबले हुए, जिनमें राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों की 25 टीमें शामिल हुई। आज इनके फाइनल खेले गए। हैंडबॉल बॉयज का फाइनल पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग व जीआईटी के बीच हुआ, जिसमें पूर्णिमा कॉलेज टीम 17-6 से विजयी रही। हैंडबॉल गर्ल्स के फाइनल में भी पूर्णिमा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग पीआईईटी, जयपुर को 2-0 से हराकर चैंपियन बनी। टूर्नामेंट के आयोजन सचिव अश्विनी लाटा ने बताया कि फुटबॉल बॉयज का ... Read more

कर्नाटक में कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी 

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के विभिन्न इलाकों में 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने स्कूल परिसर को खाली करा लिया है। बेंगलुरु पुलिस ने सूचना के बाद यह पता लगाने के लिए तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया कि क्या विस्फोटक स्कूल परिसर में लगाए गए थे। बेंगलुरु पुलिस ने कहा कि फिलहाल ये अफवाह हैं। लोगों से अपील की है कि भय में आने की आवश्यकता नहीं है। स्कूल ने कहा कि हम स्कूलों में एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना कर रहे हैं। ... Read more

चेक अनादरण मामले में विधायक सोलंकी को एक वर्ष का कारावास

अलवर। कोटपूतली बहरोड़ जिले की एक अदालत ने चाकसू से कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी को चेक अनादरण मामले में एक साल की साधारण कारावास की सजा सुनाई है। एडवोकेट भूपेंद्रसिंह ने बताया कि मुंडावर के भूलवाना निवासी सेवानिवृत्त पीटीआई मोहर सिंह यादव ने प्लॉट खरीदने के लिए वर्ष 2015 में 35 लाख रुपए दिए थे। सोलंकी ने मोहर सिंह को कहा था कि वह उसे बानसूर में सस्ती दर पर अच्छी लोकेशन में प्लॉट दिला देंगे। इसके लिए उन्होंने  उन्हें कई जमीन दिखाई। दोनों के बीच एक प्लॉट को लेकर सौदा तय हो गया।  8 साल पुराना मामला : ... Read more

कल के मतदान की पूरे दिन की तस्वीर, कहां क्या घटा राजस्थान में

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में शनिवार को हुए मतदान के दौरान धौलपुर के बाड़ी और फतेहपुर शेखावाटी में पथराव, लाठीचार्ज और फायरिंग की घटनाएं हुई। प्रदेश के कई मतदान केन्द्रों पर फर्जी वोटिंग को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। कई मतदान केंद्रों पर हंगामा भी हुआ। यहां पहुंची खबरों के अनुसार सीकर जिले की फतेहपुर शेखावाटी कस्बे में दोपहर को बोचीवाल भवन स्थित मतदान केन्द्र पर फर्जी मतदान को लेकर दो गुट भिड़ गए। दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम से भी कुछ असामाजिक तत्व उलझ गए और पुलिस पर पथराव कर ... Read more

सतीश पूनिया ने किया मतदान 

सतीश पूनिया ने किया मतदान  25 Nov 2023 09:26:37 जयपुर। बीजेपी नेता और आमेर विधायक सतीश पूनिया ने निर्माण नगर ब्राइट फ्यूचर स्कूल में मतदान किया। पूनिया ने मतदान…

विधानसभा चुनाव के लिए अलवर जिले में प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद की

अलवर। राजस्थान विधानसभा आम चुनाव में अलवर जिले की ग्यारह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार को होने वाले मतदान को शांति पूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने अपनी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हैं। इसके लिए शुक्रवार को राजकीय कला महाविद्यालय से मतदान दलों को रवाना किया गया। रवाना करने से पहले उन्हें अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। अलवर के 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में 2710 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 27 लाख 41 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए अलवर की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पैरा मिलिट्री फोर्सेज की ... Read more

कोटा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र: यह नेताजी नहीं दे पा रहे महिला सुरक्षा की गारंटी

कोटा। देश भर में महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। जब आधी आबादी उनके लिए मतदान करती है तो जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाएं। ऐसे में नवज्योति ने यह जानना चाहा कि प्रत्याशी अगर जन प्रतिनिधि बनते हैं तो क्या वह अपने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देंगे।  यदि गारंटी देते हैं तो किस तरह वह महिला अत्याचार को रोकने की पहल करेंगे। नवज्योति की इस सिरीज में हाडौती से चुनाव लड़ रहे  प्रत्याशियों से इस मुद्दे पर उनके विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के प्रति गारंटी मांगी ... Read more

छबड़ा विधानसभा क्षेत्र: यह नेताजी नहीं दे पा रहे महिला सुरक्षा की गारंटी

देश भर में महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। जब आधी आबादी उनके लिए मतदान करती है तो जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाएं। ऐसे में नवज्योति ने यह जानना चाहा कि प्रत्याशी अगर जन प्रतिनिधि बनते हैं तो क्या वह अपने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी देंगे। यदि गारंटी देते हैं तो किस तरह वह महिला अत्याचार को रोकने की पहल करेंगे। नवज्योति की इस सिरीज में हाडौती से चुनाव लड़ रहे  प्रत्याशियों से इस मुद्दे पर उनके विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के प्रति गारंटी मांगी जाएगी। ... Read more