Category: राजस्थान

अधिशेष शिक्षकों के समायोजन की पोस्टिंग में शिकायतों का अंबार, गड़बड़ाया मामला

जयपुर। प्रदेश के शिक्षा विभाग में स्कूलों में अधिशेष चल रहे शिक्षकों के रिक्त चल रहे पदों पर समायोजन को लेकर शिक्षा विभाग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी हुए पदस्थापन आदेशों को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। एक ओर जहां शिक्षक संगठनों ने प्रक्रिया को पारदर्शी नहीं होने का आरोप लगाते हुए विरोध किया है तो वहीं शिक्षकों ने भी रिक्त स्थान की बजाय स्थान पर अन्यत्र पदस्थापन करने पर अपनी आपत्ति जताई है। गौरतलब है कि पहली बार बिना काउंसलिंग के शिक्षा विभाग में पदस्थापन की प्रक्रिया को पूरा किया और इसको लेकर शुरू ... Read more

समस्या: नलों में कब आएगा पानी ? इसकी कोई गारंटी नहीं

हरनावदाशाहजी। हरनावदाशाहजी कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना में खाली पाइप लाइन बिछाकर घर-घर नलों के कनेक्शन तो कर दिए गए लेकिन नलों में पीने का पानी कब पहुंचेगा। इसकी कोई गारंटी नहीं। पिछले 6 माह से यह नल पानी की जगह हवा फैंक रहे हैं। हरनावदाशाहजी के ग्राम सालारखोह सहित कस्बे की कालापाठा बस्ती, हरीजन बस्ती, तिलक स्कूल गली कुम्हार मौहल्ला, 49 मील सहित कस्बे की बहुत सी गलियों में लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा कस्बे में फिलहाल कार्य भी बंद किया हुआ है। कस्बे ... Read more

निवेशकों के शिक्षा पर आए सुझावों को कार्य योजना में शामिल करेंगे : बैरवा

जयपुर। राइजिंग राजस्थान समिट में एजु रिवोल्यूशन सेशन में शिक्षा और उसके अवसर विषय पर निवेशकों के साथ खुला सत्र हुआ जिसमें निवेशकों ने शिक्षा को बेहतर बनाने को लेकर अपनी राय दी। सेशन में मौजूद डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि इन सुझावों को सरकार अपनी आगामी कार्ययोजना में शामिल करेगी। सरकार शिक्षा में तकनीक और संस्कार का समावेश कर रही है। सेशन में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित विभिन्न शिक्षाविद्, शिक्षा व्यवसाय से जुडे निवेशक खासकर शामिल हुए। एक्सपर्ट ने शिक्षा के क्षेत्र मे आवश्यक सुधारों, तकनीकि समावेश, व्यासायिक प्रशिक्षण, औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुसार पाठ्यक्रम निर्धारण आदि ... Read more

मुझे मिला पूरी दिल्ली का जिम्मा, चुनाव कहां से लड़ना है इससे फर्क नहीं पड़ता : सिसोदिया

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किलोकरी स्थित अंगूरी देवी मंदिर में पूजा कर जंगपुरा विधानसभा में चुनाव प्रचार का आगाज किया। सिसोदिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक शिक्षा मंत्री और उप-मुख्यमंत्री के तौर पर पूरी दिल्ली का जिम्मा मुझे मिला है। चुनाव कहां से लड़ते हैं, यह मायने नहीं रखता है। जब पटपड़गंज से विधायक और दिल्ली का उपमुख्यमंत्री था, तब भी जंगपुरा के लिए खूब काम किया। जंगपुरा के लोग विधायक के रूप में चुनेंगे, फिर भी पूरी दिल्ली के लिए काम होगा और पूरी ... Read more

भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क हुई बदहाल, लोग परेशान

केलवाड़ा। ग्राम पंचायत दान्ता में लाखों की लागत से वर्ष 2017 में आमजन को सुविधा मुहैया करने के लिए इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा किया परंतु बस्ती के बीच व्यावसायिक गतिविधियां जब से शुरू हुई तो आम रास्ता धीरे-धीरे खस्ताहाल होना शुरू हो गया। देखते ही देखते रास्ता बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं सोमवार को इस आम रास्ते पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गए। जिससे आम रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया और आवागमन बाधित हो गया। बाद में बडी मशक्कत करके जैसे तैसे ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला तब जाकर आवागमन सुचारू हुआ। भारी भरकम वाहन निकलने से ... Read more

प्रवासी राजस्थानियों के व्यापार में मदद के लिए बनेगा अलग विभाग, भजनलाल ने की विकास में अहम रोल निभाने की अपील

जयपुर। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दूसरे दिन प्रवासी राजस्थानी समिट में जुटे। दुनियाभर से आए प्रवासी राजस्थानियों के कॉन्क्लेव को सीएम भजनलाल, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने संबोधित किया। सभी ने प्रवासियों को अपनी जमीन से जुड़ने और निवेश कर राजस्थान के विकास में अहम रोल निभाने की अपील करते हुए कहा की निवेश के लिए सरकार उनकी मदद को साथ खड़ी है। हरसंभव मदद को सरकार तैयार है। वे आए और निवेश करें। यहां हर क्षेत्र में निवेश का अवसर है।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ... Read more

खेल मैदान की भूमि का आवंटन करना भूले, कैसे निखरेगी प्रतिभाएं ?

हरनावदाशाहजी। सेकुड़ के राजकीय स्कूल खेल मैदान की भूमि का आवंटन करके तहसील प्रशासन भूल गया। आवंटन के 6 वर्ष बाद भी सीमा-ज्ञान नहीं हो पाया।  सीमा ज्ञान नहीं करने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ी अपने खेल को निखारने में वंचित है। जिससे प्रतिभाए आगे नहीं बढ़ पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में जिला कलेक्टर ने छीपाबड़ौद तहसील के ग्राम सेकुड़ के खसरा संख्या 409 में 5 बीघा भूमि का आवंटन 10 सितंबर 2018 को स्थानीय विद्यालय के खेल मैदान के लिए आवंटन किया जा चुका है। लेकिन तहसील ... Read more

जीवन की सार्थकता दूसरों के सुख के लिए काम करने में: बागडे

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा है कि सभी अपने लिए करते हैं, लेकिन जीवन की सार्थकता तभी है, जब हम दूसरों के सुख और संतोष के लिए भी कार्य करें। उन्होंने जयपुर को धर्म और अध्यात्म की छोटी काशी बताते हुए कहा कि  यहां सामूहिक रूप में उत्सव मनाने की परंपरा रही है। बागड़े शनिवार को अन्तरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से आयोजित समारोह में दीपावली पर गुलाबी नगर की रोशनी और साज-सज्जा में विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले बाजारों और प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को नारायण सिंह सर्किल स्थित भट्टारक जी की नसियां में सम्बोधित कर रहे ... Read more

मणिपाल विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह, छात्रों को मिली डिग्रीयां

जयपुर। मणिपाल विश्वविद्यालय का सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के अंतर्गत ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम का तीसरा दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि एंक्सेंचर के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल वोहरा शामिल हुए। इस तीसरे दीक्षांत समारोह में कुल 4015 विद्यार्थियों को डिग्री मिली, जिसमें से कुल 599 विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के हाथों से डिग्री ली।  विश्वविद्यालय जयपुर के प्रेसिडेंट डॉ एनएन शर्मा, प्रो-प्रेसिडेंट डॉ. करूणाकर ए कोटागर, कुलसचिव प्रो. नीतू भटनागर, सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन के निदेशक डॉ. मल्लिकार्जुन गड्डपा, परीक्षा नियंत्रक दासरी नागराजु, उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. पूजा शर्मा, समस्त कार्यक्रम एवं ... Read more

एआई से स्कूली बच्चों के साथ ही शिक्षकों की होगी निगरानी 

जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से प्रदेश के स्कूली बच्चों के साथ ही शिक्षकों की निगरानी की जाएगी। शिक्षा विभाग विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके) के जरिए यह पहल करेगा। इससे प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नामांकन को लेकर अन्य कवायद होगी। निगरानी के लिए विद्या समीक्षा केंद्र काम करेगा। 9 दिसंबर को राइजिंग राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जयपुर आएंगे। इस दिन इस वीएसके का उद्घाटन किया जा सकता है।  शिक्षा संकुल में हुआ तैयार, पीएम को प्रस्ताव भेजा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी उन्नत तकनीक की मदद से शिक्षा को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए शिक्षा संकुल में विद्या समीक्षा केंद्र ... Read more