Category: उत्तराखंड

US Nagar News : नियमों की धज्जियां उड़ाकर बेखौफ दौड़ रहे स्कूली वाहन, परिवहन विभाग की कारवाई का नहीं पड़ा असर

वेद प्रकाश/रुद्रपुर : बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ये बसें फर्राटा भर रही हैं. अभियान चलाकर अनफिट स्कूली वाहनों का चालान किया जा रहा है . इसके बावजूद मनमानी कम होने का नाम नहीं ले रही. जिसके कारण कई स्कूली वाहनों में सफर करने वाले छात्र अपनी जान जोखिम में डालकर स्कूली वाहनों से सफर करना पड़ता है.वहीं परिवहन विभाग द्वारा 1 मार्च 2022 से 31 मार्च 2023 तक गदरपुर से खटीमा तक 191 वाहनों का चालान किया जबकि 49 वाहनों को सीज किया, इसके बाबजूद निजी स्कूलों को फर्क नहीं पड़ रहा. ... Read more

Dehradun news: रंग बिरंगे चित्रों से सज गईं देहरादून की दीवारें,कलाकारों ने दिया ये संदेश

हिना आज़मी/देहरादून. देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद लगातार जारी है. देहरादून नगर निगम भी स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अच्छी रैंक लाने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में देहरादून की दीवारों पर भी खूबसूरत पेंटिंग बनाई जा रही.  इस अभियान में स्कूली छात्र भी शामिल होंगे. आपने अक्सर देखा होगा कि कई जगह सड़कों की दीवारों पर गुटके के थूक के निशानों और काई जमने आदि से दीवारें बहुत गंदी लगती है. देहरादून शहर के मुख्य मार्गो की गंदगी नहीं बल्कि कलाकारों के टेलेंट को दर्शाने का काम कर रही हैं  आप देहरादून शहर के मुख्य मार्गों से ... Read more

दूर-दूर से पिकनिक मनाने आ रहे पर्यटक, उत्तराखंड का संजय वन चेतना केंद्र बना सबकी पसंद

वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर: अगर आप गर्मियों की छुट्टी में परिवार के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर घूमने का मन बना रहे हैं, तो ऊधम सिंह नगर नैनीताल जनपद के बॉर्डर पर स्थित टांडा रेंज का संजय वन चेतना केंद्र एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टांडा रेंज के जंगल के बीचोंबीच स्थित संजय वन चेतना केंद्र पर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं. इसके साथ ही संजय वन चेतना केंद्र में पर्यटकों के लिए कई सेल्फी पॉइंट बने हुए हैं जहां पर पर्यटक फोटो खिंचवा सकते हैं. सीएम पुष्कर सिंह धामी ... Read more

Uttarkashi News: जान जोखिम में डाल स्कूली बच्चों करते है लकड़ी के पुल से नदी को पार, कभी भी हो सकता है हादसा

बलबीर परमार, उत्तरकाशी. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में जिला मुख्यालय से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी पर लकड़ी के पुल से स्कूली छात्र और स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर रास्ता पार करने को मजबूर हैं. स्यूंणा गांव के ग्रामीणों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. भागीरथी नदी पर बल्लियों के सहारे बनाए गए इस पुल को पार करना किसी खतरे से कम नहीं है, लेकिन इस पुल से सफर करना स्थानीय लोगों की मजबूरी बन गया है. हर दिन यहां से स्कूली बच्चे सुबह शाम जान खतरे में डालकर जाने को मजबूर हैं. नदी का जलस्तर भी हर ... Read more

International Yoga Day 2023: हरिद्वार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी, ’50 दिन 50 योग’ सत्र शुरू

ओम प्रयास/हरिद्वार. योग द्वारा बेहतर स्वास्थ्य और शांति का संदेश देने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार में ’50 दिन में 50 योग सत्र’ की शुरुआत की गई है. उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय ने इस योग सत्र की शुरुआत की है. योग दिवस से पहले इस योग सत्र की शुरुआत स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, शांति का संदेश देने और आमजन को योग के प्रति जागरूक करने के लिए की गई है. उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2023) के उपलक्ष्य में 50 योग सत्र 50 दिनों में करने का संकल्प किया है. इस ... Read more

अल्मोड़ा में पहली बार खुला ऑल वेदर स्विमिंग पूल, जानिए कितनी है फीस?

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा.गर्मियों के मौसम में ठंडे पानी में स्विमिंग का अपना अलग मजा है. लोगों की इसी रुचि को ध्यान में रखते हुए अब शहरों में स्विमिंग पूल का चलन बढ़ा है. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पहली बार ऑल वेदर स्विमिंग पूल खुला है. शहर के शारदा पब्लिक स्कूल में स्विमिंग पूल की सुविधा शुरू हो चुकी है. यहां स्कूल के बच्चों के साथ-साथ बाहर के लोग भी स्विमिंग सीख सकते हैं. इस स्विमिंग पूल में बच्चों और बाहर के लोगों के लिए समय निर्धारित किया गया है. अगर आप स्विमिंग सीखने के इच्छुक हैं, तो सुबह 7 से लेकर ... Read more

Uttarakhand: पिथौरागढ़ में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, जानें आगे का प्लान

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में अभिवावकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने निजी स्कूलों के खिलाफ मनमाने तरीके से उनकी जेब का भार बढ़ाने का आरोप लगाते हुए निजी स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, अभिवावकों के अनुसार स्कूल अन्य पब्लिकेशन की कॉपी-किताबें खरीदने का दबाव तो बना ही रहे हैं साथ ही अब री-एडमिशन के नाम पर भी कई स्कूल फीस मांग रहे है, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों के सामने मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. जिसके विरोध में तमाम संगठन और अभिभावक गांधी चौक में पिछले कई दिनों से धरने में बैठें हैं और निजी स्कूलों ... Read more

Dehradun News : राजधानी के युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा कौशल विकास मिशन, जानिए कौन ले सकता है फ्री ट्रेनिंग?

हिना आज़मी/देहरादून.अगर आप राजधानी देहरादून में रहते हैं, तो आप सरकार के प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के साथ-साथ उत्तराखंड वर्क फोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट , रोजगार से जुड़ा कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं और स्वावलंबन की दिशा में आगे जा सकते हैं. आर्थिक तंगी या फिर किसी कारणवश अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देने वाले युवाओं के लिए यह एक रास्ता बन सकता है , जिसमें युवा ज्ञान, उन्नत प्रशिक्षण, योग्यता अनुभव और क्षमता के आधार पर विकास के पथ पर चलने के लिए अग्रसर होता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर के युवाओं में कौशल ... Read more

Dehradun News : अगस्त्य चौहान की मौत के बाद नींद से जागी पुलिस, रैश ड्राइविंग पर सख्त रूप किया अख्तियार

हिना आज़मी/देहरादून. देहरादून के मशहूर बाइकर और यूट्यूबर अगस्त चौहान की मौत के बाद अब देहरादून यातायात पुलिस ब्लॉगर्स और रैश ड्राइविंग करने वाले लोगों के लिए नई रणनीति बना रही है. अब रैश ड्राइविंग करने वाले लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई के अलावा उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा. हाल ही में देहरादून के मशहूर बाइकर और यूट्यूबर अगस्त्य चौहान की रैश ड्राइविंग के दौरान मौत हो गई जिसके बाद अब देहरादून यातायात पुलिस ने रैश ड्राइविंग के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाना शुरू कर दिया है. देहरादून यातायात पुलिस राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार से वाहन ... Read more

Apara Ekadashi 2023 : इस दिन व्रत रखने से असाध्य रोगों से मिलती है मुक्ति, जानिए अपरा एकादशी का महत्व

हिना आज़मी/ देहरादून.आगामी 15 मई को अपरा एकादशी का व्रत अगर आप रखने की सोच रहे हैं, तो यह बहुत महत्वपूर्ण है उन लोगों के लिए, जो असाध्य रोगों से ग्रसित हैं. इस दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद भगवान श्रीहरि को केला, आम, पीले फूल, पीला चंदन, पीले वस्त्र चढ़ाएं और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें. इसके बाद व्रत रखने से व्यक्ति को असाध्य रोगों से छुटकारा मिलता है. देहरादून निवासी श्री 108 महंत कृष्णगिरी जी महाराज ने बताया कि अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है. उनके अभिषेक ... Read more